नाबालिग से घर मे घुसकर छेड-छाड के आरोपी को 4 वर्ष की सजा व 5 हजार जुर्माना


अनूपपुर

विशेष न्यायाधीश,लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 अनूपपुर की न्यायालय ने थाना चचाई के अपराध की धारा 456, 354, 354क, भादवि एवं धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट में, आरोपित 26 वर्षीय दुर्गेश बैगा पुत्र दसुआ बैगा उर्फ दासू, निवासी ग्राम इन्द्रा नगर, देवहरा को दोषी पाते हुए 04 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 5000/- पॉच हजार रूपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। पैरवी सहायक जिला अभियोजन अधिकारी नारेन्द्रदास महरा ने की। वहीं न्यायालय ने पीडिता को 4 लाख रूपये प्रतिकर दिये जाने का आदेश दिया हैं। सहायक जिला अभियोजन अधिकारी ने गुरूवार को बताया कि फरियादिया 16 वर्षीय नाबालिग ने 17 अक्टूबर 2021 को चचाई थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 अक्टूबर 2021 को अपने घर के अंदर कमरे में झाडू लगा रही थी, घर में कोई नहीं था, तभी गांव का दुर्गेश बैगा पुत्र दासू बैगा घर के अंदर घुस आया और आकर गलत नियत से हाथ की कलाई पकडकर मरोड दिया और बोला मुझे आज तेरे साथ गलत काम करना है, तब डर गई और तुरन्त चिल्लाई तब दुर्गेश बैगा हाथ छोडकर भाग गया। पीडिता ने घर से बाहर आकर अपनी मां, व पापा एवं पडोस के लोगों को घटना की जानकारी दी। फरियादिया की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रारंभिक विवेचना के दौरान आरोपित दुर्गेश बैगा का घटना करना सबूत प्रमाणित पाये जाने पर 19 अक्टूबर 2021 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सम्पूर्ण विवेचना पश्चात आरोपित के विरूद्ध अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां न्यायालय ने आरोपित को दोषी पाते हुए सजा सुनाई।

15 वें दिन स्वास्थ्य कर्मियों ने संविदा नीति की अर्थी निकालकर किया विरोध


अनूपपुर

नियमितीकरण सहित 2 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय अनूपपुर में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की लगातार 15वें दिन गुरूवार को भी हड़ताल जारी हैं। गुरूवार को संविदा कर्मचारियों ने अनूठा प्रदर्शन करते हुए संविदा नीति की अर्थी निकालकर अंतिम संस्कार कर अपनी 2 सूत्री मांग वेतन संबंधी और नियमितीकरण को लेकर डटे हुए हैं। अर्थी निकालकर सरकार को यह संदेश देने की कोशिश की कि हम लगातार 15 दिनों से बैठे लेकिन सरकार हमारी मांगों को लेकर चुप्पी साधे बैठी हुई हैं। जिले में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज 15वां दिन है जिले के लगभग 457 संविदा स्वास्थ्य कर्मी समान कार्य-समान वेतन और नौकरी से बाहर किए गए कर्मचारियों को वापस लेने की मांग को लेकर जिला चिकित्सालय के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। धरने पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने आज अनूठे अंदाज में संविदा नीति के विरोध में अर्थी निकालकर अर्थी का अंतिम संस्कार कर विरोध कर सरकार से अपनी 2 सूत्री मांगे पूरी करने की गुहार लगाई है। ज्ञात हो कि अपनी मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मी भोपाल के जेपी अस्पताल में हड़ताल कर रहे थे। उसी समय स्वास्थ मंत्री का जेपी अस्पताल में निरीक्षक करने पहुंचे थे। जिसके बाद संविदा कर्मचारी ने अपनी मांगों को लेकर मंत्री को अवगत कराया और फूल माला से उनका स्वागत किया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने 10 संविदा कर्मचारियों को जेल भेज दिया गया था। उसी के विरोध में संविदा कर्मचारियों ने 25 दिसंबर को काला दिवस के रूप में मौन रह कर प्रदर्शन किया था। 27 दिसंबर को जेल भरो आंदोलन करने की तैयारी में थे, लेकिन सरकार ने रविवार को संविदा कर्मचारियों को रिहा कर दिया गया था। जिसके बाद जेल भरो आंदोलन स्थगित कर दिया गया हैं।

9 आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त शक्ति सिंह को थाना में लगानी होगी हाजिरी 


अनूपपुर

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री सोनिया मीना ने शक्ती गुप्ता पिता विजय कुमार गुप्ता उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नं. 10 जैतहरी, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर जो वर्ष 2018 से 2022 तक की अवधि में 09 आपराधिक गतिविधियों में संलग्न पाया गया है को 31 मई 2023 तक की कालावधि तक प्रत्येक मंगलवार के 12 बजे दिन थाना प्रभारी जैतहरी, जिला अनूपपुर के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर हाजिरी दर्ज कराने का आदेश दिया है। उन्होंने अनावेदक को आदेश दिया है कि वह अपने आपराधिक कृत्यों को पूर्णतः त्याग दे, अन्यथा एक भी आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की दशा में उसके विरुद्ध जिला बदर का प्रकरण पुनः प्रांरभ किया जाकर समुचित कार्यवाही की जा सकेगी। यह भी स्पष्ट किया है कि उपरोक्त आदेश का पालन न करने, उल्लंघन करने या विरोध करने पर, म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के अंतर्गत अनावेदक को गिरफ्तार किया जावेगा जो 03 वर्ष के कारावास व जुर्माने से दण्डनीय होगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget