पत्नी से तंग आकर पति ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का किया प्रयास, अस्पताल में भर्ती


अनूपपुर

पत्नी से परेशान होकर पति ने ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली। पति ने बताया कि उसकी पत्नी उसे प्रताड़ित करती है। वह लड़ाई झगड़ा कर बार-बार मायके चली जाती है। उसने तंग आकर आज ब्लेड से अपनी हाथ की नस काट ली। घायल को 108 की मदद से परिजन जिला अस्पताल अनूपपुर लेकर आए।

पीड़ित मोहम्मद सुल्तान ने बताया कि मैं मजदूरी का काम करता हूं। मेरी शादी 2010 में हुई थी। शादी के बाद मेरे दो बच्चे हुए। अनूपपुर के दुकान में काम करता हूं। रात में वहीं रुकता हूं। 10 से 15 दिनों के बाद घर मेडियारास चला जाता हूं। पत्नी को रुपए और सामान भी देता हूं। मेरी पत्नी बोलती है कि पैसा दिया करो। घर मत आया करो। मना करने के बाद भी मायके चली जाती है। बच्चों को भी साथ ले जाती है।

20 दिसंबर को घर गया तो पत्नी झगड़ा कर मायके बलौद थाना मानपुर जिला उमरिया चली गई। मैं उसे ससुराल लेने गए था, तो सास, ससुर सभी लोगों ने मेरा मोबाइल छीन लिया। इसी बात पर पत्नी, सास, साली और ससुर झगड़ा करने लगे। उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी। मैं नाराज होकर मेडियारास अपने घर आ गया हूं। आज मैंने पत्नी को फोन लगाकर घर आने की बात कही, लेकिन घर आने से मना करते हुए झगड़ने लगी। इसी बात से नाराज होकर मैंने अपने हाथ का नस ब्लेड से काट ली। मैंने अपनी पत्नी से तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मेरी हालत की सुनकर शायद वह घर वापस आ जाए। फिलहाल पुलिस तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

एल.सी.सी टूर्नामेंट सीजन 4 बिजुरी का फाइनल मुकाबला का हुआ शानदार समापन


अनूपपुर/बिजुरी 

नगरपालिका बिजुरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 व 14 के मध्य स्थित खेल मैदान में क्रिकेट का महा मुकाबले का आयोजन चल रहा था जिसका समापन हो गया꫰ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिजुरी नगरपालिका अध्यक्ष बिजुरी सहबिन पनिका व उपाध्यक्ष प्नीति सतीश शर्मा, वार्ड क्रमांक 15 पार्षद पूर्णिमा अरुणेंद्र प्रताप सिंह, वार्ड क्रमांक 14 के पूर्व पार्षद वी के बंसल, वार्ड क्रमांक 13 पार्षद कलावती सिंह,वार्ड क्रमांक 9 पार्षद गुंजन साहू,वार्ड क्रमांक 6 पार्षद प्रतिनिधि कैलाश कोल, वार्ड क्रमांक 2 पार्षद हुसैन, वार्ड क्रमांक 1पार्षद शालिनी, माखन चंद्र, विजय सिंह, महेश केवट, रविंद्र, विराट, पल्लू अग्रवाल शामिल हुए। हजारों की तादाद में दर्शकों ने मैच का लुफ्त उठाया, फाइनल महा मुकाबला राजनगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 80 रन बनाए꫰ वही छत्तीसगढ़ मेहमान मरवाही की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 69 रन ही बना पाई꫰ इस तरह से 12 रनों से राजनगर विजेता टीम बनी꫰ एल,सी,सी समिति के अध्यक्ष रोशन सिंह, उपाध्यक्ष दुर्गा  नापित और शैलेश शर्मा, विनोद यादव, रंजीत , राजेश, जग्गू, राम विकास ,नंदकिशोर ,बब्बूराम ,संजय, नीरज ,बृजेश ,घनश्याम कन्हैया, नारायण ,छोटू, रोहित ,ऋषि सभी आयोजकों ने सफल टूर्नामेंट बनाया।

अभद्रता पर पार्षदों पर गिरेगी गाज या नेता जी के दम पर मिलेगा अभयदान, नगरपालिका बना अखाड़ा



अनूपपुर 

नगर पालिका परिषद अनूपपुर  इन दिनों चुनाव के बाद से जन सेवा केंद्र नही बल्कि नागपंचमी जैसा कुश्ती मैदान व अखाड़ा बन कर रह गया है। परिषद के शपथ ग्रहण दिनांक के बाद से अभी तक "आ देखे जरा तुममें कितना है दम"  "नेता जी का खास हूँ वही होगा जो मैं बोलूंगा" विवाद में उलझे नेता जी व उनके खास का खामियाजा पूरा शहर भुगत रहा है 9 वर्ष बाद चुनाव हुआ तो आम जनता को लगा कि जो विकास 9 वर्षों से रुका था वह अब होगा मगर नगरपालिका अनूपपुर में विकास के नाम पर पूरी तरह ग्रहण लग चुका है। नगरपालिका में जातिवाद की लड़ाई कुछ दिनों से चल रही है। चुनाव कोई और जीता है हुकुम पूरे घरवालों के चल रहा है पत्नियों की जगह पति, ससुर, देवर नगरपालिका चला रहे हैं। ज्यादातर पार्षद महिला हो या पुरूष युवा चेहरे जीत कर आये थे मगर इनमें अभी 6 माह में ही बुढापा नजर आने लगा तो 5 वर्ष नगरपालिका रामभरोसे ही चलने वाली है ऐसी अभी से दिखाई दे रही है।

                     पूरे मामले को लेकर विगत माह पूर्व में पदस्थ नगरपालिका सीएमओ ज्योति सिंह के द्वारा नगर पालिका परिषद अनूपपुर के दो पार्षदों के विरुद्ध अभद्रता किए जाने के आरोप में कलेक्टर को शिकायत करते हुए नगरी प्रशासन विभाग को कापी भेजी गई थी जिसमें सीएमओ ने उल्लेख किया था कि इनके द्वारा पीआईसी की बैठक में अभद्रता किया गया है जिससे नियमानुसार धारा अंतर्गत इन्हें पार्षद पद से अयोग्य घोषित किया जाए साथ ही सीएमओ द्वारा पी आईसी भंग किए जाने की कार्यवाही कर कलेक्टर एवं नगरी प्रशासन विभाग सहित जिम्मेदारों को प्रतिलिपि भेजी गई थी उसी तारतम में मध्य प्रदेश नगरी प्रशासन एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल के उप सचिव आर के कार्तिकेय द्वारा जारी पत्र क्रमांक 545/992525/2022/18-3 भोपाल दिनांक 27 /12/2022 को पत्र जारी करते हुए कलेक्टर अनूपपुर से पूरे मामले की तथ्यात्मक जांच कार्यवाही प्रतिवेदन को लेकर कार्यवाही किए जाने हेतु अभिमत मांगा गया है।

अब देखना यह है कि पूरे मामले एवं शिकायत को लेकर कलेक्टर अनूपपुर के द्वारा नियमानुसार निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु अभिमत दिया जाएगा या की नेता जी के दबाव में जांच व अभिमत कलेक्टर कार्यालय में ही बस्तों के बीच दबकर रह जाएगी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget