घर मे घुसकर चचेरी बहन की हत्या करने वाला भाई का घर प्रशासन ने किया जमींदोज


अनूपपुर/अमरकंटक

अनूपपुर जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक में 15 सितंबर को दिनदहाड़े आरोपित अमित करायत ने अपनी चचेरी बहन मुस्कान के घर में घुसकर तलवार से नृशंस हत्या कर दी थी। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में साढ़े तीन माह बाद पुलिस और प्रशासन ने कार्यवाई करते हुए मंगलवार को आरोपित का घर गिराने की कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार जिस जमीन पर आरोपित का मकान बना हुआ था वह सरकारी भूमि पर बना था। नगर पंचायत अमरकंटक ने आरोपित के घर पर नोटिस चस्पा कर घर खाली करने कहा था। ज्ञात हो कि पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपित घर के सामने रहने वाले चाचा के घर सुबह के समय तलवार लेकर पहुंचा था जहां मृतका मुस्कान मां के साथ थी। इस दौरान मां किसी तरह घर से बाहर निकल गई थी और मुस्कान बाथरूम में छिप गई थी। इसके बाद आरोपित ने तलवार से कई बार हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। इस जघन्य हत्या के बाद यहां के लोगों में भारी आक्रोश रहा। युवाओं, महिलाओं एवं नागरिकजनों द्वारा इसके विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया था। लोगों ने नगर बंद कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जुलूस निकाला था। परिजन और नगरवासियों ने थाना प्रभारी मनोज दीक्षित और मुख्य नगरपालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते को ज्ञापन सौंपा और कहा था कि उक्त आरोपित अमित करायत और उसके पिता रमेश करायत को सख्त से सख्त सजा मिले और आरोपित अमित करायत का घर जमीदोज किया जाय। इस कार्रवाई के पूर्व सितंबर और अक्टूबर माह में नगर पंचायत ने आरोपित को तीन दिनों के अंदर मकान का निर्माण स्वामित्व और अनुज्ञा प्रपत्र प्रस्तुत करने हेतु घर पर सूचना नोटिस चस्पा किया था, पर कोई जवाब नहीं दिया गया था। मंगलवार को पुष्पराजगढ़ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विवेक केवी की मौजूदगी में नगर परिषद अमला,पुलिस बल और राजस्व के अधिकारी आरोपित अमित के घर पहुंचे और मकान पर बुलडोजर चलवाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। आरोपित का घर जमींदोज किए जाने पर मुस्कान के माता- पिता ने खुशी जताते हुए कहा कि न्याय जिंदा है। हम शासन प्रशासन का धन्यवाद करते हैं। इस दौरान अनुवविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़, सोनाली गुप्ता,अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पुष्पराजगढ़, चैन सिंह परस्ते, मुख्यनगरपालिका अधिकारी सहित पुलिस बल अमरकंटक करनपठार राजेंद्रग्राम उपस्थित रहें।

प्रताड़ित करने पर पत्नी ने की थी आत्महत्या पति को 7 वर्ष का कारावास


अनूपपुर

द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश अनूपपुर की न्यायालय ने थाना चचाई के अपराध की धारा 306 भादवि में, आरोपी 45 वर्षीय छोटेलाल कोल पुत्र रामदयाल कोल, निवासी ग्राम खैरहा, थाना बुढार जिला शहडोल को धारा 306 भादवि के आरोप में दोषी पाते हुए सात वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1 हजार रूपये के अर्थदण्डध की सजा सुनाई हैं। पैरवी अपर जिला अभियोजक सुधा शर्मा ने की। सहायक जिला अभियोजन अधिकारी शशि धुर्वे ने मंगलवार को बताया कि आरोपित के साथ उसकी पत्नी/ मृतिका का विवाह लगभग 20-25 वर्ष पूर्व सम्पन्न। हुआ था, जिससे दो पुत्र थे। विवाह के कुछ समय पश्चात आरोपित पत्नी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडित किया करता था, 17 फरवरी 2013 को मृतिका ने अपने जीवन को समाप्त करने अग्नि के हवाले कर दिया, उसी समय उसके पुत्र ने देखा तब उसने मामा को जानकारी दे थाने में सूचना दी। जली हुई अवस्था में जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया, जहां डॉक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मृत्युकालीन कथन अंकित कर मामला पंजीबद्ध करते हुए अनुसंधान में लिया, अग्रिम कार्यवाही करते हुए आरोपित पर अपराध करने की स्थिति पाये जाने पर गिरफ्तार कर जांच के बाद अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायालय ने आरोपित पर दोषी पाते हुए सजा सुनाई।

जनपद अध्यक्ष खराब चावल लेकर कलेक्ट्रेट पहुँचे, मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत जैतहरी के जनपद अध्यक्ष राजीव सिंह खराब हो चुके चावल को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिले में राशन दुकानों के माध्यम से वितरित होने वाले अमानक, गुणवत्ता विहीन, मिलावटी एवं नकली चावल वितरित की जा रही है। गुणवत्ता विहीन चावल को रोकने के लिए अपर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा हैं।

ज्ञापन में उल्लेख है कि कांग्रेस की सरकार में राशन की दुकानों से बीपीएल, एपीएल एवं अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन उपलब्ध कराने की शुरुआत की गई थी। लेकिन अनूपपुर जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा संचालित राशन की दुकानों के माध्यम से वितरित होने वाला राशन मुख्यतः चावल को लेकर ग्रामीण लगातार शिकायत कर रहे हैं। जिले में जो चावल वितरित की जा रही हैं, उसकी गुणवत्ता खाने लायक नहीं है। सड़े हुए चावल बांटे जा रहे हैं। जिससे ग्रामीण बीमारी के शिकार हो रहे हैं। एक सप्ताह के अंदर राशन वितरण में व्याप्त अनियमितताओं को दूर किया जाए । अन्यथा सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

ज्ञापन में कुछ बिंदुओं का भी उल्लेख किया है जो इस प्रकार है जिले के विभिन्न ग्रामों में राशन दुकानों पर राशन का वितरण अनियमित रूप से हो रहा है, प्रतिमाह प्रत्येक परिवार को राशन प्राप्त नहीं हो रहा है। परिवार को प्राप्त होने वाला राशन अमानक स्तर का है। ग्रामीण क्षेत्रों में घटिया सड़ा हुआ वह जानवर भी जिसे ना खाएं ऐसा चावल लगातार कई माह से वितरित किया जा रहा है। चावल में मिलावट होने की भी शिकायतें हैं चावल में प्लास्टिक के दाने मिले होने की भी पुष्टि ग्रामीण जन कर रहे हैं। ग्रामीणों को दिया जाने वाला चावल असादय है जिसके खाने से ग्रामीण को पेट संबंधी बीमारियां हो रही है। विभिन्न ग्रामों में वितरित किया जा रहा चावल सड़ा हुआ कीड़े लगे हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में चावल कम मात्रा में दिया जा रहा है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget