जनपद अध्यक्ष खराब चावल लेकर कलेक्ट्रेट पहुँचे, मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

जनपद अध्यक्ष खराब चावल लेकर कलेक्ट्रेट पहुँचे, मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत जैतहरी के जनपद अध्यक्ष राजीव सिंह खराब हो चुके चावल को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिले में राशन दुकानों के माध्यम से वितरित होने वाले अमानक, गुणवत्ता विहीन, मिलावटी एवं नकली चावल वितरित की जा रही है। गुणवत्ता विहीन चावल को रोकने के लिए अपर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा हैं।

ज्ञापन में उल्लेख है कि कांग्रेस की सरकार में राशन की दुकानों से बीपीएल, एपीएल एवं अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन उपलब्ध कराने की शुरुआत की गई थी। लेकिन अनूपपुर जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा संचालित राशन की दुकानों के माध्यम से वितरित होने वाला राशन मुख्यतः चावल को लेकर ग्रामीण लगातार शिकायत कर रहे हैं। जिले में जो चावल वितरित की जा रही हैं, उसकी गुणवत्ता खाने लायक नहीं है। सड़े हुए चावल बांटे जा रहे हैं। जिससे ग्रामीण बीमारी के शिकार हो रहे हैं। एक सप्ताह के अंदर राशन वितरण में व्याप्त अनियमितताओं को दूर किया जाए । अन्यथा सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

ज्ञापन में कुछ बिंदुओं का भी उल्लेख किया है जो इस प्रकार है जिले के विभिन्न ग्रामों में राशन दुकानों पर राशन का वितरण अनियमित रूप से हो रहा है, प्रतिमाह प्रत्येक परिवार को राशन प्राप्त नहीं हो रहा है। परिवार को प्राप्त होने वाला राशन अमानक स्तर का है। ग्रामीण क्षेत्रों में घटिया सड़ा हुआ वह जानवर भी जिसे ना खाएं ऐसा चावल लगातार कई माह से वितरित किया जा रहा है। चावल में मिलावट होने की भी शिकायतें हैं चावल में प्लास्टिक के दाने मिले होने की भी पुष्टि ग्रामीण जन कर रहे हैं। ग्रामीणों को दिया जाने वाला चावल असादय है जिसके खाने से ग्रामीण को पेट संबंधी बीमारियां हो रही है। विभिन्न ग्रामों में वितरित किया जा रहा चावल सड़ा हुआ कीड़े लगे हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में चावल कम मात्रा में दिया जा रहा है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget