राजनैतिक सफर शासकीय सेवा मे समाप्त, युवा नेत्री जनपद सदस्य रोशनी चंदेल को दी गई विदाई


शहड़ोल/गोहपारू

शहड़ोल जिले के जनपद पंचायत गोहपारू में वार्ड क्रमांक 8 से निर्वाचित युवा नेत्री जनपद सदस्य कुमारी रोशनी सिंह चंदेल की भावभीनी विदाई समारोह जनपद सभागार में रखी गई और सम्मान के साथ उनका विदाई समारोह का आयोजन जनपद सभागार में किया गया आपको बता दें 6 माह पूर्व यह वही जनपद सदस्य हैं जो जनपद पंचायत गोहपारू में एक ऐसी युवा नेत्री थी जो सबसे कम उम्र की जनपद सदस्य चुनकर आई थी इतना ही नहीं कुमारी रोशनी चंदेल ने जनपद उपाध्यक्ष की भी प्रबल दावेदारी भी की थी  किंतु किन्ही कारणों बस महज 1 वोट से रोशनी सिंह चंदेल जनपद उपाध्यक्ष नहीं बन पाई पर उन्होंने हार नहीं मानी और जनता के बीच में अपनी अलग पहचान व लोकप्रियता को बनाए रखा इसी का जीता जागता परिणाम यह हुआ की भारत सरकार का महत्वपूर्ण अभिक्रम NRLM आजीविका परियोजना में कुमारी रोशनी चंदेल का ब्लॉक ब्यौहारी में ब्लॉक कोर्डिनेटर के पद पर चयन हुआ, जिस पर शासकीय सेवा में प्रवेश करने से पूर्व जनपद सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद मणि मिश्रा ने अपने उद्बोधन में रोशनी चंदेल के उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही जनपद सभागार में उपस्थित वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गा तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा मेरे पास शब्द नहीं बस एक गीत को गाकर (बाबुल की दुआएं लेती जा) उन्होंने रोशनी चंदेल को शुभ आशीर्वाद दिया रोशनी सिंह चंदेल के पिता ने सबको जानकारी देते हुए सभागार में बताया यहां उपस्थित जनपद पंचायत बुढार के जनपद उपाध्यक्ष हर्ष प्रताप सिंह जो आज मुख्य अतिथि के रूप में सभागार में थे, वह अब मेरी बेटी रोशनी चंदेल के होने वाले जीवन साथी भी हैं और अपने उद्बोधन में त्रिभुवन सिंह ने कहा मैं इस बात से बहुत ही गौरवान्वित हूं कि मुझे दो खुशियां एक साथ मिली हैं पहली मुझे जो हर्ष सिंह जैसा दामाद मिला तो दूसरी ओर मेरी बेटी को शासकीय सेवा करने का अवसर मिल रहा है इसे मैं शब्दों से बयां नहीं कर पा रहा हूं उन्होंने अपने भीगे हुए शब्दों से दोनों को खुश रहने का आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं और सब को आशीर्वाद देने की प्रार्थना सभागार से किया कार्यक्रम में जनपद पंचायत के वर्तमान जनपद उपाध्यक्ष हर्ष प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान थे वही शासकीय सेवक के रूप में मुख्य रूप से उपस्थित जनपद पंचायत गोहपारू के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद मणि मिश्रा सहायक यंत्री प्रशांत लगरखा आजीविका परियोजना गोहपारू के ब्लॉक को ऑर्डिनेटर विनोद सिंह एपीओ श्रीमतीरानी महोबिया किरण सिंह चौहान,राजेंद्र पटेल श्रवण त्रिपाठी लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा श्याम लालपटेल संजय सेन जय सिंह, बीआरसी गोहपारू के बीएसी विजय प्रताप सिंह वरिष्ठ शिक्षक हरिहर प्रताप सिंह वहीं राजनीतिक क्षेत्र से जनप्रतिनिधि जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामबाई सिंह जनपद उपाध्यक्ष सुधीर सिंह जनपद सदस्य श्रीमती अर्चना सिंह श्रीमती लीला सिंह जनपद सदस्य दुर्गा तिवारी,गोहपारू मंडल के मंडल अध्यक्ष मंगलेश्वर सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारिका सोनी कमलेश तिवारी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रामनारायण मिश्रा वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भैया लाल यादव सहित जनपद सभागार विदाई समारोह में रहा फुल कुशल मंच का संचालन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष,द्वारिका सोनी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन जनपद उपाध्यक्ष सुधीर सिंह द्वारा किया गया।

अनियमित आहरण कर राशि का दुरूपयोग पर पूर्व सरपंच को सिविल कारागार भेजने की कार्यवाही 


अनूपपुर

वर्ष 2007-08 में ग्राम पंचायत ताराडांड़ के सरपंच पद पर रहते हुए श्री तीरथ प्रसाद द्वारा कराए गए कार्यों की शिकायत ग्राम पंचायत पिपरिया के पूर्व सरपंच मोहित प्रसाद पटेल द्वारा लोकायुक्त में की गई थी। जिसकी जांच जनपद पंचायत जैतहरी से कराई गई। जांच प्रतिवेदन में 4 लाख 67 हजार 615 रुपये की अनियमित आहरण कर दुरूपयोग किया जाना पाया गया। जिस पर तत्कालीन सचिव रामचन्द्र यादव तथा प्रभारी सचिव ग्राम पंचायत ताराडांड़ प्रफुल्ल कुमार टोप्पो द्वारा वसूली की आधी राषि 2 लाख 33 हजार 807 जमा की गई। शेष वसूली राशि तत्कालीन ग्राम पंचायत ताराडांड़ के सरपंच श्री तीरथ प्रसाद द्वारा जमा कराए जाने को कहा गया था। इसके पश्‍चात् न तो वसूली की राशि जमा की गई और न ही अपना पक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में लोकायुक्त भोपाल द्वारा आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने एवं दण्डात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। जिस पर सर्व संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी कर 2 लाख 33 हजार 808 रुपये की वसूली एवं आपराधिक दायित्व के संबंध में जानकारी चाही गई। पूर्व सरपंच तीरथ प्रसाद को अंतिम सुनवाई का अवसर भी प्रदान किया गया। जिसके बाद भी उन्होंने वसूली राशि जमा नही की। जिस पर प्रकरण की सुनवाई करते हुए न्यायालय अपर कलेक्टर (विकास) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विहित अधिकारी पंचायत अभय सिंह ओहरिया द्वारा 27 दिसम्बर 2012 को प्रस्तुत प्रकरण की सुनवाई समक्ष में कर पूर्व सरपंच तीरथ सिंह गोंड़ को वसूली राशि जमा नही करने पर प्रकरण में सिविल कारागर भेजने की कार्यवाही की गई है।

अधिक्षिका का प्रभार न देने व निर्देशों की अवहेलना पर सहायक आयुक्त ने किया निलंबित


अनूपपुर

आदिवासी बालक आश्रम अमदरी के अधिक्षिका पद से पृथक होने के बाद भी प्राथमिक शिक्षक रंजना वैश्‍य मूल पदस्थ संस्था शा. प्राथमिक विद्यालय नगमला में उपस्थित नही हुईं और न ही अधिक्षिका पद का प्रभार सौंपा। जिस पर जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त विजय डेहरिया ने निर्देषों की अवहेलना एवं पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पुष्पराजगढ़ नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget