अधिक्षिका का प्रभार न देने व निर्देशों की अवहेलना पर सहायक आयुक्त ने किया निलंबित
अनूपपुर
आदिवासी बालक आश्रम अमदरी के अधिक्षिका पद से पृथक होने के बाद भी प्राथमिक शिक्षक रंजना वैश्य मूल पदस्थ संस्था शा. प्राथमिक विद्यालय नगमला में उपस्थित नही हुईं और न ही अधिक्षिका पद का प्रभार सौंपा। जिस पर जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त विजय डेहरिया ने निर्देषों की अवहेलना एवं पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पुष्पराजगढ़ नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
