मेगा आयुष शिविर का आयोजन, 1130 रोगियों का शिविर में किया गया इलाज


अनूपपुर 

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की 97वीं जन्म जयंती पर 25 दिसंबर को पूरे भारत में सुशासन दिवस मनाया जा रहा हैं।  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं राज्यमंत्री रामकिशोर कावरे आयुष विभाग के निर्देशन में रविवार 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर मेगा आयुष शिविर आयुष मेले का आयोजन समतापुर तिराहा अनूपपुर में किया गया । कार्यक्रम में शिरकत लेने वाले अतिथियों को आयुष रक्षा कीट एवं औषधि पादप भेंट कर स्वागत जिला आयुष अधिकारी एवं चिकित्सकों द्वारा किया गया। आयुष विभाग संबंधित विभिन्न योजनाओं में जानकारी देते हुए दिनचर्या, ऋतुचर्या, देवारण्य योजना, योग आयुष क्योर सॉफ्टवेयर, मलेरिया और करोना से बचाव हेतु उपाय एवं काढा वितरण आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला आयुष विभाग, अनूपपुर के द्वारा सुबह 10 से शाम 4 बजे तक जिले में आयुष मेला का आयोजन किया गया । जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि आयुष मेला का आयोजन संमतपुर चौराहे अनूपपुर में किया गया। जिसमें आयुष विशेषज्ञों के द्वारा आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से विभिन्न रोगों के इलाज के लिए आये हुए 1130 रोगियों का उपचार किया गया है।  

*हजारों की संख्या में शामिल हुए रोगी*

बृहद तरीके से अनूपपुर जिले में आयोजित किए गए आयुष मेले में 1130 रोगियों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निरीक्षण कर निशुल्क दवा वितरण किया गया है।  साथ ही आए हुए रोगियों की उक्त रक्तचाप एवं शुगर की निशुल्क जांच कराई गई। आयुष मेले में उदर रोग, वात रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप,  चर्म रोग, अर्श रोग, स्त्री रोग एवं बाल रोग संबंधित रोगियों का उपचार किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह, नगरपालिका अनूपपुर अध्यक्ष अजुलीका सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष सोनाली पिंटू तिवारी, नरेंद्र सिंह मरावी, प्रशासनिक अधिकारियों में सरोधन सिंह अपर कलेक्टर अनूपपुर, डॉक्टर एस सी राय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अनूपपुर,  डॉ प्रवीण शर्मा बीएमओ अनूपपुर, स्नेहा मिश्रा सीएमओ के साथ अनूपपुर नगर पालिका के पार्षद संजय चौधरी वार्ड ,  राजू खान , दीपक शुक्ला ,संध्या राय, कंचन सिंह, मुन्नी बाई, राजा बियानी, मेडियारास  के सरपंच शिवरतन कोल, नर्मदा प्रसाद पटेल, के साथ अन्य जनप्रतिनिधि और आम जनमानस इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल हुए है।

फिजिकल विभाग ने 120 बच्चो का फिजिकल टेस्ट के बाद कराया फुटबॉल मैच


शहड़ोल/बुढ़ार

ग्राम सिरौजा बिरसा मुंडा मैदान पंडित एसएन शुक्ला यूनिवर्सिटी शहडोल फिजिकल डिपार्टमेंट एम पी ई एस का छात्र जसराम  साहू ने  करीब 120 बच्चों का फिजिकल टेस्ट लिया और बताया कि इन बच्चों में काफी  हुनर और प्रतिभा है इसके  तत्पश्चात फुटबॉल मैच कराया और नशा मुक्ति का शपथ दिलाया गया जिसमें भाग लेने वाली टीमें सिरौजा छिरहटी धमानी कला राजेंद्रा बैरिहा अरझुला भाग लिया जिसमें सिरौजा टीम विजय रही मुख्य अतिथि ग्राम सिरौजा के सरपंच  रामराज कोल अध्यक्ष शरद कुमार बॉस ग्रामीण नागरिक गढ़ नानदाऊ कोल बबली कोल अदम्य खेल अकादमी के सीनियर खिलाडड़ी अजय कोल अमित प्रजापति आशीष कुमार साहू अशोक कोल वरुण जयसवाल आयुष गुप्ता कृष्णा कोल राजबहोर कोल उपस्थित रहे।

धान उठाव में लापरवाही नागरिक आपूर्ति विभाग ने जारी किया नोटिस


अनूपपुर

जिले में बनाए गए 34 धान उपार्जन केंद्र से धान का परिवहन  धीमे गति से किए जाने पर नागरिक आपूर्ति विभाग अनूपपुर द्वारा परिवहन करता मोहम्मद साद रोड लाइन नोटिस जारी करते हुए जिले के समस्त उपार्जन केंद्रों से धान का परिवहन सुनिश्चित करने हेतु  निर्देशित किया गया हैं। इसके साथ ही धान की परिवहन का रफ्तार धीमी होने से होने वाली क्षति  की जवाबदारी एवं निविदा कणिका अनुसार कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। 

जारी आदेश के अनुसार 18 केंद्रों से  1 लाख 90 हजार 962 क्विंटल धान उठाना था लेकिन अभी तक 96 हजार 242 क्विंटल धान ही उठा हैं। इस आदेश के 2 दिनों के अंदर 65 प्रतिशत परिवहन करता द्वारा धान का उठाव कर लिया गया लेकिन आज से फिर धान खरीदी जोरों पर चल रही। जिसके बाद धान का उठाओ कि मात्र एक बार फिर बढ़ गई है। लेकिन  स्थिति जस की तस बनी हुई हैं। 

*इन केंद्रों से नहीं उठ रहा था धान*

जिले के 18 उपार्जन केंद्रों जिनमे विंध्यवासिनी स्व-सहायता समूह पटनाकला, सेवा सहकारी समिति कोतमा, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बिजुरी, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति भालूमाडा, सेवा सहकारी समिति राजेंद्रग्राम,  आदिम जाति सेवा सहकारी समिति दमेहडी, आदिम जाति सेवा सहकारी पटनाकला,  सेवा सहकारी समिति मर्यादित बेनीबारी, सेवा सहकारी समिति मर्यादित भेजरी, निधि स्व सहायता समूह सिवनी, दुर्गा स्व सहायता समूह बलबहरा,  प्रिया स्व सहायता समूह सिवनी, नवीन स्व सहायता समूह धनपुरी, नर्मदा स्व सहायता समूह बहपुर,  विद्या स्व सहायता समूह धीरूटोला, प्रियंका स्व सहायता समूह अमगवां, एकता स्व सहायता समूह कोठी से धान का उठाव रफ्तार धीमी हैं। 

*बारिश से बचाने को नहीं है कोई व्यवस्था*

लगातार मौसम में हो रहे परिवर्तन को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में विभाग द्वारा कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई  हैं। जिसके कारण खुले आसमान के नीचे पड़े हजारों  क्विंटन धान क्षति होने का आशंका है ।वही परिवहन करता के द्वारा धान का उठाव में प्रगति नहीं लाने से निगम को करोड़ों की नुकसान होने की आशंका जताई जा रही हैं। निगम द्वारा सिर्फ नोटिस जारी कर परिवहन करता को संरक्षण दिए हुए हैं । 

*ऑपरेटरों के भरोसे संचालित नॉन*

उपार्जन एजेंसी नागरिक आपूर्ति विभाग अनूपपुर में  ऑपरेटर के भरोसे संचालित है ।नागरिक आपूर्ति के जिला प्रबंधक अरुण रावत का स्थानांतरण  14 दिसंबर को होशंगाबाद हो गया हैं। उनकी जगह संचनालय द्वारा अब तक किसी की नियुक्ति नहीं की गई । वही नागरिक आपूर्ति के प्रबंधक  की सेवा समाप्त हो चुकी  हैं। दोनों ही पद रिक्त होने और नियुक्ति नहीं किए जाने पर विभाग ऑपरेटर के  भरोसे है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget