मेगा आयुष शिविर का आयोजन, 1130 रोगियों का शिविर में किया गया इलाज
अनूपपुर
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की 97वीं जन्म जयंती पर 25 दिसंबर को पूरे भारत में सुशासन दिवस मनाया जा रहा हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं राज्यमंत्री रामकिशोर कावरे आयुष विभाग के निर्देशन में रविवार 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर मेगा आयुष शिविर आयुष मेले का आयोजन समतापुर तिराहा अनूपपुर में किया गया । कार्यक्रम में शिरकत लेने वाले अतिथियों को आयुष रक्षा कीट एवं औषधि पादप भेंट कर स्वागत जिला आयुष अधिकारी एवं चिकित्सकों द्वारा किया गया। आयुष विभाग संबंधित विभिन्न योजनाओं में जानकारी देते हुए दिनचर्या, ऋतुचर्या, देवारण्य योजना, योग आयुष क्योर सॉफ्टवेयर, मलेरिया और करोना से बचाव हेतु उपाय एवं काढा वितरण आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला आयुष विभाग, अनूपपुर के द्वारा सुबह 10 से शाम 4 बजे तक जिले में आयुष मेला का आयोजन किया गया । जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि आयुष मेला का आयोजन संमतपुर चौराहे अनूपपुर में किया गया। जिसमें आयुष विशेषज्ञों के द्वारा आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से विभिन्न रोगों के इलाज के लिए आये हुए 1130 रोगियों का उपचार किया गया है।
*हजारों की संख्या में शामिल हुए रोगी*
बृहद तरीके से अनूपपुर जिले में आयोजित किए गए आयुष मेले में 1130 रोगियों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निरीक्षण कर निशुल्क दवा वितरण किया गया है। साथ ही आए हुए रोगियों की उक्त रक्तचाप एवं शुगर की निशुल्क जांच कराई गई। आयुष मेले में उदर रोग, वात रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, चर्म रोग, अर्श रोग, स्त्री रोग एवं बाल रोग संबंधित रोगियों का उपचार किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह, नगरपालिका अनूपपुर अध्यक्ष अजुलीका सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष सोनाली पिंटू तिवारी, नरेंद्र सिंह मरावी, प्रशासनिक अधिकारियों में सरोधन सिंह अपर कलेक्टर अनूपपुर, डॉक्टर एस सी राय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अनूपपुर, डॉ प्रवीण शर्मा बीएमओ अनूपपुर, स्नेहा मिश्रा सीएमओ के साथ अनूपपुर नगर पालिका के पार्षद संजय चौधरी वार्ड , राजू खान , दीपक शुक्ला ,संध्या राय, कंचन सिंह, मुन्नी बाई, राजा बियानी, मेडियारास के सरपंच शिवरतन कोल, नर्मदा प्रसाद पटेल, के साथ अन्य जनप्रतिनिधि और आम जनमानस इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल हुए है।
