10 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क, सांसद निधि से प्यास बुझाने हेतु दिया दिए 74 पानी टैंकर 


अनूपपुर

शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के द्वारा शहडोल संसदीय क्षेत्र के अनूपपुर उमरिया शहडोल एवं कटनी जिले के बरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सांसद निधि से पानी की समस्या का समाधान करने हेतु और लोगों की प्यास बुझाने के लिए 74 पानी टैंकर जनहित में उपलब्ध कराए गए यह पानी टैंकर न केवल जनता की प्यास बुझाने में कारगर साबित होंगे बल्कि इन पानी टैंकरों के माध्यम से आगजनी जैसे होने वाली दुर्घटनाओं को काबू पाने में भी उपयोग किया जा सकेगा, अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में आगजनी की घटना होने पर दमकल के वाहन उपलब्ध नहीं हो पाते हैं जिससे बड़ा नुकसान होता है जिसे देखते हुए शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने ऐसा पानी का टैंकर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया जो लोगों की प्यास बुझाने के साथ आगजनी की घटनाओं के दौरान भी काम आ सके सांसद के द्वारा 74 पानी के टैंकर शहडोल संसदीय क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध कराने का सराहनीय निर्णय लिया गया अब इसका लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल सकेगा सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के प्रयास से संसदीय क्षेत्र के बडवारा विधानसभा क्षेत्र में 4 सडकों के सुधार के लिए प्रदेष सरकार द्वारा अनुपूरक बजट में लगभग 10 करोड का प्रावधान कर स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें बडवारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सैलारपुर से बडागांव मार्ग, बंधी से जिर्री मार्ग, भूला से सैलारपुर मार्ग एवं देवरीहटाई से बडवारा मार्ग शामिल है। गौरतलब है शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने उक्त सडकों के सुदृढीकरण के लिए मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान को पत्र लिखा था।  उक्त मार्गो के सुदृढीकरण कराये जाने के मांग काफी समय से क्षेत्रीय ग्रामीण कर रहे थे। इन सड़कों की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीयजनों ने मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान एवं सांसद हिमाद्री सिंह के प्रति आभार प्रकट किया। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने जिले के 06 शिक्षकों को किया सम्मानित


भोपाल/अनूपपुर

शिक्षा विद गिजुभाई शिक्षक  सम्मान विधानसभा के मानसरोवर हाल में आयोजित किया गया। जिसमें अपने विद्यालय को आनंद घर बनाने वाले और शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच सौ शिक्षकों को विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह मेडल,  स्कूल शिक्षा पत्रिका एवम पीले वस्त्र पहना कर  सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गिजु भाई द्वारा स्थापित संस्था  दक्षिणा मूर्ति  विद्यार्थी भवन  गुजरात के विपुल भाई विशेष अतिथि थे। इस अवसर पर पूर्व संभागायुक्त रीवा अशोक भार्गव, विपक्ष के नेता पी.सी. शर्मा, संदर्भ समूह के समन्वयक डॉ. दामोदर जैन  विशेष रूप से उपस्थित थे।

शिक्षक संदर्भ समूह भोपाल द्वारा आयोजित  इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश  के 52 जिलों के  500 शिक्षकों का सम्मान किया गया।  अनूपपुर   जिले के 06  शिक्षकों का गिजुभाई पुरस्कार से गरिमामय शानदार सम्मान विधानसभा सभागृह में किया गया ।सम्मानित होने वाले शिक्षक  डॉ.नरेंद्र प्रसाद पटेल ,  डॉ. अंजली सिंह , संतोष कुमार यादव, उत्तम कुमार साहू, शैलेंद्र पाटिल, संजय कुमार पांडेय, सहित सभी 6  शिक्षकों का सम्मान किया गया।

शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण को खाली कराने बुलडोजर लेकर पहुँचा प्रशासन


अनूपपुर/जैतहरी

अनूपपुर जिले के जैतहरी में बड़े पैमाने पर जमीन की धोखाधड़ी के शिकायतें मिल रही थी। अवैध जमीन की खरीद-फरोख्त के कई शिकायतों के बाद आज प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण को हटाने पहुंची। जहां भारी संख्या में पुलिस बल एवं नगर वासियों ने इकट्ठा होकर 2 दिनों का मोहलत मांगा है। 2 दिनों बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

जैतहरी नगर के वार्ड क्रमांक 5 में शासकीय भूमि पर अवैध तरीके से अतिक्रमण किए जाने की शिकायत पर 6 माह में कई बार नोटिस जारी किए गए थे। अतिक्रमणकारियों के द्वारा लगातार भवन एवं दुकान बनाया जा रहा था। जिसकी तहसील न्यायालय में

सुनवाई के दौरान अंतिम चेतावनी देते हुए बेदखली का आदेश पारित किया गया था। उक्त भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाने पर कल 23 दिसंबर को अंतिम चेतावनी दी गई थी कि शासकीय भूमि को खाली कर दिया जाए नहीं तो शासन द्वारा अतिक्रमण से मुक्त करा लिया जाएगा। शनिवार को नगर पालिका आमला एवं राजस्व अमला में एसडीएम विजय डेहरिया अपने दल बल के साथ जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण को मुक्त कराने पहुंचे थे।

अतिक्रमणकारियों के द्वारा लिखित में 2 दिन की मोहलत मांगे जाने पर एसडीएम विजय डेरिया द्वारा 2 दिन का समय देकर वापस चले गए। अतिक्रमणकारियों को हिदायत दिया कि 2 दिन के अंदर शासकीय भूमि से अतिक्रमण को नहीं हटाया जाता, उस स्थिति में हमारे द्वारा अतिक्रमण से मुक्त कराते हुए धारा 248 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों को पुलिस के हवाले किया जाएगा। उक्त कार्रवाई के दौरान एसडीएम विजय डहेरिया, मुख्य नगरपालिका अधिकारी भूपेंद्र सिंह के साथ नगर पालिका अमला एवं राजस्व अमला के साथ भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget