शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण को खाली कराने बुलडोजर लेकर पहुँचा प्रशासन
अनूपपुर/जैतहरी
अनूपपुर जिले के जैतहरी में बड़े पैमाने पर जमीन की धोखाधड़ी के शिकायतें मिल रही थी। अवैध जमीन की खरीद-फरोख्त के कई शिकायतों के बाद आज प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण को हटाने पहुंची। जहां भारी संख्या में पुलिस बल एवं नगर वासियों ने इकट्ठा होकर 2 दिनों का मोहलत मांगा है। 2 दिनों बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
जैतहरी नगर के वार्ड क्रमांक 5 में शासकीय भूमि पर अवैध तरीके से अतिक्रमण किए जाने की शिकायत पर 6 माह में कई बार नोटिस जारी किए गए थे। अतिक्रमणकारियों के द्वारा लगातार भवन एवं दुकान बनाया जा रहा था। जिसकी तहसील न्यायालय में
सुनवाई के दौरान अंतिम चेतावनी देते हुए बेदखली का आदेश पारित किया गया था। उक्त भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाने पर कल 23 दिसंबर को अंतिम चेतावनी दी गई थी कि शासकीय भूमि को खाली कर दिया जाए नहीं तो शासन द्वारा अतिक्रमण से मुक्त करा लिया जाएगा। शनिवार को नगर पालिका आमला एवं राजस्व अमला में एसडीएम विजय डेहरिया अपने दल बल के साथ जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण को मुक्त कराने पहुंचे थे।
अतिक्रमणकारियों के द्वारा लिखित में 2 दिन की मोहलत मांगे जाने पर एसडीएम विजय डेरिया द्वारा 2 दिन का समय देकर वापस चले गए। अतिक्रमणकारियों को हिदायत दिया कि 2 दिन के अंदर शासकीय भूमि से अतिक्रमण को नहीं हटाया जाता, उस स्थिति में हमारे द्वारा अतिक्रमण से मुक्त कराते हुए धारा 248 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों को पुलिस के हवाले किया जाएगा। उक्त कार्रवाई के दौरान एसडीएम विजय डहेरिया, मुख्य नगरपालिका अधिकारी भूपेंद्र सिंह के साथ नगर पालिका अमला एवं राजस्व अमला के साथ भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
