महिला के साथ 5 माह पहले बलात्कार कर जान से मारने की दी धमकी, मामला दर्ज


अनूपपुर/बिजुरी

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना अंतर्गत 45 वर्षीय महिला के साथ गांव के युवक राजाराम महरा ने बलात्कार किया। इसके बाद महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। बताया जाता है कि महिला 5 माह पूर्व महुआ बिन रही थी । जहां आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म करते हुए किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।


महिला ने लोक लाज के कारण किसी को नहीं बताया गया, लेकिन बाद में अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताते हुए थाने में आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी में केस दर्ज कराया गया। पुलिस कार्रवाई कर जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय महिला 5 माह पूर्व गांव में महुआ बीनने गई। इसी दौरान आरोपी राजाराम महाराज मौके का फायदा उठाते हुए जबरदस्ती दुष्कर्म किया था। वहीं आरोपी ने महिला को धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो जान से खत्म कर दूंगा। डरी सहमी महिला किसी को नहीं बताई।


जब आरोपी महिला को ज्यादा परेशान करने लगा, महिला ने इसकी शिकायत महिला ने थाने पर दर्ज कराई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

खाद्यान्न से भरा ट्रक का ब्रेक फेल, पिकअप को टक्कर मारते बाउंड्री तोड़कर घुसी अंदर


अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम

अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना अंतर्गत खाद्यान्न से भरा ट्रक का ब्रेक फेल होने के कारण गार्डन की बाउंड्री तोड़ते हुए ट्रैक्टर और पिकअप को टक्कर मारते हुए अंदर जा घुसी। फिलहाल इस घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। 

जानकारी के अनुसार आदिम जाति मर्यादित समिति राजेंद्रग्राम में धान लोड कर पहुंचाने जा रहा था। तभी उसका ब्रेक फेल हो गया । ट्रक में 600 बोरी धान लोड थी। ट्रक धान को लोड कर वही राजेंद्रग्राम कॉलेज ग्राउंड में अनलोड के लिए जा रहा था। तभी वाटिका के पास ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक बाउंड्री को तोड़ते हुए ट्रक एवं पिकअप को टक्कर मार दी। इस चक्कर में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

भैंस के आगे बीन बाजे भैंस खड़ी पगुराय, मांगो को लेकर बीन बजाकर जताया विरोध


अनूपपुर

नियमितीकरण सहित 2 सूत्रीय मांग को लेकर जिला मुख्यालय में संविदा स्वास्थ्य कर्मी आठवें दिन भी हड़ताल में डटे हैं।आज संविदा कर्मचारियों ने भैंस के आगे बीन बजाया। और सरकार को यह संदेश देने की कोशिश की कि हम लगातार 8 दिनों से बैठे लेकिन सरकार हमारी मांगों को लेकर  चुप्पी साधे बैठी हुई हैं।कोरोना का ड्रेस पहनकर जिला अस्पताल के सामने यह प्रदर्शन किया गया। संविदा स्वास्थ्य कर्मी ने कहा कि सरकार हमारी नियमितीकरण की मांग को पूरा करें । हम सविंदा कर्मी अपनी जान में खेल कर कोरोना में किट पहनकर लगातार काम करते रहें और इतनी मेहनत करने के बाद भी सरकार ने वादा खिलाफी की। 

बुधवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने खून से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम पर पत्र लिखे। इसमें उन्होंने संविदा कर्मियों से किए गए वादे को पूरा करने की मांग किए थे।प्रदर्शन स्थल पर मौजूद युवक और युवतियों के द्वारा पहले रक्त निकलवाया गया और उसके बाद उसी रक्त से चिट्टियां लिखी थी। इस दौरान एक सैकड़ा से ज्यादा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे थे। जिन्होंने अपने रक्त से पत्र लिखा। लैब टेक्नीशियन भाईलाल पटेल तथा फार्मासिस्ट विपिन प्रसाद ने बताया कि बीते 4 वर्षों से संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को नियमितीकरण का झुनझुना पकड़ाया जा रहा है। सत्ता पाने के लिए संविदा कर्मियों से बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं किंतु सत्ता मिलते ही इन वादों को भुला दिया जाता है। एक दशक से ज्यादा की सेवा देने के बाद भी नियमितीकरण की बाट जोह रहे कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय दिखलाई पड़ रहा है। इस बार जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं की जाएंगी। हम काम पर नहीं लौटेंगे। जिले में 4 सैकड़ा से ज्यादा संविदा स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर हैं ।जिसकी वजह से स्वास्थ्य सुविधाओं पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

*जांच के लिए भटक रहे मरीज*

संविदा कर्मियों की हड़ताल का सबसे ज्यादा असर रक्त जांच पर पड़ रहा है। लैब टेक्नीशियन हड़ताल पर हैं और उनके भरोसे ही चलने वाली लैब पर ताला लगने की स्थिति उत्पन्न हो रही है। टीबी और फिजियोथैरेपी विभाग भी बंद पड़ा हुआ है, जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के ही रक्त का परीक्षण हो पा रहा है, अधिकांश जांच के लिए मरीज प्राइवेट लैब में जा रहे हैं। जैसे-जैसे हड़ताल के दिन बढ़ते जा रहे हैं वैसे-वैसे ही जिले में स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget