भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविकांत को 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर लोगो ने दी बधाई


शहड़ोल

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में दूसरी बार बने किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी के सफलतम 1 वर्ष पूरा होने की खुशी में किसान मोर्चा व भारतीय जनता पार्टी के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों ने स्नेहिल बधाई एवं शुभकामनाएं किसान मोर्चा के,जिला अध्यक्ष,रवि कांत त्रिपाठी को दी है आपको बता दें संपूर्ण मध्यप्रदेश में किसान मोर्चा में दूसरी बार रवि कांत त्रिपाठी को किसान मोर्चा का 1 वर्ष पूर्व दोबारा,जिला अध्यक्ष चुना गया था जो अपने आप में शहडोल जिले के लिए गौरव की बात है भारतीय जनता पार्टी में सबके प्रिय मिलनसार जिला अध्यक्षों में रवि कांत त्रिपाठी की गिनती होती है उनके सफलतम 1 वर्ष पूरा होने की खुशी में उनके जिला पदाधिकारी उपाध्यक्ष रमाकांत तिवारी विकास मिश्रा मोती सिंह बघेल लक्ष्मण गौतम हंसराज द्विवेदी लल्लू सिंह तोमर महामंत्री राम नारायण मिश्रा पंकज सिंह बघेल  मीडिया जगत के,प्रभारी अखिलेश कुमार शर्मा नीरज शुक्ला बृज किशोर तिवारी दीप नारायण यादव दुर्गेश पांडे,आईटी सेल प्रभारी उदयभान शर्मा नीति एवं शोध प्रभारी मोहम्मद फरीद खान रामप्रसाद पयासी जिला मंत्री रामनिवास गौतम नरेंद्र दरगाही राजेंद्र तिवारी श्रीमती स्नेहा द्विवेदी श्रीमती श्याम भाई सिंह जिला कार्यकारिणी के सदस्य श्रीमती प्रियंका सोनी श्रीमती अंजू कचेर ज्ञानेंद्र राठौर सहित सभी जिला पदाधिकारियों एवं समस्त किसान मोर्चा केमंडल अध्यक्षों एवं उनकी टीम,ने जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी को बधाई दी है

समस्याओं को लेकर NSUI का प्रदर्शन, समस्या का हो समाधान नही तो होगा कलक्ट्रेट का घेराव


अनूपपुर/कोतमा

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) कोतमा नगर अध्यक्ष विशाल राज ताम्रकार के नेतृत्व शासकीय महाराजा मार्तंड महाविद्यालय में विभिन्न समस्याओं को लेकर 

1. महाविद्यालय के सुरक्षा को देखते हुए मेन गेट में गार्ड रूम बनाया जाए। 

2. महाविद्यालय परिसर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराई जाए।

3. महाविद्यालय में छात्र- छात्र-छात्राओं की कक्षाएं नियमित नहीं लगती जिससे छात्र छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है

4. महाविद्यालयम में हुई क्रीड़ा गतिविधियों एवं युवा उत्सव कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के लिए यात्रा भत्ता एवं दैनिक भत्ता मैं काफी असमानता बरती गई है जिसकी जांच करा कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए!

5. महाविद्यालय की व्यायाम शाला (जिम) की सुविधा तत्काल प्रभाव से आरंभ की जाय। इस विषय में पहले भी कई आश्वासन दिए गए हैं। जो अभी तक पूर्ण नहीं किये गये।

6. एनसीसी कैडेट्स की सुविधा आरंभ की जाए।

7. सहायक प्राध्यापक से पहले कक्षा नियमित रूप से लगवाई जाए उसके बाद महाविद्यालय के अन्य कार्यों को कराया जाए

8. महाविद्यालय में स्वच्छता एवं शौचालय की मरम्मत जल्द कराई जाए

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजय सोनी ने कहा कि यदि जल्द ही महाविद्यालय की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा अपनी मांगों को मनवाने के लिए यदि हमें कलेक्ट्रेट का घेराव भी करना पड़े तो आगे चलकर हम कलेक्ट्रेट का भी घेराव करने के लिए तैयार रहेंगे।

मुख्य रूप से उपस्थित एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजय सोनी, जिला महासचिव सचिन पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष ऋषि सोनी, अमन सिंह परिहार, महाविद्यालय अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह चंदेल, एहतमाम असरफी, सूरज यादव, आयुष मिश्रा, देवराज ताम्रकार, आशु तिवारी, हसनैन वारसी, सूरज गुप्ता, मानस सिंह, गौरव मिश्रा, अमन पूरी, शिवम जयसवाल, शारदा गौतम, हनी नामदेव, चंदन रजक, पारस प्रजापति, राज गुप्ता, मनोज ध्रुव द्विवेदी, नितेश द्विवेदी, टेकराम, अनुराग, फरहान, तरुण यादव, सत्यवीर सिंह, पवन साहू आदि।

ओपीएम के एग्रीमेंट में हो गया खेल, मजदूरों के हित में होने वाला समझौता मूल नक्षत्र में फंसा


अनूपपुर/अमलाई

ओपीएम अमलाई एशिया का ख्याति प्राप्त कागज कारखाना जहां पर सैकड़ों की संख्या में कार्य कर्मचारी एवं उनके लिए उनकी मांगों उनकी सुरक्षा एवं काल के दौरान होने वाले किसी भी प्रकार की असुविधा को लेकर चल रहे प्रतिनिधि यूनियन लेबर यूनियन श्रमिक यूनियन और कई प्रकार की मजदूरों को हित में बढ़ोतरी करने के लिए बनाए गए हैं जिसमें विश्वस्त सूत्रों के अनुसार पता चला है कि कंपनी प्रबंधन के साथ सांठगांठ बनाकर लालच में आकर एवं अपने लोगों को नौकरी दिलाने की चाह में यहां पर कार्यरत मजदूरों के साथ अन्याय पूर्ण आचरण के साथ एग्रीमेंट में एक प्रतिनिधि यूनियन के द्वारा जिसमें उस यूनियन का संपूर्ण दायित्व उद्योग से रिटायरमेंट कर्मचारी को सौंपा गया है जो यहां पर नहीं रहते बताया जाता है कि यहां से 100 किलोमीटर दूर उमरिया जिले में उनका निवास है किंतु पुराना मोहभंग नहीं हो रहा है।

इस प्रकार सभी श्रमिक संघों एवं यूनियन को एक साथ लेकर बैठक ना करने एवं नियमानुसार सूचना चस्पा किए बिना रात्रि कालीन 12:00 मजदूरों के हित में होने वाले समझौते मैं ओपियम के प्रतिनिधि यूनियन के द्वारा उसके मुख्य व्यक्ति के द्वारा षड्यंत्र पूर्ण आचरण एवं व्यवहार करते हुए मजदूरों को मजदूरों के हित को नजर अंदाज करते हुए अपने हित के लिए यूनियन के अन्य पदाधिकारियों को भी दागदार कर दिया जिसकी वजह से आक्रोश में अन्य यूनियन के पदाधिकारी सदस्य अब ओरियंट पेपर मिल अमलाई के मुख्य गेट मैं घेराव एवं आंदोलन करने की तैयारी में और उनका कहना है किस प्रकार कूट रचित षडयंत्र पूर्वक किए गए समझौते से उनका किसी प्रकार से कोई वास्ता नहीं।

बरसों बाद हुए इस समझौते मैं मूल नक्षत्र की दशा में ध्रुव तारा भी अपने नाम के अनुरूप आचरण का उल्टा कार्य करते हुए लालच में आकर कंपनी प्रबंधन से अपने हित को ध्यान में रखते हुए कुछ धन और अपने हितेषी जनों की नौकरी का प्रबंध करने की फिराक में वहां कार्य कर रहे कुशल श्रमिक अकुशल श्रमिक ठेकेदारी मजदूर इनके ग्रहण के शिकार हो गए।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget