ओपीएम के एग्रीमेंट में हो गया खेल, मजदूरों के हित में होने वाला समझौता मूल नक्षत्र में फंसा
अनूपपुर/अमलाई
ओपीएम अमलाई एशिया का ख्याति प्राप्त कागज कारखाना जहां पर सैकड़ों की संख्या में कार्य कर्मचारी एवं उनके लिए उनकी मांगों उनकी सुरक्षा एवं काल के दौरान होने वाले किसी भी प्रकार की असुविधा को लेकर चल रहे प्रतिनिधि यूनियन लेबर यूनियन श्रमिक यूनियन और कई प्रकार की मजदूरों को हित में बढ़ोतरी करने के लिए बनाए गए हैं जिसमें विश्वस्त सूत्रों के अनुसार पता चला है कि कंपनी प्रबंधन के साथ सांठगांठ बनाकर लालच में आकर एवं अपने लोगों को नौकरी दिलाने की चाह में यहां पर कार्यरत मजदूरों के साथ अन्याय पूर्ण आचरण के साथ एग्रीमेंट में एक प्रतिनिधि यूनियन के द्वारा जिसमें उस यूनियन का संपूर्ण दायित्व उद्योग से रिटायरमेंट कर्मचारी को सौंपा गया है जो यहां पर नहीं रहते बताया जाता है कि यहां से 100 किलोमीटर दूर उमरिया जिले में उनका निवास है किंतु पुराना मोहभंग नहीं हो रहा है।
इस प्रकार सभी श्रमिक संघों एवं यूनियन को एक साथ लेकर बैठक ना करने एवं नियमानुसार सूचना चस्पा किए बिना रात्रि कालीन 12:00 मजदूरों के हित में होने वाले समझौते मैं ओपियम के प्रतिनिधि यूनियन के द्वारा उसके मुख्य व्यक्ति के द्वारा षड्यंत्र पूर्ण आचरण एवं व्यवहार करते हुए मजदूरों को मजदूरों के हित को नजर अंदाज करते हुए अपने हित के लिए यूनियन के अन्य पदाधिकारियों को भी दागदार कर दिया जिसकी वजह से आक्रोश में अन्य यूनियन के पदाधिकारी सदस्य अब ओरियंट पेपर मिल अमलाई के मुख्य गेट मैं घेराव एवं आंदोलन करने की तैयारी में और उनका कहना है किस प्रकार कूट रचित षडयंत्र पूर्वक किए गए समझौते से उनका किसी प्रकार से कोई वास्ता नहीं।
बरसों बाद हुए इस समझौते मैं मूल नक्षत्र की दशा में ध्रुव तारा भी अपने नाम के अनुरूप आचरण का उल्टा कार्य करते हुए लालच में आकर कंपनी प्रबंधन से अपने हित को ध्यान में रखते हुए कुछ धन और अपने हितेषी जनों की नौकरी का प्रबंध करने की फिराक में वहां कार्य कर रहे कुशल श्रमिक अकुशल श्रमिक ठेकेदारी मजदूर इनके ग्रहण के शिकार हो गए।
