15 वर्षीय किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म, आरोपी के ऊपर बलात्कार, एससी एसटी के तहत मामला दर्ज


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी ने बिना शादी के बालिका को कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्म दिया है। परिजनों ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए जांच शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी ने एक बालिका को जन्म दिया है, जो पूरी तरह स्वस्थ है। बालिका के पिता ने शिकायत में बताया कि घटना 3 मार्च से 20 मार्च 2022 के मध्य की है। किशोरी स्कूल पढ़ने जाती थी। इसी दौरान ग्राम बुढाहनपुर का आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसके झोले में मोबाइल भी डाल दिया था। मोबाइल को परिजनों ने देख लिया था। उसके बाद किशोरी को डांट फटकार भी लगाई थी। इसके बाद किशोरी बकरी चराने गांव में गई थी, तो इसी दौरान फिर से आरोपी ने दो बार बलात्कार किया।

पेट में दर्द होने पर किशोरी का इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। किशोरी ने यहां पर बालिका को जन्म दिया। किशोरी के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 376 एन एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। किशोरी को जिला इलाज के लिए भेजा गया है।

DPO के विरूद्ध विशेष न्यायाधीश द्वारा एससी-एसटी एक्ट में किया गया अपराध पंजीबद्ध


अनूपपुर

अनूपपुर न्यायालय में विचाराधीन बैजनाथ प्रजापति बनाम रामनरेश गिरि परिवाद प्रकरण में माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट द्वारा श्री रामनरेश गिरि द्वारा किया गया कृत्य प्रथम दृष्टया सही पाते हुए अपराध धारा 294, 353 भादवि एवं 3(1)द एवं 3(1)ध एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर अभियुक्त रामनरेश गिरि को न्यायालय में उपस्थिति हेतु नोटिस जारी किया है। चूंकि रामनरेश गिरि जिला अभियेाजन अधिकारी के रूप में पदस्थ होकर लोक सेवक थे जिसकी सूचना इनके विभाग प्रमुख संचालक लोक अभियोजन संचालनालय भोपाल को भेजने का निर्देश दिया है।

*यह है मामला*

बैजनाथ प्रजापति टीआई चचाई ने न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने हेतु उपस्थित हुआ था रामनरेश गिरि द्वारा उसके चालान को फेकते हुए अभद्र व्यवहार करते हुए जातिगत रूप से अपमानित करते हुए गाली-गलौच किया गया जिससे शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई थी इस बाबत पुलिस थाना द्वारा अपराध पंजीबद्ध न किए जाने पर परिवादी बैजनाथ प्रजापति द्वारा न्यायालय में परिवाद पत्र प्रस्तुत किया गया था जिस पर परिवादी साक्षियो के कथन एवं पुलिस प्रतिवेदन प्राप्ति के पश्चात् माननीय न्यायालय द्वारा उक्त अपराध पंजीबद्ध किया गया। उक्त प्रकरण में परिवादी बैजनाथ प्रजापति की ओर से श्री संजय शुक्ला एवं राजेश शर्मा द्वारा पैरवी की गई थी। उनके तर्काें एवं उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए साक्षियों के कथनों पर न्यायालय ने विश्वास कर प्रथम दृष्टया सिद्ध पाते हुए अपराध पंजीबद्ध किया है।

नवगठित नगरपरिषद में पानी के लिए मचा हाहाकार, महिला पार्षद सायकिल ढो रही है पानी


अनूपपुर/बरगंवा

अनूपपुर जिले में विकास की नई नई गाथाएं लिखी जा रही हैं ठंड के मौसम में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है महिलायें, बच्चे व पुरुष कई किलोमीटर से पानी लाने को मजबूर हैं जिम्मेदार मौन है और लग रहा है कि कुम्भकर्णी निद्रा में है के नगर परिषद बरगवां अमलाई के वार्ड क्रमांक 1 के रहवासी आज भी अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है आलम यह  है कि वार्ड क्रमांक 1 की महिला पार्षद हरछठया बैगा खुद ही पानी भरने को मजबूर है महिला पार्षद खुद ही दूरदराज से  साइकिल पर पानी ढोकर लाने के लिए मजबूर हैं पार्षद की कोई नही सुन रहा है तो आम आदमी की कौन सुनेगा। पूर्व में पंचायत द्वारा पानी को लेकर बोर एवं नल जल योजना द्वारा जलापूर्ति की व्यवस्था की गई थी लेकिन वह अब नगर परिषद के ढुलमुल रवैए की वजह से नाकाफी साबित हो रही है आदिवासी बाहुल्य इस वार्ड में क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा अपने  दौरे में क्षेत्र के विकास के लिए किए गए बड़े-बड़े वायदे भी अब ढाक के तीन पात साबित हो रहे हैं वही मुख्य नगर परिषद अधिकारी पिछले 5 महीने से क्षेत्रवासियों को विकास की अलग ही परिभाषा समझाने का प्रयास कर रही हैं जन चर्चा है कि वार्ड के पार्षद जब स्वयं ही पानी भर रही है और उनका सुनने वाला कोई नहीं है तो आमजन का क्या होगा, ग्राम पंचायत से नगर परिषद बनाने में विकास की बड़ी बड़ी गाथा जनप्रतिनिधि और नेताओं ने कही थी जो कही और भी दिखाई नही दे रही है चुनाव में बड़ी बड़ी घोषणा करने वाले पार्टी के लोग लापता हो गए हैं। नगरपरिषद का गठन भी हो गया है नगरपरिषद की अध्यक्ष को समस्याए कही भी दिखाई नही दे रहा है अध्यक्ष बनने के बाद लापता हो गयी है लोगो की समस्याए बढ़ती जा रही है कुर्सी मिलने से विकास नही हो जाता लोगो के बीच जाकर काम करना पड़ता हैं जो कही भी दिखाई नही दे रहा है रुपये के दम पर कुर्सी प्राप्त हो गयी है अब विकास की जगह केवल समस्याएं ही दिख रही है। लोगो का कहना है ग्राम पंचायत ही अच्छा था कोई कर नही देना पड़ता था अब तो नगरपरिषद बनने से कई प्रकार के कर देना पड़ेगा और लोग मूल भूत सुविधाए पानी सड़क बिजली से वंचित नजर आ रहे हैं।

*इनका कहना है*

पंचायत द्वारा डाली गई पाइप लाइन पूरी तरह चोक हो गई है जिसके कारण पानी की समस्या हो रही किचार से पांच दिन में पानी की समस्या दूर हो जाएगी।

*सुषमा मिश्रा सीएमओ नगरपरिषद बरगंवा*

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget