भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से जिला संयोजक आईटी सोशल मीडिया ने की मुलाकात


अनूपपुर

दिल्ली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा शर्मा से अक्षय पाण्डेय जिला संयोजक भारतीय जनता युवा मोर्चा आईटी सोशल मीडिया अनूपपुर ने मुलाकात कर उनसे राजनैतिक गुर सीखे और अनूपपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे क्या कैसी तैयारी करनी है आईटी सोशल मीडिया से संबंधित विषयो पर भी चर्चा उस विषय पर चर्चा की अक्षय पाण्डेय भाजपा युवा मोर्चा के उभरते हुए युवा नेता हैं। जो संगठन को काफी मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

झाड-फूंक के बहाने नाबालिग के साथ दुष्‍कर्म करने वाले को आजीवन कारावास


अनूपपुर

न्यायालय विशेष न्‍यायाधीश (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012)  अनूपपुर के न्‍यायालय ने थाना बिजुरी के अपराध क्रमांक 214/19 की धारा 376 भादवि, 3/4 पॉक्‍सो एक्‍ट एवं (3)(1)(डब्‍ल्‍यू)(II), (3)(2)(व्‍ही) एससी एसटी एक्‍ट में, आरोपी गेंदलाल उर्फ बुल्‍लू केवट स्‍व. ददईया केवट उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम बैहाटोला थाना बिजुरी जिला अनूपपुर को धारा 376 भादवि में 20 वर्ष सश्रम कारावास व 2000 रू. जुर्माना, धारा 3/4 पॉक्‍सो एक्‍ट में 20 वर्ष सश्रम कारावास एवं 2000 रू. जुर्माना, तथा धारा 3(2)(व्‍ही) एससी एसटी एक्‍ट में आजीवन कारावास व 2000 रू. जुर्माने से दण्डित किया है। जेल की सभी सजाएं एक साथ चलने के कारण कुल मिलाकर आरोपी को आजीवन का कारावास एवं कुल 6000/- रूपये अर्थदण्‍ड की सजा सुनाई गई हैं। प्रकरण की विवेचना एसडीओपी कोतमा श्री एस.एन.प्रसाद द्वारा की गई है, मामले में पैरवी सहा0 जिला अभियोजन अधिकारी श्री नारेन्‍द्रदास महरा द्वारा की गयी है। 

प्रभारी जिला अभियोजन अधिकारी श्री हेमन्‍त अग्रवाल द्वारा मामले की जानकारी देते हुए बताया कि  दिनांक 29 जुलाई 2019 को फरियादिया ने अपने पिता के साथ थाना बिजुरी में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई कि पीडिता पिछले करीब एक साल से चिल्‍लाना एवं हाथ पैर अकडना व आंखें चढ जाना बीमारी से पीडित हूं कई बार फुनगा अस्‍पताल में मेरे माता-पिता इलाज कराये हैं फिर लोगों के कहे सुने से झाड फूंक कराने की सलाह पर मैं अपने नाना के साथ पडोस के रहने वाले बुल्‍लू केवट से झाड फूंक करवा रही थी, दिनांक 28 जुलाई 2019 को करीब 7 बजे शाम को अपने नाना के साथ पडोस के रहने वाले बुल्‍लू केवट के साथ झाड फूंक के लिये गई थी तो बुल्‍लू केवट बोला कि जंगल तरफ झाड फूंक पूजा करवाउंगा तब मैं और नाना उसके साथ में केवई नदी तरफ गये थे बुल्‍लू ने नाना को बोला कि तुम यहीं रूको पीछे पलटकर मत देखना मैं लडकी की पूछा पाठ कराके आता हूं फिर मुझे थोडी दूर पर ले जाकर एक जगह बैठाया सिंदूर से चौक बनाया फिर झाड-फूंक शुरू किया झाड फूंक करते समय पूरे शरीर में हाथ लगाया फिर मुझसे बोला कि तुम्‍हारे शरीर में भूत है और मेरे साथ जबरन बलात्‍कार करने लगा मैं नाना को आवाज लगा रही थी पर नाना दूर होने से सुन नहीं पा रहे थे आरोपी बुल्‍लू केवट मेरे साथ गलत काम करने के बाद कपडे पहनने लगा तो मैं उसे लात मारी थी फिर उसके कहने पर मैं नदी में जाकर नहा ली, मुझे आरोपी बुल्‍लू केवट बोल रहा था कि यह बात किसी को नहीं बताना नहीं तो भूत दोबारा आ जायेगा और नहाने के बाद मुझे बोला कि घर चलो फिर नाना के साथ घर आ गई थी और रात को घटना की पूरी बात मामी, नानी को बताई थी, फिर नानी ने सुबह फोन से पूरी बात माता पिता को बताई फिर माता पिता के आने पर थाना रिपोर्ट कराने आई हूं। पीडिता की उक्‍त रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया, दौरान विवेचना आरोपी के विरूद्ध पर्याप्‍त सबूत पाए जाने पर आरोपी गेंदलाल उर्फ बुल्‍लू केवट को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण की सम्‍पूर्ण विवेचना पश्‍चात अभियोग पत्र न्यायालय में विचारण हेतु दिनांक 18 अगस्त 2019 को प्रस्तुत कराया गया जहां माननीय न्यायालय ने आरोपी को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया है।

स्वास्थ्य कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, सरकार को सद्बुद्धि दे हनुमान जी को सौपा ज्ञापन


*दो सूत्रीय मांगों को लेकर 457 कर्मचारी एक साथ बैठे धरने पर, स्वास्थ्य में व्यवस्थाएं हुई प्रभावित*

अनूपपुर

लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मीयों ने अपनी दो सूत्रीय मांगो को लेकर 7 दिसंबर से प्रदर्शन कर रहें हैं। विभाग के अनुसना करने पर गुरूवार से संविदा स्वास्थ्य कर्मीयों ने प्रदर्शन करते हुए मांगो का ज्ञापन इंदिरा तिराहे पर स्थित हनुमान मंदिर हनुमान जी के चरणों में ज्ञापन सौंप कर सरकार को सद्बुद्धि देने का प्रार्थना की और अनिश्चितकालीन धरना में बैंठ गयें हैं। कर्मचारियों का कहना है कि 20 साल से वे कार्यरत हैं। कोरोना काल में अपनी परवाह न करते हुए शहरी और ग्रामीण इलाकों में सेवाएं दी। संविदा स्वास्थ्य कर्मीयों ने बताया कि कर्मचारियों को 5 जून 2018 की नीति लागू कर उसके अनुसार नियमित कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 90 फीसदी वेतन एवं अन्य सुविधाओं का लाभ दिया जाना था। जो 4 साल बाद भी लागू नहीं हो पाया। जिसके कारण करीब जिले के 457 संविदा स्वास्थ्य कर्मी आज से प्रदर्शन करते हुए अनिश्चितकालीन धरना बैंठ गये हैं। इसके साथ ही जिन संविदा कर्मचारी को निष्कासित कर दिया गया। उन्हें भी बहाल करने की मांग की हैं।

जिला चिकित्सालय में मरीजों को हो रही परेशानी संविदा कर्मियों की हड़ताल के बाद जिला चिकित्सालय में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार एक ओर 2025 तक टीबी मुफ्त करने की योजना बना रही हैं। वहीं संविदा कर्मियों की हड़ताल के बाद जिला चिकित्सालय अनूपपुर में टीबी का इलाज करने वाले कक्ष में ताला लटका हुआ हैं। इसके साथ ही अन्य कार्यों में लगे संविदा स्टाफ के धरने के बाद स्था ई कर्मचारियों पर भी बोझ बढ़ गया है। योजनाएं होगी रही प्रभावित संविदा कर्मचारियों का हड़ताल के बाद शासन की ओर से चलाई जा रही योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। सीएससी और पीएससी में काम कर रहे संविदा कर्मचारियों पर शासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को लोगों तक पहुंचाते का कार्य करते हैं। लेकिन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर होने से कार्य में देरी होगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एससी राय ने बताया कि संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल में जाने से जिले भर की स्वास्थ्य संस्थाओं की सेवाओं में फर्क पड़ेगा, अगर इनकी हड़ताल लम्बी चली तो इसका असर मरीजों पर पड़ेगा। इसके लिए बुधवार को सिविल सर्जन एवं खंड चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर स्थाई कर्मचारियों से सेवाएं लेने की बात कही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget