किसान मोर्चा के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों ने साथ मिलकर धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

*खरीदी प्रभारियों को, किसानों के हितार्थ,व्यवस्था सुदृढ़ करने का किया अनुरोध*


शहड़ोल

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला शहडोल के यशस्वी जिला अध्यक्ष श्री रवि कांत त्रिपाठी के निर्देशन पर किसान मोर्चा के पदाधिकारी,सतत धान खरीदी केंद्रों पर भ्रमण कर रहे है इसी कड़ी में आज दिनांक 14 दिसम्बर 2022 को गोहपारू मंडल मे किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री रमाकांत तिवारी जिला महामंत्री श्री रामनारायण मिश्रा गोहपारू मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश पांडे महामंत्री शंकर लाल चतुर्वेदी महेश शर्मा व जिला आईटी सेल के प्रभारी श्री उदयभान शर्मा सहित अन्य किसान मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा धान खरीदी केंद्र ,मोहतरा, खोहरी पल्सऊ , करी, के खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान सभी खरीदी केंद्रों पर ओसत 40 किलो 700 ग्राम कि लगभग खरीदी सब जगह पाई गई जिस पर किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया,किंतु सभी खरीदी केंद्रों में कई प्रकार की अनियमितताएं भी देखने को मिली जैसे श्रमिक से संबंधित समस्त,कार्य,किसानों से कराया जाना अलाव एवं पेयजल की व्यवस्था स्थल पर ना होना,पाया गया एवं कुछ खरीदी केंद्रों में प्रभारियों का नदारद रहना भी प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है जिसमें पल्सऊ खरीदी क्रमांक 1 व 2 शामिल है, तथा मौके में निरीक्षण पंजी का ना पाया जाना साथ ही समिति द्वारा मजदूरों का पंजी, का,न बनाया जाना,शामिल है,किसानों ने अपनी वेदना व्यक्त करते हुए बताया स्लार्ट,के आधार पर हम स्वयं धान की तुलाई मारका लगाना एवं धान की,पलटी करने जैसा कार्य स्वयं किसान से ही समितियां कराती हैं जिस पर जिला उपाध्यक्ष रमाकांत तिवारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और खरीदी प्रभारियों को निर्देश दिया कि हमारे किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना होने पाए इस प्रकार की व्यवस्थाएं आप सभी खरीदी केंद्रों पर करें सभी खरीदी केंद्रों में मानक अनुसार लेबर की संख्या कम पाई गई अधिकांशतह कृषकों के लेबर ही धान की तुलाई का कार्य करते पाए गए

*जिला महामंत्री ने प्रशासन से की मांग*

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री  रामनारायण मिश्रा ने अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों व प्रशासन से इस बात की मांग की है कि समितिया  जिस प्रकार से कृषक के मजदूरों का उपयोग कर रहे हैं तो मजदूरों की राशि का भुगतान,भी कृषकों के खाते में ही कराना नान विभाग तय करें ताकि किसानों को उनके द्वारा दिए गए मजदूर के,सहयोग की राशि उन्हें मिल सके

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन वार्ड वासियों में खुशी की लहर


अनूपपुर/डोला

नगर परिषद डोला के वार्ड नंबर 7 व 9  के मध्य में निर्मित सीसी सड़क जो पूरी तरह से जर्जर हालत में थी जिसमे गाड़ी क्या पैदल चलना भी मुश्किल होता था जबकि वही वार्ड क्रमांक 7 में पीडीएस गोदाम है जहां पर वार्ड वासियों द्वारा अपना राशन लेने के लिए आवागमन करते हैं लेकिन सड़क के झज्जर हालात के कारण लोगों को आवागमन करने में काफी समस्याएं जाते थे जिसको देखते हुए नवगठित नगर परिषद डोला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने 

सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया गया। लाखों रुपए लागत की यह सीसी रोड NH 43 से जुड़ते हुए कुडकु मोहल्ले तक बनाई जाएगी सड़क के भूमि पूजन की खबर वार्ड वासियों को लगते ही वार्ड वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई वार्ड वासियों ने नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित पार्षदों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया है।

*भूमि पूजन के पश्चात शुरू हुआ निर्माण कार्य*

नगर परिषद डोला में भूमि पूजन के साथ सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया। परिषद के मुख्य अधिकारी, अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष, एवं सभी पार्षद के साथ-साथ नगर के समाजसेवियों की तत्परता से परिषदीय विकास कार्य को गतिमान बनाते हुए मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत नगर के वार्ड क्रमांक 7 एवं 9 के बीच भूमि पूजन कर सड़क का निर्माण कार्य चालू किया गया। इन वार्डों में बन रही सड़कों को राष्ट्रीय राज्यमार्ग 43 से जोड़ा जाएगा। निर्माण कार्य हो रही सड़क की कुल दूरी 650 मीटर हैं, जिसकी अनुमानित लागत 3500000 है। उन्नति कंट्रक्शन द्वारा यह कार्य कराया जा रहा है। जहां एक तरफ सड़कों की खराब एवं जर्जर स्थिति के कारण वहां की जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था वहीं अब सड़क निर्माण के साथ ही वहां की जनता को आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात मिलेगी।

नगर परिषद अध्यक्ष रीनू सुरेश कोल, पार्षद माया शैलेंद्र सिंह एवं तेरसिया बाई के द्वारा भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के दौरान उपाध्यक्ष रवि शंकर तिवारी, पार्षद अवधेश राय ,पूनम महादेव गोस्वामी ,संतोष सिंह, पवन सिंह, सिरवन सिंह, जगदीश, रुकमुन कोल के साथ इंजीनियर, ओमवती तिवारी एवं समाजसेवी, गुड्डी पांडे, राकेश पांडे , प्रेमचंद यादव, आधाराम वैश्य, रामपाल तिवारी ,ऋषि दुबे, नकुल तिवारी, राजधर दुबे,राहुल सिंह, ओम सिंह, संतोष तिवारी के साथ समस्त वार्ड वासियों की उपस्थिति रही।

बढ़ते अपराधों में फूटा गुस्सा युवा कांग्रेस ने थाना घेराव, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन


अनूपपुर/भालूमाड़ा

युवा कांग्रेस ज़िला अनूपपुर के महासचिव मानवेन्द्र मिश्रा के अगुवाई में व जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान की विशेष उपस्थिति में युवा कांग्रेस पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं द्वारा दिनांक 15 दिसंबर 2022 को पुलिस थाना भालूमाड़ा का घेराव कर भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराधों के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा गया। प्राप्त जानकारी अनुसार युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी भालूमाड़ा मजदूर चौक में एकत्रित हुए और युवा कांग्रेस महासचिव मानवेन्द्र मिश्रा की अगुवाई में तथा जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान, ज़िला महासचिव जनपद अध्यक्ष जैतहरी राजीव सिंह के विशेष उपस्थिति में पैदल मार्च निकालकर पुलिस प्रशासन के विरोध में नारा लगाते हुए भालूमाड़ा थाना पहुंचे और थाने के सामने बढ़ते अपराधों के विरोध में जमकर नारेबाजी की तत्पश्चात थाना प्रभारी के नाम का एक ज्ञापन थाना प्रभारी भालूमाड़ा अजय पवार को सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि भालूमाड़ा थाना क्षेत्रान्तर्गत चोरी, जुआ, अवैध उत्खनन, बलात्कार, हत्या, छूरेबाजी जैसे अपराधों में दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है, अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहें हैं लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास कम हो रहा है, पुलिस प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द अपराधों में अंकुश लगाया जाये और यदि ऐसा नही हुआ तो युवा कांग्रेस अनूपपुर द्वारा ज्ञापन, धरना, प्रदर्शन तथा उग्र आंदोलन कर घेराव किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन का वाचन जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने किया। उक्त ज्ञापन सौंपने में जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के साथ ज़िला महासचिव जनपद अध्यक्ष राजीव सिंह, मानवेन्द्र मिश्रा, एन एस यू आई प्रदेश महासचिव रफी अहमद, युवा कांग्रेस जमुना ब्लाक अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष नदीम नीलेश मिश्रा, अमित सिंह टोनु, अशरफी, आशीष सिंह, रितेंद्र सिंह, अरविंद मिश्रा, संजय पटेल, बिलाल खान, बिलाल हुसैन, सैम खान, रेसी सिंह, , मो अकरम, आनंद गौतम, नीलेश मिश्रा, अतर सिंह, लक्ष्मण यादव, विजय अहिरवार, निखिल सोनी, संदीप पयासी, रियाज अंसारी, सैफ अली अंसारी, राजा, सोनू केवट, गौरव नामदेव, ऋषभ राय एवम अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget