पुरानी रंजिश पर धारदार हथियार से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत एक व्यक्ति को पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगो ने लहूलुहान कर दिया। घायल को उपचार के लिए कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। मामला बिगड़ता देख डॉक्टरों ने जबलपुर रेफर कर दिया। हालांकि इसकी शिकायत घायल के परिजनों ने कोतमा थाने पर दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने धारा 341, 294, 323, 324, 307, 506, 34 आईपीसी का मामला पंजीबद्ध करते हुए जांच शरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश साहू निवासी सारंगढ़ और इसके चाचा गुलाब साहू गांव के बगल में हुए एक्सीडेंट को देख कर लौट रहे थे। इस दौरान निगवानी रतन साहू की मुर्गा दुकान के पास कुछ आरोपी घात लगाए बैठे हुए। आरोपी रतन साहू, लल्लन साहू, छबि लाल साहू अपने हाथ में गड़ासा, सरिया और डंडा रखे थे। राकेश साहू के चाचा को देखते ही रास्ते में आ गए और गुलाब का रास्ता रोककर गालियां देते हुए शिवरतन साहू हाथ में रखे गड़ासे से गुलाब के सिर में जोरदार प्रहार किया।

इससे लहूलुहान हालत में गुलाब साहू गिर गया। इस दौरान लल्लन साहू लोहे के सरिया से गुलाब साहू के ऊपर वार किया। छविलाल साहू और ब्रज किशोर साहू अपने हाथ में रखे डंडा से गुलाब साहू के शरीर में मारने लगे। इस दौरान गुलाब साहू का भतीजा राकेश साहू बीच-बचाव करना चाहा। जिस पर आरोपियों ने इन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से अपने चाचा को छुड़ाते हुए कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया। जहां से मामला गंभीर होता देख डॉक्टरों ने जबलपुर रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

33 के.व्ही. उपकेन्द्र में सुधार कार्य होने के कारण सुबह 8 से 1 बिजली रहेगी बंद


अनूपपुर

विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि उपसंभाग अनूपपुर के अन्तर्गत 220 / 33 के.व्ही. उपकेन्द्र में सुधार कार्य किया जाना है। जिसके कारण 220 / 33 के.व्ही. उपकेन्द्र अनूपपुर (चचाई) से निकलने वाले सभी 33 के.व्ही फीडरों में दिनांक 15 दिसम्बर 2022 को सुबह 08:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक विद्युत अवरूद्ध रहेगा उन फीडरों में विद्युत प्रवाह अवरूद्ध होने से संबंधित उपभोक्ताओं को होने चाली असुविधा के लिये खेद है। आवश्यकतानुसार उक्त समयावधि बढ़ाई / घटाई जा सकती है ।

नर्मदे हर सेवा न्यास तक 120 मीटर सी सी रोड़ का हुआ भूमि पूजन 


अनूपपुर/अमरकंटक

मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली अमरकंटक में मंगलवार की दोपहर लगभग 3 बजे वार्ड क्रमांक 04 बाराती मुख्य मार्ग से नर्मदे हर सेवा न्यास तक 120 मीटर सी सी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधि विधान पूर्वक पंडित बिहारी महाराज के कर कमलों से रामलाल रौतेल (पूर्व विधायक अनूपपुर) की मुख्य आतिथ्य में तथा नगर परिषद की अध्यक्षा श्रीमति पार्वती उइके की अध्यक्षता में एवम विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद के उपाध्यक्ष एडवोकेट रज्जू सिंह नेताम की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते , नगर परिषद के इंजीनियर डी एस बघेल , परिषद के पार्षदगण जोहान लाल चंद्रवंशी (सभापति) , श्रीमति निधि देवेंद्र जैन (सभापति) , शक्ति शरण पांडेय (सभापति) , श्रीमति ऊषा बाई (सभापति) , दिनेश कुमार द्विवेदी , श्रीमति कल्पना सुरेश , श्रीमति सावित्री परस्ते , श्रीमति गेंदा बाई , श्याम लाल सेन , गजानंद गर्ग , पत्रकारगण , कर्मचारीगण व नगर के गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया की यह सी सी रोड़ बाराती मुख्य मार्ग से नर्मदे हर सेवा न्यास तक बननी है इसकी राशि राज्य सभा सांसद मद से 9.8 लाख  प्राप्त हुई है । कार्य एजेंसी नगर परिषद अमरकंटक है , टेंडर आहूत पश्चात आज भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ कराया जा रहा। 

 नगर परिषद के इंजीनियर देवल सिंह बघेल का कहना था की अमरकंटक के अन्य कई वार्डो में विकास का कार्य चल रहा है , पार्षदों के वार्डो में जहां जिस कार्य की मुख्य आवश्यकता है वहा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget