चुनाव के पहले भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री का स्तीफा कही आपसी कलह तो नही 

*विभा पाल मंडल महामंत्री महिला मोर्चा ने सोशल मीडिया में पत्र वायरल कर दी जानकारी*


राजनगर 

मध्य प्रदेश के शहडोल संभाग के इकलौती कोतमा विधानसभा क्षेत्र जो कि सामान्य वर्ग के लिए है शहडोल संभाग के एक सबसे हॉट सीट जो कि अभी कांग्रेस के खाते में है और यहां पर भारतीय जनता पार्टी का संगठन इस सीट को कांग्रेस से छीनने की तैयारी में एड़ी चोटी एक लगा रहा है किंतु इन दिनों भारतीय जनता पार्टी की गुटबाजी और संगठन के अंदर आपसी तोड़ मरोड़ की वजह से विधानसभा चुनाव मैं संकट गहराने का इशारा होता हुआ दिखाई दे रहा है कोतमा विधानसभा क्षेत्र के अंदर नगर मंडल बिजुरी भी ज्यादा वोटों को प्रभावित करता है और भारतीय जनता पार्टी का नगर पालिका परिषद बिजुरी के चुनाव में ईपेपर इस्तीफा के दौर से गुजर जाने के बाद विधानसभा चुनाव के पहले बिजुरी मंडल महामंत्री महिला मोर्चा विभा पाल का इस्तीफा संगठन में आपसी कला को प्रदर्शित करता है कुछ इस तरीके का अगर इस्तीफा और आपसे कला और गुटबाजी जनता के बीच आएगा तो कहीं ना कहीं यह सीट कुछ छीनने का जो सपना भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व ने देख रखा है वह कभी पूरा नहीं हो पाएगा मंडल महामंत्री महिला मोर्चा विभा पाल की अगर बात की जाए तो काफी तेजतर्रार और होनहार महिला पदाधिकारी होने के नाते हर बैठक और हर चुनाव में अपने आप की उपस्थिति दिखाकर मंडल कमेटी को यह साबित भी कर दिया है कि काम करने वाले की कदर की जाए नहीं तो कोई ऐसा समय आएगा कि पार्टी को इसका नुकसान झेलना पड़ेगा।

*इनका कहना है*

स्कूल में शिक्षिका के पद पर नियुक्ति होने और घरेलू कारणों से समय ने दे सकने के कारण जिला महिला महामंत्री पद से स्तीफा दी है बाकी सदस्य के रूप में भाजपा में हमेशा कार्य करती रहेंगी।

*रश्मि खरे जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष भाजपा अनूपपुर*

बिना खरीदी बिल भुगतान, वित्तीय अनियमितता करने लापरवाह सचिव को सीईओ ने किया निलंबित


अनूपपुर

बिना खरीदी किए बिल भुगतान करने, विभिन्न मदो से स्वीकृत कार्यों के पूर्णतः प्रमाणपत्र व अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने सहित अन्य कार्यो में लापरवाही बरतने पर जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत टांकी के सचिव निरंजन जायसवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया ने बुधवार को निलंबित कर मुख्यालय जनपद पंचायत अनूपपुर नियत किया गया है। जानकारी अनुसार जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत टांकी सचिव निरंजन जायसवाल को स्ट्रीट लाइट बिना खरीदी किए बिल भुगतान करने, विभिन्न मदो से स्वीकृत कार्यों के पूर्णतः प्रमाणपत्र व अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने,अंत्येष्टि सहायता राशि के हितग्राहियों को भुगतान न कर स्वयं के पास रखने व बिना किसी पूर्व सूचना के कार्यालय में अनुपस्थित रहने के कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अनूपपुर से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 भाग 2 के नियम 4 के तहत बुधवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया ने निलंबित कर दिया हैं। निलंबन अवधि में मुख्यालय जनपद पंचायत अनूपपुर नियत किया गया है। साथ ही ग्राम पंचायत टांकी में कार्यालयीन कार्य व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम पंचायत ऊरा के सचिव राम प्रमोद केवट को अपने कार्य के साथ-साथ ग्राम पंचायत टांकी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

महिला स्व सहायता समूह ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के सैकड़ों महिलाओं द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम कलेक्टर अनूपपुर को 10 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है जोकि सांसद प्रतिनिधि द्वय अमृतलाल केवट भाजपा जिला मंत्री, तथा के.के. सोनी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राजनगर ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष लालू केवट के अगुआई में सभी स्व सहायता समूह संचालक महिलाओं ने मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम व सांक्षा चूल्हा कार्यक्रम अंतर्गत अपनी व्यथा अनूपपुर कलेक्टर को भी सुनाई गई है, जिसके दौरान अक्टूबर माह में लगभग 10% खाद्यान्न व राशि आवंटित की गई है जिससे सभी समूह संचालक हताहत हैं, साथ ही अपने उज्जवल भविष्य की चिंता करते हुए माननीय मुख्यमंत्री महोदय से विभिन्न मांगे की अपेक्षा की गई है अब देखना यह है की माननीय मुख्यमंत्री महोदय का ध्यानाकर्षण इन समस्त महिलाओं पर कब और कैसे और कितना होता है,जैसा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार समय-समय पर खाद्यान्न ना मिलना, राशि का कम आवंटन होना, और परिवहन भत्ता बंद कर देना, समूह से ही काट कर रसोइयों का मानदेय भुगतान करना व दर्ज छात्र संख्या के अनुसार मात्र 60 से 65% ही खाद्यान्न और राशि आवंटित करना आज की महंगाई के अनुरूप भुगतान ना  होना तथा सांझा चूल्हा कार्यक्रम अंतर्गत रसोइयों को मात्र ₹500 भुगतान करना आज विभिन्न समस्या होने से स्व सहायता समूह हताहत हैं अगर समय पर मांगे पूरी नहीं हुई तो वह दिन दूर नहीं है जब सभी स्वयं सहायता समूहों द्वारा उक्त सेवा को बंद करने को मजबूर होंगे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget