महिला स्व सहायता समूह ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
अनूपपुर
अनूपपुर जिले के सैकड़ों महिलाओं द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम कलेक्टर अनूपपुर को 10 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है जोकि सांसद प्रतिनिधि द्वय अमृतलाल केवट भाजपा जिला मंत्री, तथा के.के. सोनी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राजनगर ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष लालू केवट के अगुआई में सभी स्व सहायता समूह संचालक महिलाओं ने मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम व सांक्षा चूल्हा कार्यक्रम अंतर्गत अपनी व्यथा अनूपपुर कलेक्टर को भी सुनाई गई है, जिसके दौरान अक्टूबर माह में लगभग 10% खाद्यान्न व राशि आवंटित की गई है जिससे सभी समूह संचालक हताहत हैं, साथ ही अपने उज्जवल भविष्य की चिंता करते हुए माननीय मुख्यमंत्री महोदय से विभिन्न मांगे की अपेक्षा की गई है अब देखना यह है की माननीय मुख्यमंत्री महोदय का ध्यानाकर्षण इन समस्त महिलाओं पर कब और कैसे और कितना होता है,जैसा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार समय-समय पर खाद्यान्न ना मिलना, राशि का कम आवंटन होना, और परिवहन भत्ता बंद कर देना, समूह से ही काट कर रसोइयों का मानदेय भुगतान करना व दर्ज छात्र संख्या के अनुसार मात्र 60 से 65% ही खाद्यान्न और राशि आवंटित करना आज की महंगाई के अनुरूप भुगतान ना होना तथा सांझा चूल्हा कार्यक्रम अंतर्गत रसोइयों को मात्र ₹500 भुगतान करना आज विभिन्न समस्या होने से स्व सहायता समूह हताहत हैं अगर समय पर मांगे पूरी नहीं हुई तो वह दिन दूर नहीं है जब सभी स्वयं सहायता समूहों द्वारा उक्त सेवा को बंद करने को मजबूर होंगे।
