चोरी गया लाखो का सामान जप्त, चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर/राजनगर

रामनगर थाना प्रभारी के द्वारा लगातार एक के बाद एक चोरियों का खुलासा किया जा रहा है जिसके बाद एक बार फिर रामनगर थाना प्रभारी उनकी टीम  के द्वारा चोरी पकड़ने में सफलता मिली है वही प्राप्त जानकारी के अनुसार 

फरियादी सुमित कुमार सिहं पिता महेन्द्र प्रताप सिहं उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क्र0 10 सुभाषनगर राजनगर में थाना रामनगर में दिनांक 10.12.22 को रिपोर्ट किया कि दिनांक 08.11.22 की दरम्यानी रात उनके घर से कोई अज्ञात चोर ताला तोडकर सैमसंग कम्पनी का एसी, एक नग कूलर, 08 नग वासिंग मशीन का ड्रेन पाईप एवं 01 नग वैक्यूम पम्प कीमती 60000 रूपये का ले गया है रिपोर्ट पर थाना रामनगर में अपराध क्र0 543/22 धारा 457,380 ता0हि0 पंजीबद्ध किया गया।

रामनगर पुलिस द्वारा चोरी के इस प्रकरण में आस पास के लोगो से लगातार पूछताछ कर व सूचनातंत्र सक्रिय कर तथा आसपास के सीसीटीवी कैमरें के माध्यम से पता तलाश प्रारम्भ की गई तथा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये दिनांक 10.12.22 को 03 नाबालिक किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिन्होनें उक्त चोरी की घटना को करना स्वीकार किया तथा कुछ सामान एक अन्य आरोपी शंकरलाल कुशवाहा पिता सुखराम कुशवाहा निवासी बिजुरी को बेचना बताया जिनके कब्जे से चोरी गया मशरूका 01 नग सैमसंग कम्पनी का एसी, 01 नग कूलर, 08 नग वासिंग मशीन का ड्रेन पाईप एवं 01 नग वैक्यूम पम्प कीमती 60,000 रूपये को जप्त किया गया तथा 03 नाबालिक किशोर व एक आरोपी शंकरलाल कुशवाहा पिता सुखराम कुशवाहा निवासी बिजुरी गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्यवाही  पुलिस अधीक्षक  अनूपपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अपूपपुर एवं श्रीमान एसडीओपी  कोतमा के निर्देशन में थाना प्रभारी रामनगर निरी० आर०के० बैस के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विपुल शुक्ला, प्र. आर0 84 सनत कुमार द्विवेदी, प्रआर0 122 संजीव त्रिपाठी, आरक्षक विनोद मरावी, आरक्षक अमित पटेल व चालक आर0 262 रिन्कू गोले की सराहनीय सफलता रही

 शिक्षिका अंजली सिंह को मिला पीएचडी की उपाधि जनपद अध्यक्ष ने किया सम्मानित


 

अनूपपुर

अनूपपुर जिला भले ही आदिवासी अंचल क्षेत्र है परंतु इस जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है जनपद पंचायत अनूपपुर बदरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत भाद के शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य शिक्षिका अंजली सिंह को पीएचडी की उपाधि मिला है या उपाधि मध्यांचल प्रोफेसर विश्वविद्यालय के द्वारा दिया गया है पीएचडी उपाधि के लिए शिक्षिका अंजली सिंह ने विशेष हिंदी सब्जेक्ट चयन कर अनूपपुर जिले के लोक जीवन लोक साहित्य शिक्षा मे जागरूक आदिवासी समाज को शिक्षा प्रति जागरूक विशेष रहा। 

*राज्यपाल से हो चुकी है सम्मानित*

2001 शिक्षक पद में चल होने के बाद अंजली सिंह शिक्षा के स्तर पर प्रयत्न करते हुए जिसमें गांव के बालिकाओं को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना बच्चों में खेलकूद की रुचि को जगाना अभिभावकों से मिलकर बच्चों के प्रति शिक्षा को बढ़ाना विशेष रहा जिसको लेकर 2018 में अंजली सिंह को राज्यपाल के द्वारा सम्मानित किया गया था 

*ये रहे उपस्थित*

पीएचडी उपाधि के बाद सम्मान समारोह में स्कूल परिसर पर अनूपपुर जनपद के जनपद अध्यक्ष धनवती सिंह मार्को सरपंच संघ के अध्यक्ष शिवभान सिंह उपाध्यक्ष पाल सिंह सचिव रामखेलावन सिंह जनपद सदस्य राधा सिंह पोर्ते भाद सरपंच चंद्रभान सिंह पकरिया सरपंच संतोष कुमार सिंह सोहीबेल्हा सरपंच सीताराम सिंह शिव शंकर प्रजापति अमृतलाल केवट घनश्याम सिंह रमाकांत प्रजापति विनोद कुमार प्रजापति दीप नारायण सिंह लल्लू राम केवट सहित शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय भाद सभी शिक्षक व शिक्षिका छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

35 नग नशीली प्रतिबंधित दवाई जप्त, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


अनूपपुर

अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने नशीली दवाइयों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उसके कब्जे से 3 पैकेट में रखे गए 35 नग नशीली दवा जब्त करते हुए एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के पास पाई गई दवा नाइट्राजेपाम प्रतिबंधित है। इसे खाने से इंसान बेहोशी की हालत में हो जाता हैं।

कार्रवाई के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर हर्री गांव तरफ से मढ़िया वाली रोड से एक व्यक्ति काले रंग की एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल से अनूपपुर तरफ किसी व्यक्ति को अवैध नशीली गोलियां देने आने वाला है।

तिपान नदी पुलिया के पास मढिया रोड अनूपपुर में घेराबंदी की गई। आरोपी को जब रुकवाया गया तो पुलिस को देखकर भागने लगा । तो उक्त व्यक्ति को नशीली गोलियों के साथ पकड़ा गया। आरोपी कोमल राठौर पिता श्यामलाल राठौर उम्र 30 वर्ष के कब्जे से चार पत्ता नशीली दवा नाइट्राजेपाम जिसमें 35 नग गोली पाई गई।

जिस पर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 बी, 21, 22 व मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोल एक्ट की धारा 5/13 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपी प्रतिबंधित दवाई कहां से लाया और किसे बेचना जा रहा था। इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी है। पुलिस इसकी जांच कर रही हैं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget