35 नग नशीली प्रतिबंधित दवाई जप्त, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अनूपपुर
अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने नशीली दवाइयों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उसके कब्जे से 3 पैकेट में रखे गए 35 नग नशीली दवा जब्त करते हुए एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के पास पाई गई दवा नाइट्राजेपाम प्रतिबंधित है। इसे खाने से इंसान बेहोशी की हालत में हो जाता हैं।
कार्रवाई के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर हर्री गांव तरफ से मढ़िया वाली रोड से एक व्यक्ति काले रंग की एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल से अनूपपुर तरफ किसी व्यक्ति को अवैध नशीली गोलियां देने आने वाला है।
तिपान नदी पुलिया के पास मढिया रोड अनूपपुर में घेराबंदी की गई। आरोपी को जब रुकवाया गया तो पुलिस को देखकर भागने लगा । तो उक्त व्यक्ति को नशीली गोलियों के साथ पकड़ा गया। आरोपी कोमल राठौर पिता श्यामलाल राठौर उम्र 30 वर्ष के कब्जे से चार पत्ता नशीली दवा नाइट्राजेपाम जिसमें 35 नग गोली पाई गई।
जिस पर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 बी, 21, 22 व मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोल एक्ट की धारा 5/13 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपी प्रतिबंधित दवाई कहां से लाया और किसे बेचना जा रहा था। इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी है। पुलिस इसकी जांच कर रही हैं।
