अलग-अलग घटना में 2 ट्रक अनियंत्रित होकर पलटे कोई जनहानि नही


अनूपपुर

अनूपपुर जिले में अनियंत्रित होकर वाहन पलटने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। इन हादसों में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। पहली घटना में सतना से जैतहरी मोजर पावर प्लांट राखड लोड करने जा रही ट्रक परसवार के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। ड्राइवर कूद कर अपनी जान बचाई।

ड्राइवर ने बताया कि वह पहली बार ट्रक लेकर जैतहरी जा रहा था। रास्ते का अनुमान नहीं होने के कारण मोड़ के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं दूसरी घटना में छूल्हा के पास मोजर पावर प्लांट सामान खाली कर कटनी जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिसमें किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। ड्राइवर ने बताया कि ट्रक का लाइट खराब थी। रात का अंधेरा होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। अनूपपुर मुख्यालय में सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक नो एंट्री रहती है। जिले के मोजर पावर प्लांट से राखड एवं अन्य सामान अन्य जगह पर जाता है। नो एंट्री से बचने के लिए ड्राइवर तेज गति से वाहन चलाते हैं। जिसे कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

अज्ञात कारणों से नाबालिग ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या


 अनूपपुर

9 दिसंबर 2022 अनूपपुर के वार्ड नंबर 9 बिहारी कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय नाबालिग ने गुरुवार की रात अज्ञात कारणों से घर मे पंखे में लटक कर फांसी लगा ली जिसकी अस्पताल पहुंचने के पूर्व मौत हो गई घटना की जानकारी पर जिला अस्पताल पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा,शव परीक्षण करा कर अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की है ,समाचार लिखे जाने तक नाबालिक के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है,

इस संबंध में अब तक मिली जानकारी के अनुसार अनूपपुर नगर के वार्ड नंबर 9 बिहारी मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय नाबालिक प्रवीण पिता सूरजभान सिंह जो अपनी मां सरिता सिंह के साथ रहता रहा है,मां सरिता सिंह जिला चिकित्सालय के सुरक्षा गार्ड के पद पर पदस्थ है मां गुरुवार की रात ड्यूटी पर रही इसी दौरान रात 10:32 पर प्रवीण में अपने साथी हिमांशु को फोन कर यह कहा कि मां का ख्याल रखना वह मजाक समझ रहा था फिर उसके घर आकर देखा तो घर के अंदर से दरवाजा बंद रहा जिसकी सूचना मां एवं मोहल्ला वासियों को दिए जाने पर सभी के पहुंचने वह दरवाजा तोड़ने पर देखा गया कि प्रवीण कमरा मे पंखे में फांसी लगाकर लटका हुआ है जिसे आनन-फानन में परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया जहां परीक्षण दौरान ड्यूिटी डॉक्टर ने मृत घोषित करते हुए घटना की जानकारी अस्पताल पुलिस चौकी को दी तथा देर रात होने के कारण मृतक प्रवीण के शव को फ्रीजर में रखा गया शुक्रवार की सुबह परिजनों की उपस्थिति में मृतक के शव का पंचनामा एवं ड्यूिटी डॉक्टर से पी.एम.कराने बाद शव के अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौप कर जांच प्रारंभ की गई इस दौरान मृतक के दोस्त हिमांशु सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात 10:32 बजे प्रवीण ने उसे फोन कर इतना कहा कि मां का ख्याल रखना जिसे वह मजाक समझ कर फिर वापस प्रवीण को फोन किया तो प्रवीण फोन नहीं उठाया जिसे गंभीरता से लेते हुए वह प्रवीण के घर गया तो दरवाजा अंदर से बंद रहा है इस बीच प्रवीण की मां एवं मोहल्ले के लोगों को बताए जाने पर उनके आने से दरवाजा खोल कर देखा गया तो प्रवीण कमरे के अंदर पंखे में फांसी लगाकर लटका हुआ रहा है जिससे उतार कर देर रात जिला चिकित्सालय लाया गया, समाचार लिखे जाने तक मृतक प्रवीण के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

भू माफिया एवं फर्जी प्रधानमंत्री आवास धारियो के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्यवाही


अनूपपुर/जैतहरी

अनूपपुर जिले के जैतहरी नगर मे करोड़ो रूपयों के सरकारी जमीनों मे भू माफियाओं की नजर गडी थी यहाँ तक की मुख्यमंत्री जी के आदेश के अनुसार फेरी लगाकर कर धन्धा करने वाले गरीबों के लिए बनाए गए हाकर्स जोन का अस्तित्व समाप्त कर गोदाम एवं प्रधानमंत्री आवास बना दिया गया है भू माफिया नगर के वार्ड क्रमांक 03 मे सरकारी जमीन मे दबंगई से कब्जा कर नगर परिषद से प्रधानमंत्री आवास प्राप्त कर मकान बना लिया था और मकान बनाने के बाद बेच भी दिया जिसकी जानकारी हल्का पटवारी को लगी तो तुरंत हल्का पटवारी द्वारा सरकारी जमीन मे अवैध कब्जा का प्रतिवेदन न्यायालय तहसील जैतहरी मे प्रस्तुत किया जिस पर तत्कालीन तहसील दार ने विधिवत प्रकरण कायम कर सुनवाई किया और भू माफिया को एक हजार रुपये का जुर्माना सरकारी जमीन से बेदखल करने का आदेश जारी किया उक्त आदेश की अपील भू माफिया द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी के न्यायालय मे प्रस्तुत किया राजस्व न्यायालय के विद्वान न्यायाधीश महोदय ने भू माफिया की अपील को खारिज कर एक सप्ताह के अन्दर अतिक्रमण किये गए मकान को खाली करने का आदेश दिनांक 21 नवंबर 2022 को जारी किये है उक्त अनुविभागीय अधिकारी के आदेश से नगर की जनता मे हर्ष व्याप्त है वहीं दूसरी ओर भू माफियाओं मे हडकम्प मचा हुआ है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget