अलग-अलग घटना में 2 ट्रक अनियंत्रित होकर पलटे कोई जनहानि नही
अनूपपुर
अनूपपुर जिले में अनियंत्रित होकर वाहन पलटने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। इन हादसों में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। पहली घटना में सतना से जैतहरी मोजर पावर प्लांट राखड लोड करने जा रही ट्रक परसवार के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। ड्राइवर कूद कर अपनी जान बचाई।
ड्राइवर ने बताया कि वह पहली बार ट्रक लेकर जैतहरी जा रहा था। रास्ते का अनुमान नहीं होने के कारण मोड़ के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं दूसरी घटना में छूल्हा के पास मोजर पावर प्लांट सामान खाली कर कटनी जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिसमें किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। ड्राइवर ने बताया कि ट्रक का लाइट खराब थी। रात का अंधेरा होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। अनूपपुर मुख्यालय में सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक नो एंट्री रहती है। जिले के मोजर पावर प्लांट से राखड एवं अन्य सामान अन्य जगह पर जाता है। नो एंट्री से बचने के लिए ड्राइवर तेज गति से वाहन चलाते हैं। जिसे कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
