विद्युत विभाग की छापामार कार्यवाही से बिजली चोरों में मचा हड़कंप


अनूपपुर

माननीय मुख्य अभियंता शहडोल एवं अधीक्षण अभियंता अनूपपुर के द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुसार 05 दिसम्बर 2022 एवं आज 08 दिसम्बर 2022 को वितरण केंद्र जैतहरी के अंतर्गत निरीक्षण दल में जितेंद्र गुप्ता सहायक अभियंता अनूपपुर, राहुल श्रीवास्तव सहायक अभियंता कोतमा, आर. के. गुप्ता सहायक अभियंता जैतहरी, मनीष जोशी कनिष्ठ अभियंता अनूपपुर, संतोष प्रजापति कनिष्ठ अभियंता अनूपपुर ग्रामीण, गंगाराम राठौर, देवेन्द्र पटेल, शिवप्रसाद, संजय जैन एवं गेंदलाल सिंह राठौर के द्वारा अवैध रूप से बिना अस्थायी कनेक्शन लिए कृषि पम्प चलाने वाले उपभोक्ताओं के ऊपर कार्यवाही की गई इस दौरान कुल 62 नंबर उपभोक्ताओं की जांच की गई एवं 15 नम्बर उपभोक्ताओं का मौके पर ही अस्थायी कनेक्शन दिया गया एवं 10 नम्बर उपभोक्ताओं के विरुद्ध पंचनामा की कार्यवाही की गई और स्टार्टर एवं तार जब्त किया गया जिससे अवैध रूप से चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है

नगर में चोरों का आतंक, सूने घर मे चोरी, पुलिस खानापूर्ति में मस्त


अनूपपुर/जैतहरी

अनूपपुर जिले जैतहरी में बीते बुधवार की देर रात्रि नगर के मध्य गांधी चौक के समीप निवासी कोमलचन्द्र जैन जो शादी समारोह में सागर गए है मोके का फायदा उठाते हुए  अज्ञात चोरों द्वारा दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर अलमारी से सामान चुरा कर भाग गए जिसकी जानकारी कोमलचन्द्र के आने के बाद ही पता चलेगा क्या क्या चोरी हुआ है ताला टूटने व चोरी की जानकारी उनके बगल में रहने वाले परिजनों व स्थानीय निवासियों को गुरुवार की सुबह पता चला जिसकी सूचना जैतहरी पुलिस को दी पुलिस द्वारा घटना स्थल की जांच पड़ताल करते हुए  अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए पतासाजी कर रही है जैतहरी पुलिस द्वारा गश्ती मारने के बाद भी इस हाड़ कप कंपाने वाली ठंडी में चोरों के हौसले बुलंद है इसके पूर्व भी एक माह के अंदर  नगर के कई घरों में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी के मामले जैतहरी थाने में दर्ज है जो अभी तक पकड़ में नही आये है।

फ्लाई ऐश का 100% होगा उपयोग, एमबी पावर व एसईसीएल के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर


अनूपपुर

एसईसीएल जमुना की खाली पड़ी कोयला खदान में एमबी पावर (मध्य प्रदेश) लिमिटेड से निकलने वाले फ्लाई ऐश के भराव व समतलीकरण के लिए बीती शाम क्षेत्रीय अधिकारी, मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड,  संजीव मेहरा एवं महाप्रबंधक एसईसीएल,जमुना-कोतमा क्षेत्र, सुधीर कुमार की उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। इस समझौते पर एमबी पावर की ओर से इसके सीओओ एवं प्लांट हेड बसंता कुमार मिश्रा एवं एसईसीएल की ओर से हरजीत सिंह, महाप्रबंधक (आपरेशन), ने हस्ताक्षर किया। इस मौके पर कंपनी के ओ एंड एम हेड अजित चोपड़े, मानव संसाधन एवं प्रशासन विभाग के महाप्रबंधक आरके खटाना एवं कंपनी के पर्यावरण विभाग के प्रभारी डा. भोला प्रसाद कुशवाहा भी मौजूद थे।

एमबी पावर द्वारा त्यक्त खदानों को राखड़ से भरकर नियमानुसार पुन: इस्तेमाल योग्य बनाने का प्रयास 2017 से किया जा रहा है। संजीव मेहरा और एसईसीएल प्रबंधन के सहयोग से एमबी पावर को अब तक दो परित्यक्त खदानें, जिनमें शारदा माइन एवं जमुना (ओसीएम) शामिल हैं, मिल चुकी हैं। यह पहल फ्लाई ऐश के समुचित इस्तेमाल की दिशा में ठोस कदम है।

संयंत्र से निकलने वाले फ्लाई ऐश का 100 फीसदी उपयोग सुनिश्चित करना एमबी पावर की जिम्मेवारी है। साथ ही उत्खनन उपरांत खदान को ओवरवर्डन के साथ फ्लाई ऐश मिलाकर व भरकर समतलीकरण की जिम्मेवारी खदान प्रबंधन की होती है। एमबी पावर पिछले 5 वर्षों से फ्लाई ऐश का सौ फीसदी उपयोग सुनिश्चित करने में सफल रही है। फ्लाई ऐश नोटिफिकेशन के अनुसार फ्लाई ऐश का उपयोग फ्लाई ऐश ब्रिक्स-ब्लाक बनाने, सीमेंट निर्माण, रेडीमिक्स कंक्रीट, सड़क-फ्लाई ओवर निर्माण, जिओ पालीमर आधारित सामग्रियों के निर्माण, बांध निर्माण, निचले क्षेत्रों व त्यक्त खदानों के भराव व समतलीकरण में किया जाता है। 

एमबी पावर द्वारा उत्पादित फ्लाई  ऎश के 60 फीसदी हिस्से की आपूर्ति सीमेंट कंपनियों को की जाती है,वहीं शेष का इस्तेमाल ब्रिक्स एवं ब्लाक निर्माण, निचले क्षेत्रों एव खदानों के नियमानुसार भराव में किया जाता है। प्रदूषण बोर्ड की विधिवत अनुमति और निगरानी में अभी तक लहरपुर, गुंवारी, छुलहा, जैतहरी, जमुड़ी, परसवार, राजेंद्रग्राम, धनगवां, बकही, सकरा आदि स्थानों में पूर्व स्वीकृति के साथ केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों के अनुसार भराव कार्य किया गया है और कुछ जगहॊं पर यह कार्य जारी है। यह पहल अनुपयुक्त और परित्यक्त भूमि को इस्तेमाल योग्य बनाने में कारगर है। खाली खदानों में इंसान और पशुओं के गिरने जैसी घटनाओं कॊ रोकने में भी यह सहायक है। एमबी पावर प्रबंधन ने उपरोक्त खदान के भराव की अनुमति हासिल करने में संजीव मेहरा की भूमिका की सराहना करते हुए इसके लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget