नगर में चोरों का आतंक, सूने घर मे चोरी, पुलिस खानापूर्ति में मस्त
अनूपपुर/जैतहरी
अनूपपुर जिले जैतहरी में बीते बुधवार की देर रात्रि नगर के मध्य गांधी चौक के समीप निवासी कोमलचन्द्र जैन जो शादी समारोह में सागर गए है मोके का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों द्वारा दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर अलमारी से सामान चुरा कर भाग गए जिसकी जानकारी कोमलचन्द्र के आने के बाद ही पता चलेगा क्या क्या चोरी हुआ है ताला टूटने व चोरी की जानकारी उनके बगल में रहने वाले परिजनों व स्थानीय निवासियों को गुरुवार की सुबह पता चला जिसकी सूचना जैतहरी पुलिस को दी पुलिस द्वारा घटना स्थल की जांच पड़ताल करते हुए अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए पतासाजी कर रही है जैतहरी पुलिस द्वारा गश्ती मारने के बाद भी इस हाड़ कप कंपाने वाली ठंडी में चोरों के हौसले बुलंद है इसके पूर्व भी एक माह के अंदर नगर के कई घरों में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी के मामले जैतहरी थाने में दर्ज है जो अभी तक पकड़ में नही आये है।
