अमानक खाद्य पदार्थ पाए जाने पर अभिषेक ट्रेडर्स पर जुर्माना अधिरोपित 


अनूपपुर 

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 26 (2) (ii) सहपठित धारा 51 तथा अधिनियम की धारा 26 (2) (ii) सहपठित धारा 52 के तहत अभिषेक ट्रेडर्स अमलाई जिला अनूपपुर को 24 हजार रुपये दोष सिद्धी होने पर न्याय निर्णायक अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी न्यायालय द्वारा शास्ति से दण्डित किया गया है तथा संबंधित संचालक को अधिरोपित दण्ड राशि ट्रेजरी चालान के माध्यम से जमा कर चालान की मूल प्रति न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिरोपित अर्थदण्ड की शास्ति संदत्त नही करने पर संबंधित से उक्त राशि भू-राजस्व बकाया के रूप में वसूल की जाएगी। उल्लेखनीय है कि गुणवत्ता स्तर की जांच उपरांत अभिषेक ट्रेडर्स अमलाई का श्री गुरू स्पाईसेंस जीरा (पैकेट) अवमानक एवं मिथ्याछाप तथा नटराज रिफाइंड आरबीआईल (पैक्ड) अवमानक पाया गया था।

 कलेक्टर ने स्वछंद 5 लापरवाह अधिकारियों को जारी किया शोकॉज नोटिस


अनूपपुर 

मंगलवार 06 दिसम्बर को जिला स्तरीय जनसुनवाई में बिना सूचना के अनुपस्थित होने के कारण कलेक्टर सोनिया मीना ने म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण अनूपपुर के महाप्रबंधक सुदेश कुमार महोविया, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अनूपपुर के कार्यपालन यंत्री एम.के. एक्का, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अनूपपुर के कार्यपालन यंत्री जितेन्द्र मिश्रा, लोक निर्माण विभाग अनूपपुर के कार्यपालन यंत्री एन.के. परते तथा कृषि उपज मंडी अनूपपुर के सचिव रवीन्द्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होने नोटिस में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अनुपस्थिति के संबंध में जवाब 03 दिवस के अंदर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जवाब संतोषप्रद न पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

 6 माह से वेतन न मिलने पर ताप विद्युत गृह के सुरक्षा गार्ड बैठे भूख हड़ताल पर


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के अमरकंटक ताप विद्युत गृह के सिक्योरिटी गार्ड बुधवार को गेट के सामने क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए। यह सभी प्राइवेट कंपनी मै. युवा शक्ति सिक्योरिटी सर्विसेस के अंतर्गत काम करते हैं। इनका कहना है कि कंपनी ने 6 माह से वेतन नहीं दिया है। सिक्योरिटी गार्ड ने कहा कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा तब तक अनशन पर बैठे रहेंगे।

अमरकंटक ताप विद्युत गृह की मुख्य अभियंता को दिए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि मेसर्स युवा शक्ति सिक्योरिटी सर्विसेस भोपाल कैंप चचाई में सुरक्षा का कार्य चल रहा है। निविदा होने के बाद फर्म ने हम लोगों से कहा था कि कलेक्टर दर 270 रुपए वेतन दिया गया। 8 माह में करीब 15 दिन का वेतन दिया गया है। शेष वेतन का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। अमरकंटक ताप विद्युत गृह के वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार ज्ञापन देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। समस्या का समाधान नहीं होने के बाद बुधवार को सुरक्षा सैनिकों के द्वारा अपने कार्य को स्थगित कर क्रमिक भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है। जब तक आगामी संपूर्ण वेतन नहीं मिलता तब तक कार्य बंद रहेगा।

सुरक्षा गार्ड ने बताया कि वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार की रोजी-रोटी चलाना मुश्किल हो गया है। अत्यधिक आर्थिक तंगी से सपरिवार जूझ रहा है। हम अपने परिवार एवं बच्चों का शिक्षा व भरण-पोषण व समस्त इक्छाओं की पूर्ति करने में असमर्थ है। सुरक्षा गार्ड ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी के द्वारा पैसा मांगने पर कई अधिकारियों ने उन्हें काम से निकालने की धमकी भी दी। अमरकंटक ताप विद्युत केंद्र के अधिकारियों ने 1 हफ्ते का समय मांगा लेकिन सुरक्षा गार्डों ने लिखित में देने के बाद हड़ताल समाप्त करने की बात कही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget