शासकीय जमीन में धोखाधड़ी कर कब्जा करने पर 12 आरोपी को 5-5 वर्ष की सजा


अनूपपुर

न्यायालय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश अनूपपुर के न्यायालय द्वारा थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 148/2007 न्यायालय का सत्र प्रकरण क्रमाकं 192/2013 धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी भादवि में आरोपी बेसहनी बाई राठौर, मोलिया बाई राठौर, लल्ला दुबे, राधा बाई राठौर, भोग्गल राठौर, काशी प्रसाद राठौर, बल्देव प्रसाद राठौर, विश्वनाथ तिवारी, कल्याणदास राठौर, अच्छेलाल यादव, गया प्रसाद यादव एवं मोहन सोंधिया को धारा 420, 467, 468 सहपठित धारा 120 बी भादवि में 5-5 वर्ष का कठोर कारावास एवं 2000-2000 रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। आरोपी शहजाद अली, मोहन, रामसेवक यादव, रामदास राठौर की विचारण के दौरान फौत होने से उनके विरूद्व प्रकरण की कार्यवाही उपशमित की गई। मामले की समीक्षा न्यायालय में पेश होने के पूर्व जिला अभियोजन अधिकारी द्वारा की गई, प्रकरण की विवेचना पूर्ण करते हुए विवेचक राजेश सिंह परिहार निरीक्षक द्वारा अभियोग पत्र न्यायालय में विचारण हेतु प्रस्तुत किया गया। जहां न्यायालय द्वारा अभियुक्तगण पर आरोप निर्धारित किया जाकर 12 साक्षियों के माध्यम से 62 अभिलेखों को अभियोजन द्वारा प्रदर्शित कराया गया हैं। मामले में अधिकांश पैरवी लोक अभियोजक दुर्गेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा अंतिम में अपर लोक अभियोजक सुधा शर्मा द्वारा की गई है।

अद्योहस्ताक्षरकर्ता द्वारा न्यायालयीन निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि 2 जुलाई 2007 को ग्राम औढ़ेरा के लोगों ने कलेक्टर अनूपपुर से शिकायत की कि ग्राम ओढेरा की शासकीय भूमियों में कूटरचना करके बाहरी लोगों को विक्रय करने की कार्यवाही तत्कालीन हल्का पटवारी आरोपी शहजाद अली द्वारा म.प्र. शासन और म.प्र. शासन जंगल की भूमि सर्वे नं. 131, 132, 133, 134, 135, 137, 139, 141, 144 के खसरे में कूटरचना करके कुल 67.869 भूमि के रकबे में बढोतरी कर दी गईं। आरोपीगण बेसहनी, कल्याणदास, राधाबाई, बल्देव, मोहन, मोलिया, भोग्गल, अच्छेलाल, लल्ला, गया प्रसाद, काशी, विश्वनाथ के नाम भूमिगत के रूप में कूटरचना कर दर्ज किए गए थे। सम्पूर्ण विवेचना पश्चात अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने आरोपीगण को दोषी पाते हुए उपरोक्त दंड से दंडित किया गया है।

विश्विद्यालय परिसर में सीट को लेकर विवाद छात्र को दौड़ा-दौड़ा के पीटा, देखे वायरल वीडियो


शहडोल

6 दिसंबर दोपहर लगभग 3:30 बजे दिन को पंडित एस एन शुक्ला विश्वविद्यालय नवलपुर शहडोल में बस में सीट को लेकर हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि विश्वविद्यालय में ही अध्यनरत छात्र आयुष मिश्रा बीएससी फाइनल के विद्यार्थी को उसी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों में प्रभात ओझा सिद्धार्थ व प्रभाकर नामक विद्यार्थियों ने कंपाउंड के अंदर दौड़ा-दौड़ा कर इतना बुरा पीटा की आयुष मिश्रा के सिर, चेहरे में गंभीर चोटों के अलावा दांत तोड़ दिए गए आयुष का कहना है कि उसके साथ में अनूपपुर से तीन छात्राएं उसके साथ पढ़ने आती है उनके द्वारा बीच बचाव करने पर उनके साथ भी अभद्रता कर धक्का-मुक्की की गई यहां तक कि उनमें से एक छात्रा के कान में भी गंभीर चोटें आई हैं जिला चिकित्सालय शहडोल में इलाज के उपरांत पुलिस सहायता केंद्र में उन्होंने लिखित शिकायत दर्ज करा कर न्याय की मांग की है मारपीट के वक्त सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी वहां तितर-बितर होते नजर आए उन्ही भीड़ में से कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया जो कि सोशल मीडिया में अब आग की तरह फैल गया और जमकर वायरल हो रहा है।

*वायरल वीडियो 👇🏿👇🏿👇🏿*


नेशनल शो मिस्टर, मिस, मिसेज व किड्स टॉप मॉडल 2023 में भाग लेने का सुनहरा अवसर


शहड़ोल 

वीआरपी प्रोडक्शन फैशन इंस्टा प्रजेंट इंडियास टॉप मॉडल 2023 सूर्या इंटरनेशनल शहडोल में 14 और 15 जनवरी होने जा रहा है जिसमें अलग-अलग स्टेट की मॉडल्स पार्टिसिपेट कर रहे हैं मिस कैटेगरी मिस्टर कैटेगरी मिसेज कैटेगरी एंड किड्स कैटेगरी की अलग-अलग कैटेगरी हैं जिसमें विजेताओं को मिलेगा 50 हजार रुपये और एक एल्बम वेब सीरीज मैगजीन सूट्स करने का मौका भी जो भी कंटेस्टेंट पार्टिसिपेट करना चाहते हैं वह प्लीज डीएम करें या कांटेक्ट करें सीट लिमिटेड है यह एक नेशनल लेवल का शो है जो भी कंटेस्टेंट विनर होगा उन्हें दुबई में इंटरनेशनल शो करने का भी मौका मिलेगा। यह एक रजिस्टर्ड प्रोडक्शन हाउस है जो भी हमारे यहां विनर होगा उनसे हम 1 साल का कॉन्ट्रैक्ट करेंगे 1 साल के अंदर जो भी हमारे इवेंट्स होते हैं उसमें उनको जूरी मेंबर में पार्टिसिपेट करने का मौका मिलेगा। पूरी जानकारी के लिए संपर्क करे वर्षा पाण्डेय 88159 79104 मोबाइल नंबर पर।



MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget