विश्विद्यालय परिसर में सीट को लेकर विवाद छात्र को दौड़ा-दौड़ा के पीटा, देखे वायरल वीडियो
शहडोल
6 दिसंबर दोपहर लगभग 3:30 बजे दिन को पंडित एस एन शुक्ला विश्वविद्यालय नवलपुर शहडोल में बस में सीट को लेकर हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि विश्वविद्यालय में ही अध्यनरत छात्र आयुष मिश्रा बीएससी फाइनल के विद्यार्थी को उसी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों में प्रभात ओझा सिद्धार्थ व प्रभाकर नामक विद्यार्थियों ने कंपाउंड के अंदर दौड़ा-दौड़ा कर इतना बुरा पीटा की आयुष मिश्रा के सिर, चेहरे में गंभीर चोटों के अलावा दांत तोड़ दिए गए आयुष का कहना है कि उसके साथ में अनूपपुर से तीन छात्राएं उसके साथ पढ़ने आती है उनके द्वारा बीच बचाव करने पर उनके साथ भी अभद्रता कर धक्का-मुक्की की गई यहां तक कि उनमें से एक छात्रा के कान में भी गंभीर चोटें आई हैं जिला चिकित्सालय शहडोल में इलाज के उपरांत पुलिस सहायता केंद्र में उन्होंने लिखित शिकायत दर्ज करा कर न्याय की मांग की है मारपीट के वक्त सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी वहां तितर-बितर होते नजर आए उन्ही भीड़ में से कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया जो कि सोशल मीडिया में अब आग की तरह फैल गया और जमकर वायरल हो रहा है।
*वायरल वीडियो 👇🏿👇🏿👇🏿*
