घर में अकेली 17 वर्षीय किशोरी के ऊपर प्राणघातक हमला, दर्ज हुआ मामला



अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत ग्राम पकरिया में एक नाबालिग किशोरी को घर में अकेला पाकर चोरी की नीयत से घुसे 2 लोगों ने घायल कर दिया !हालांकि जब किशोरी चिल्लाई तो आवाज सुनकर चाची आई देखा कि किशोरी लहूलुहान है वही मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी  फरार हो गए ! जिसे इलाज हेतु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है, कोतमा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संध्या दुबे पिता अखिलेश दुबे उम्र 17 वर्ष ग्राम पकरिया के द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई है कि घर में करीब शाम 6:00 बजे के आसपास मम्मी पापा बाजार गए हुए थे ! घर पर कोई नहीं था घर पर मैं अकेली थी इसी दौरान बाउंड्री वाल कूदकर दो लोग अंदर आ गए, इसके बाद आरोपियों ने लूट की नीयत से किशोरी को बिस्तर में पटक कर मारना चाहा ! तभी किशोरी ने एक आरोपी को लात मार दी वहीं दूसरा व्यक्ति आकर किशोरी का गला पकड़ लिया फिर एक व्यक्ति जिसे किशोरी ने लात मारी थी उसने आकर किशोरी का हाथ पकड़ लिया और दूसरा व्यक्ति किशोरी के दोनों हाथ में बलेट से कलाई काट दी ! जिससे खून निकलने लगा हालांकि किशोरी छुड़ाने का प्रयास की तो एक व्यक्ति कुल्हाड़ी से वार करने का कोशिश किया कुल्हाड़ी पकड़कर किशोरी ने पटक दिया ! वहीं विद्युत वायर से किशोरी का गला दबाने का भी आरोपियों ने प्रयास किया किसी कदर किशोरी चिल्लाई तो दौड़े-दौड़े बगल से किशोरी की चाची आई तभी दोनों आरोपी मौके का फायदा उठाते हुए पीछे के बाउंड्री वाल से भाग खड़े हुए, किशोरी ने अपने शिकायत पर पुलिस को यह भी बताया है कि उन दोनों युवकों को नहीं पहचानती हालांकि उनकी उम्र 20 से 25 वर्ष बताई गई है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है वहीं आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

18 आपराधिक प्रकरण रामप्रकाश को प्रत्येक मंगलवार थाने में लगानी पड़ेगी हाजिरी 


अनूपपुर

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सोनिया मीना ने रामप्रकाष उर्फ छोटू चौधरी पिता स्व. मोहन चौधरी उम्र 27 वर्ष निवासी न्यू डोला थाना रामनगर, जिला अनूपपुर जो वर्ष 2007 से 2021 तक की अवधि में 18 आपराधिक गतिविधियों में संलग्न पाया गया है को 31 मई 2023 तक की कालावधि तक प्रत्येक मंगलवार के 12 बजे दिन थाना प्रभारी रामनगर, जिला अनूपपुर के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर हाजिरी दर्ज कराने का आदेश दिया है। उन्होंने अनावेदक को आदेश दिया है कि वह अपने आपराधिक कृत्यों को पूर्णतः त्याग दे, अन्यथा एक भी आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की दशा में उसके विरुद्ध जिला बदर का प्रकरण पुनः प्रांरभ किया जाकर समुचित कार्यवाही की जा सकेगी। यह भी स्पष्ट किया है कि उपरोक्त आदेश का पालन न करने, उल्लंघन करने या विरोध करने पर, म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के अंतर्गत अनावेदक को गिरफ्तार किया जावेगा जो 03 वर्ष के कारावास व जुर्माने से दण्डनीय होगा।

जन अभियान परिषद् ने उठाया जोहिला नदी की सफाई का वीणा


अनूपपुर

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ द्वारा सुजलाम जल महोत्सव अंतर्गत प्रतीकात्मक जोहिला नदी पर श्रीफल विसर्जन कर जोहिला नदी को गोद लेकर सफाई करने का वीणा उठाया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुदामा सिंह सिंग्राम पूर्व विधायक पुष्पराजगढ़ द्वारा मां नर्मदा जी के जय घोष के साथ जोहिला महादेव जलेश्वर नदी में पूजा अर्चना कर दुर्गा मंदिर में श्री फल भेंट किया गया।  कार्यक्रम में विकासखण्ड समन्वयक संतोष नगपुरे ने बताया समूचे प्रदेश में प्रत्येक विकासखण्ड में एक एक लघु नदी का चयन किया गया है। जो कि मृत है। वर्षा ऋतु में ही पानी की धार रहती है। बाकी समय सूख जाती है। ऐसे नदियों को पुनः जीवित करने की शुरुआत की जा रही है जिससे हर समय जल की धारा बनी रहे। इसी उद्देश्य को लेकर जन अभियान परिषद् द्वारा योजना बनाई जा रही है जो कि जनभागीदारी से सम्भव है। 

*जोहिला नदी घाट की सफाई कर किया गया नवाचार*

अभियान की शुरुआत दुर्गा मंदिर के समीप स्थापित जोहिला नदी के घाटो की सफाई जन अभियान परिषद के तत्वाधान में की जाकर उक्त अभियान को गति प्रदान की गई और सामुहिक रूप से संकल्प दिलाया गया कि नदी के आस पास किसी भी प्रकार की गंदगी नही करेंगे साथ ही जोहिला नदी को सदैव स्वच्छ एवं साफ सुथरा रखेंगे।

*कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित*

उक्त कार्यक्रम में बब्बू चंद्रवंशी परामर्शदाता बालमीक जायसवाल अंशु केशरवानी अमन कुमार त्रिवेदी सुश्री साक्षी द्विवेदी मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र शुभम अग्रवाल

 अंजनी मरावी कौशिल्या यादव अजेंद्र यादव किरण देवी संतोषी देवी दुस्सीबाई संतोसी बाई शिवानंद चतुर्वेदी सहित नगर के सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget