स्वास्थ्य केंद्र के समीप होता है अंतिम संस्कार मरीज व स्वास्थ्य कर्मी परेशान, हटाने की उठी मांग


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के पसान स्वास्थ्य केंद्र के पास लोगो द्वारा अंतिम संस्कार किया जाता है जिससे स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को तथा अस्पताल में डॉक्टर समेत अन्य कर्मचारियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है वही पर डॉक्टरों के निवास के लिए आवासीय परिसर भी बनाए गए हैं जहां पर अब स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी एवं डॉ नियमित रूप से अपने परिवार के साथ निवास भी करते हैं। इसके अलावा आम लोगो के घर भी बने हुए हैं। तथा बालिका छात्रावास भी मौजूद हैं। मुख्य मार्ग होने से लोगो का आवागमन बना रहता है इस कारण से यहाँ पर अंतिम संस्कार करना सामाजिक रूप से उचित नहीं है। 5 दिसंबर को बगल में अंतिम संस्कार के लिए शव को लाया गया  जिसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने नगरपालिका परिषद पसान को तो नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध घटनास्थल पहुंचकर किए जाने वाले अंतिम संस्कार को रुकवाकर दूसरी जगह ले जाने के लिए कहे तो मृतक के परिजनों ने दूर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिए मगर इस तरह की घटनाएं रोज होती है तो स्वास्थ्य विभाग व आम जनता नगरपालिका से मांग की है कि अब दुबारा यहाँ पर होने वाले अंतिम संस्कार पर रोक लगाए कही और इसकी व्यवस्था बना दे या अंतिम संस्कार के लिए वार्ड क्रमांक 18 मैगजीन के पास बने स्थान पर अंतिम संस्कार किया जाए जहां नगर पालिका द्वारा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दिया जाए जिससे आने वाले समय कम परेशानी का सामना न करना पड़े।

बेकाबू होकर कार पेड़ से टकराई, 5 लोग घायल, जिला अस्पताल रेफर


अनूपपुर/जैतहरी 

अनूपपुर जिले के जैतहरी थानांतर्गत यूपी से उड़ीसा जा रहे एक परिवार की कार धनगवा के पास बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए हैं।

 सामने से आ रही लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार वाहन को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई वहीं चार पहिया गाड़ी में 5 लोग सवार थे जिनमें 2 लोगों की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है, वही गाड़ी उत्तर प्रदेश से उड़ीसा जा रही थी गाड़ी जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां जिला अस्पताल मैं प्रारंभिक जांच के बाद गंभीरों को अब बिलासपुर रेफर कर दिया गया है वही 6 साल के बच्चे के दोनों पैर टूट गए हैं और 1 महिला के सिर में काफी गंभीर चोटे आई है वही सूचना मिलने पर जननी पायलट  मनीष खरे की सजगता से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया व प्रारंभिक उपचार के बाद अब गंभीरो को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है वही पूरे मामले की सूचना जैतहरी पुलिस को दे दी गई है व घटनास्थल पर पुलिस जांच कर रही है।


सीएमओ को नियम विरुद्ध कर्मचारियों के ट्रांसफर पर जारी हुआ नोटिस


अनूपपुर

नगर पालिका अनूपपुर में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह को संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त ने 16 नवबंर के नोटिस जारी कर मुख्य नपा अधिकारी को अनियमित प्रशासकीय कार्यवाही पर सचेत रहने के साथ ही ऐसी पुनरावृत्ति दोबारा ना करने की चेतावनी दी गई है। ज्ञात हो कि ज्योति सिंह का स्थानांतरण उमरिया जिले में हो गया है। यह है मामला मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह के द्वारा नगर पालिका में पदस्थ कई कर्मचारियों का स्थानांतरण करने के साथ ही उनके पदभार में परिवर्तन किया गया था। जिस पर नगरीय प्रशासन विभाग के द्वारा इस पर ज्योति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया था। जिस पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। विभाग ने दी हिदायत मामले में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को जारी नोटिस का जवाब प्रस्तुत न करने पर विभाग द्वारा जिला स्तर पर नगर पालिका तृतीय श्रेणी कर्मचारियों का नियम विरुद्ध स्थानांतरण किए जाने का दोषी पाए जाने के साथ ही भविष्य के लिए ऐसा ना करने के लिए सचेत करने के साथ ही कर्तव्य का निर्वहन नियमों के भीतर करने एवं इस प्रकार की पुनरावृत्ति न करने की हिदायत नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त भरत यादव द्वारा दी गई है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget