स्वास्थ्य केंद्र के समीप होता है अंतिम संस्कार मरीज व स्वास्थ्य कर्मी परेशान, हटाने की उठी मांग
अनूपपुर
अनूपपुर जिले के पसान स्वास्थ्य केंद्र के पास लोगो द्वारा अंतिम संस्कार किया जाता है जिससे स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को तथा अस्पताल में डॉक्टर समेत अन्य कर्मचारियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है वही पर डॉक्टरों के निवास के लिए आवासीय परिसर भी बनाए गए हैं जहां पर अब स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी एवं डॉ नियमित रूप से अपने परिवार के साथ निवास भी करते हैं। इसके अलावा आम लोगो के घर भी बने हुए हैं। तथा बालिका छात्रावास भी मौजूद हैं। मुख्य मार्ग होने से लोगो का आवागमन बना रहता है इस कारण से यहाँ पर अंतिम संस्कार करना सामाजिक रूप से उचित नहीं है। 5 दिसंबर को बगल में अंतिम संस्कार के लिए शव को लाया गया जिसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने नगरपालिका परिषद पसान को तो नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध घटनास्थल पहुंचकर किए जाने वाले अंतिम संस्कार को रुकवाकर दूसरी जगह ले जाने के लिए कहे तो मृतक के परिजनों ने दूर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिए मगर इस तरह की घटनाएं रोज होती है तो स्वास्थ्य विभाग व आम जनता नगरपालिका से मांग की है कि अब दुबारा यहाँ पर होने वाले अंतिम संस्कार पर रोक लगाए कही और इसकी व्यवस्था बना दे या अंतिम संस्कार के लिए वार्ड क्रमांक 18 मैगजीन के पास बने स्थान पर अंतिम संस्कार किया जाए जहां नगर पालिका द्वारा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दिया जाए जिससे आने वाले समय कम परेशानी का सामना न करना पड़े।
