उधार के रुपये मांगने पर जान से मारने की दे रहा है धमकी, थाना में हुई शिकायत


अनूपपुर

अनूपपुर कोतवाली अंतर्गत उधार के पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज कराई है। रमेश चौधरी ने विमल साकेत एवं उसके पिता पूरन चौधरी को 65 हजार रुपए उधार दिए थे। उधार के पैसे मांगने पर रमेश चौधरी को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिसकी शिकायत रमेश चौधरी ने थाने में की है।

रमेश चौधरी ने शिकायत में बताया कि मैंने 15 लाख रुपए लोन लिया था। पूरन चौधरी मेरे यहां अपने पुत्र विमल साकेत के साथ आया था। 21 अगस्त मेरे घर आया और 65 हजार रुपए उधार के रूप में लिया। आज तीन माह हो गए। जब अपना पैसा मांगने गया कि मुझे इलाज कराना है। तब बिमल साकेत ने कहा कि बार-बार पैसे मांग रहे हो । अब मैं खुद तुमसे पैसे लूंगा। मेरे पास एक से एक गुंडे हैं। तुमको कहीं मरवा दूंगा। रुपये देते समय वहां पर हीरा लाल चौधरी (गोल्डी) तथा अक्कू चौधरी थे। मुझे लगातार मार के फेंकने की धमकी और पैसा न देने की बात विमल साकेत कर रहा है। उक्त व्यक्ति से मेरी जान को खतरा है। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि विमल साकेत कच्ची शराब बेचता है। मैं शराब बेच कर पैसा दूंगा।

*इनका कहना है*

दोनो पक्षो के द्वारा शिकायत की गई है मामले की जांच करके उचित कार्यवाही की जाएगी।

*अमर बर्मा कोतवाली प्रभारी अनूपपुर*

शौचालय में महिला के साथ किया दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का कारावास


अनूपपुर

द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश रवीन्द्र कुमार शर्मा कोतमा की न्यायालय ने थाना बिजुरी के अपराध की धारा 376,342,323 भादवि के आरोपी निर्मल बंसल पुत्र रामकृपाल उर्फ निवासी बिजुरी को धारा 376 भादवि में 10 वर्ष का कठोर कारावास सहित 1000रू जुर्माने एवं धारा 342 व 323 में क्रमश: 06-06 मास का कठोर कारावास व 500-500रू का जुर्मानेकीसजा सुनाई गई हैं। जिला अभियोजन अधिकारी अनूपपुर द्वारा प्रकरण न्यावयालय में प्रस्तुत होने के पूर्व समीक्षा उपरांत पैरवी अपर लोक अभियोजक कोतमा शैलेन्द्र सिंह द्वारा की गई। जिला अभियोजन अधिकारी रामनरेश गिरि ने 3 दिसबंर को बताया कि थाना बिजुरी में घटना 30 नवंबर 17 को पीडिता अपने घर के पीछे स्थिति शौचालय में निस्ताार के लिए गयी थी तभी आरोपित आ गया और जबरन पीडिता का हाथ पकडकर शौचालय में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया और उसके साथ मारपीट की और हल्ला गुहार करने पर पीडिता का पति जब घटना  पर पहुचा तब आरोपी वहॉ से अपनी दो पहिया वाहन छोडकर भाग गया। पीडिता की रिपोर्ट पर थाना बिजुरी में आरोपित के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार करने के बाद विवेचना अभियोग पत्र न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण में अपर लोक अभियोजक कोतमा द्वारा न्यायालय के समक्ष आवश्यक साक्ष्य व दस्तावेजों को प्रस्तुत कर प्रकरण को संदेह से परे साबित किया। जिस पर न्यायालय अपर लोक अभियोजक के तर्को से सहमत होते हुए सजा सुनाई।

उपयंत्री सब पर भारी, जनप्रतिनिधियों की शिकायत के बाद भी नही हो थी कार्यवाही


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के अंतर्गत जनपद पंचायत कोतमा में कई वर्षों से पदस्थ उपयंत्री आशीष पटले की अपने कार्य के प्रति लापरवाही चरम सीमा पर है अपने कर्तव्य के प्रति अनैतिकता, लापरवाही से जनपद पंचायत कोतमा के अंतर्गत कई ग्राम पंचायतों  में क्षेत्र का विकास रुक सा गया है, महीनों गायब रहते हैं  जनपद क्षेत्र के लगभग 10 ग्राम पंचायतों का विकास अवरुद्ध है ऐसे मामले इनकी लापरवाही का नतीजा देखा जा सकता है, नवनिर्वाचित सरपंच, जनपद सदस्य, जनता से किए हुए वादे के अनुसार काम नहीं करवा पा रहे हैं, इनके द्वारा ग्राम पंचायतों में विकास का काम रुक रहा है तथा पूरा कमीशन ना मिलने के चक्कर में ऐसे कई कार्य जिनका मूल्यांकन इनके द्वारा नहीं किया जा रहा है जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत बुरहानपुर के सरपंच जनपद सदस्य और सरपंच व सांसद प्रतिनिधि के द्वारा  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला अनूपपुर से की गई है। शिकायत में मांग की गई है कि इन पर कार्यवाही करते हुए इनका स्थानांतरण कही और किया जाए मगर उसके बाद भी इनके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है  जब जिला में बैठे अधिकारी जनप्रतिनिधियों की बात नही सुनेंगे तब आम जनता की आवाज कौन सुनेगा ऐसा लग रहा है कि उपयंत्री की पकड़ के आगे सभी बौने साबित हो थे है या उपयंत्री अशीष पाटले के ऊपर शासन-प्रशासन जिले में बैठे आला अधिकारी मेहरबान है अब देखना है कि इन पर कब तक कारीवाही होती हैं या इनको इसी तरह खुला छोड़कर अभयदान देते रहेंगे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget