उधार के रुपये मांगने पर जान से मारने की दे रहा है धमकी, थाना में हुई शिकायत

उधार के रुपये मांगने पर जान से मारने की दे रहा है धमकी, थाना में हुई शिकायत


अनूपपुर

अनूपपुर कोतवाली अंतर्गत उधार के पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज कराई है। रमेश चौधरी ने विमल साकेत एवं उसके पिता पूरन चौधरी को 65 हजार रुपए उधार दिए थे। उधार के पैसे मांगने पर रमेश चौधरी को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिसकी शिकायत रमेश चौधरी ने थाने में की है।

रमेश चौधरी ने शिकायत में बताया कि मैंने 15 लाख रुपए लोन लिया था। पूरन चौधरी मेरे यहां अपने पुत्र विमल साकेत के साथ आया था। 21 अगस्त मेरे घर आया और 65 हजार रुपए उधार के रूप में लिया। आज तीन माह हो गए। जब अपना पैसा मांगने गया कि मुझे इलाज कराना है। तब बिमल साकेत ने कहा कि बार-बार पैसे मांग रहे हो । अब मैं खुद तुमसे पैसे लूंगा। मेरे पास एक से एक गुंडे हैं। तुमको कहीं मरवा दूंगा। रुपये देते समय वहां पर हीरा लाल चौधरी (गोल्डी) तथा अक्कू चौधरी थे। मुझे लगातार मार के फेंकने की धमकी और पैसा न देने की बात विमल साकेत कर रहा है। उक्त व्यक्ति से मेरी जान को खतरा है। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि विमल साकेत कच्ची शराब बेचता है। मैं शराब बेच कर पैसा दूंगा।

*इनका कहना है*

दोनो पक्षो के द्वारा शिकायत की गई है मामले की जांच करके उचित कार्यवाही की जाएगी।

*अमर बर्मा कोतवाली प्रभारी अनूपपुर*

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget