अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवक की मौके पर हुई मौत


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के देवहरा चौकी अंतर्गत सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे देवहरा चौकी प्रभारी संजय खालको ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल अनूपपुर भिजवाया।

शंकर लाल बैगा पुत्र डोमारी बैगा (18) एवं किशन बैगा पुत्र लल्लू बैगा (21) दोनों निवासी बरतरा थाना बुढार जिला शहडोल के बताए जा रहे हैं। मृतक शंकरलाल के भाई सूरज बैगा ने बताया कि मैं धिरौल मैं मजदूरी का करता हूं। मुझे छोड़ने बरतरा से धिरौल आए थे। वापस घर जाते समय अमरकंटक - बुढार मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के देर शाम की बताई जा रही है। किशन मृतक शंकरलाल का दोस्त है। जो उसके साथ उसके भाई को छोड़ने आया था।

अज्ञात वाहन के बारे में मिली जानकारी के अनुसार ईटा लोड करने वाली मेटाडोर बताया जा रहा। जो टक्कर मारकर कर मौके से फरार हो गई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही हैं। घटना जानकारी लगते ही मौके पर एसडीओपी कीर्ति बघेल, चचाई थाना प्रभारी बीएन प्रजापति भी पहुँच गए।

IGNTU विश्वविद्यालय में पटाखा फोड़ने पर हुआ विवाद छात्रों ने किया हंगामा


अनूपपुर/अमरकंटक

इस समय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय में लगातार कोई न कोई मामला सामने आ रहा है जिस कारण से विश्वविद्यालय प्रबंधन कटघरे में दिख रहा है शुक्रवार को यहां एक नया विवाद सामने आया प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ छात्र पटाखे फोड़कर शोर मचा रहे थे। पटाखे फोड़ने के चक्कर में एक छात्र के कमरे की खिड़की में लगे शीशे टूट गए। इसको लेकर केरल के छात्रों ने प्रबंधन से शिकायत की। इस शिकायत से कुछ छात्र बौखला गए । केरल के छात्रों के कमरे में आकर हंगामा करने लगे।

इस वारदात में यूपी, बुढ़ार और शहडोल के लड़के शामिल होना बताया जा रहा है। कुछ छात्र के चेहरे भी दिख रहे है। बताया जा रहा है कि एक छात्र के पैर पर मोच आ गई। जो सुरक्षाकर्मियों पर संगीन इल्जाम लगाए हैं। हमला करने समेत झूठे आरोप लगाने की बात कही गई है। जबकि खबर ये भी है कि बीच बचाव करने आए सुरक्षा कर्मी से भी मारपीट की गई। IGNTU प्रबंधन इस मामले को लेकर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है । जो भी इस मामले में शामिल हैं। उनको निष्कासित कर सकते हैं। प्रबंधन जल्द इस पर कार्रवाई करेगा।

क्या भाजपा के पार्षदों से विवाद के कारण हुआ सीएमओ ज्योति सिंह का स्थानांतरण? स्नेहा मिश्रा संभालेगी कुर्सी


अनूपपुर

अनूपपुर नगरपालिका की सीएमओ ज्योति सिंह बहुत कम।समय अनूपपुर नगरपालिका में काम कर पाई जब से अनूपपुर में पदस्थ हुई है ज्यादातर छुट्टियों में ही रही है हमेशा किसी न किसी विवादों में घिरती नजर आयी है कभी उनकी गाड़ी के कारण चर्चा में रही तो कभी पार्षदों के साथ तू तो मैं मैं की स्थित बनी तो कभी किसी अन्य मामलों में घिरती नजर आयी  अनूपपुर जिला उनके लिए अच्छा साबित नही हुआ कम समय मे ही उनको जिला छोड़कर जाना पड़ा स्थानान्तरण को भाजपा पार्षदों के साथ विवाद के कारण हो गया है ऐसा लोग मान रहे हैं हो भी सकता है क्यू कि भाजपा की सरकार है वैसे जब से नई नगर परिषद बनी है तब नगरपालिका में इस समय अपने लोगो की सेटिंग बनाने की राजनीति जमकर चल रही है कहा कौन चला रहा है सभी लोग जानते हैं मलाईदार पद पर अपने चहेतों को बांट रहे हैं। जिसके कारण ही विवाद हो रहा है इस तरह कब तक चलेगा कुछ कहा नही जा सकता इस समय नगरपालिका बेलगाम हो गयी है यह सबसे खराब कार्यकाल हो सकता है अगर समय रहते सुधार नही हो पाया तो। अनूपपुर की मुख्य नगरपालिका अधिकारी ज्योति सिंह का स्थानांतरण मुख्य नगरपालिका अधिकारी उमरिया के पद पर हुआ है। जबकि स्नेहा मिश्रा मुख्य नगरपालिका अधिकारी करेली जिला नरसिंहपुर का स्थानांतरण अनूपपुर मुख्य नगरपालिका अधिकारी पद पर हुआ है। जल्द ही पदभार ग्रहण करने की आशा है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget