क्या भाजपा के पार्षदों से विवाद के कारण हुआ सीएमओ ज्योति सिंह का स्थानांतरण? स्नेहा मिश्रा संभालेगी कुर्सी
अनूपपुर
अनूपपुर नगरपालिका की सीएमओ ज्योति सिंह बहुत कम।समय अनूपपुर नगरपालिका में काम कर पाई जब से अनूपपुर में पदस्थ हुई है ज्यादातर छुट्टियों में ही रही है हमेशा किसी न किसी विवादों में घिरती नजर आयी है कभी उनकी गाड़ी के कारण चर्चा में रही तो कभी पार्षदों के साथ तू तो मैं मैं की स्थित बनी तो कभी किसी अन्य मामलों में घिरती नजर आयी अनूपपुर जिला उनके लिए अच्छा साबित नही हुआ कम समय मे ही उनको जिला छोड़कर जाना पड़ा स्थानान्तरण को भाजपा पार्षदों के साथ विवाद के कारण हो गया है ऐसा लोग मान रहे हैं हो भी सकता है क्यू कि भाजपा की सरकार है वैसे जब से नई नगर परिषद बनी है तब नगरपालिका में इस समय अपने लोगो की सेटिंग बनाने की राजनीति जमकर चल रही है कहा कौन चला रहा है सभी लोग जानते हैं मलाईदार पद पर अपने चहेतों को बांट रहे हैं। जिसके कारण ही विवाद हो रहा है इस तरह कब तक चलेगा कुछ कहा नही जा सकता इस समय नगरपालिका बेलगाम हो गयी है यह सबसे खराब कार्यकाल हो सकता है अगर समय रहते सुधार नही हो पाया तो। अनूपपुर की मुख्य नगरपालिका अधिकारी ज्योति सिंह का स्थानांतरण मुख्य नगरपालिका अधिकारी उमरिया के पद पर हुआ है। जबकि स्नेहा मिश्रा मुख्य नगरपालिका अधिकारी करेली जिला नरसिंहपुर का स्थानांतरण अनूपपुर मुख्य नगरपालिका अधिकारी पद पर हुआ है। जल्द ही पदभार ग्रहण करने की आशा है।
