पोल शिफ्टिंग के कारण सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक विद्युत प्रवाह रहेगा बंद
अनूपपुर/कोतमा
कोतमा विद्युत विभाग के सहायक अभियंता राहुल कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ अभियंता के यस पटेल ने बताया कि नगर के बनिया टोला से केरहा नाला तक सड़क निर्माण होने के कारण बिजली पोल शिफ्टिंग मेंटीनेंस का कार्य किया जाना है जिसके कारण 3 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कोतमा नगर की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी । कार्य को देखते हुए समय घटाया बढ़ाया जा सकता है । उन्होंने नगर के नागरिकों से सहयोग करने की अपील की है ।
