अज्ञात कारणों से 26 वर्षीय विकलांग युवक ने घर में लगाई फांसी


अनूपपुर 

2 दिसंबर 2021 कोतवाली अनूपपुर से 06 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बैरी बांध में 26 वर्षीय युवक मृतक छविलाल पिता छग्गा बैगा जो केल्हौरी ग्राम का निवासी है तथा बैरीबांध मे परिवार सहित रहता है ने विगत दिनों घर के अंदर बडेरी में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की सूचना पर कोतवाली अनूपपुर में मर्ग क्र, 90/21 दर्ज किए जाने बाद सहायक उपनिरीक्षक सुखी लाल यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के शव का पंचनामा करने बाद शव का जिला अस्पताल अनूपपुर में परीक्षण कराने बाद शव के अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की मृतक की पत्नी ने बताया कि वह एक पैर से विकलांग रहा है जो दिन भर घूमता रहा जिसे घूमने से मना करने तथा काम करने की बात एक-दो दिन से की जा रही थी संभवत जिसके कारण ही गुस्से में आकर छविलाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

आपराधिक गतिविधियों में लिप्त शाहिद और राजू को कलेक्टर ने किया जिला बदर

*निवास स्थान के संबंधित थाने में प्रतिदिन हाजिरी भी लगाने के लिए निर्देश*


अनूपपुर

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री सोनिया मीना ने शाहिद पिता बदरूद्दीन मुसलमान उम्र 48 वर्ष निवासी वार्ड नं. 11 बिजुरी थाना बिजुरी जिला अनूपपुर को वर्ष 1991 से 2020 तक व राजू सिंह पिता जगत प्रताप सिंह उम्र 46 वर्ष निवासी माईनस कॉलोनी बिजुरी थाना बिजुरी जिला अनूपपुर को वर्ष 2001 से 2019 तक आपराधिक गतिविधियों में संलग्न पाए जाने पर मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-5(क) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राजस्व जिला अनूपपुर तथा उसकी सीमा से सम्बद्ध म.प्र. राज्य के राजस्व जिले शहडोल, उमरिया एवं डिण्डौरी की सीमाओं से एक वर्ष की कालावधि के लिए बाहर चले जाने का आदेश दिया है। साथ ही उन्होंने शाहिद व राजू सिंह को उक्त अधिनियम की धारा 3 के अंतर्गत यह आदेश दिया है कि उपरोक्त निर्बन्धन आदेश की अवधि में वे जिस-जिस थाना क्षेत्र में निवास करें या आवागमन करें उसमें अपनी आने तथा प्रस्थान करने की सूचना दें तथा प्रत्येक दिन दोपहर 12ः00 बजे क्षेत्राधिकार वाले थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करावें। उन्होंने यह भी आदेश दिया है कि नियत कालावधि में दोनो आरोपी बिना मेरी लिखित अनुमति के उपरोक्त जिलों की सीमाओं के अन्दर प्रवेश नहीं करेंगे, न ही क्षेत्राधिकार वाले थाने में हाजिरी देना बन्द करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उपरोक्त आदेश का पालन न करने, उल्लंघन करने या विरोध करने पर म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के अंतर्गत अनावेदकों को गिरफ्तार किया जावेगा तथा तीन वर्ष के कारावास व जुर्माने से दण्डनीय होंगे।  

       जिले में कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु निरन्तर जिला कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारीओं द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। अनावेदक शाहिद वर्ष 1991 से लगातार अवैध कारोबार एवं आपराधिक गतिविधियों में संगठित गिरोह बनाकर संलिप्त होने व अनावेदक आये दिन कोयला चोरी, मारपीट, गुण्डागर्दी का अपराध घटित करता चला आ रहा है। अनावेदक शाहिद के विरुद्ध थाना बिजुरी में 13 गंभीर अपराध पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसी तरह अनावेदक राजू सिंह वर्ष 2001 से लगातार बिजुरी एवं आसपास के क्षेत्र में जुंआ, शराब एवं सट्टे का अवैध कारोबार कर रहा है। अनावेदक राजू सिंह एक संगठित गिरोह बनाकर लगातार आपराधिक घटनाएं घटित कर रहा है। अनावेदक राजू सिंह के अवैध सट्टा के कारोबार से आम जन के जीवन एवं सम्पत्ति अपहानिकारित हो रही है। उक्त दोनो अनावेदकों के विरुद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां की गईं, किन्तु दोनो अनावेदकों के आपराधिक कृत्यों में कोई सुधार नहीं आया है, बल्कि लगातार अपराधों में संलिप्त हैं। दोनो अनावेदकों के आपराधिक कृत्यों के कारण संबंधित क्षेत्रों की आम जनता भयभीत रहते हैं, जिसके कारण अनावेदकों के आपराधिक कृत्यों की थाने में रिपोर्ट करने एवं गवाही देने से डरते हैं। दोनो अनावेदकों के स्वछंद रहने पर जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है। उक्त प्रकरणों में आरोपियों को जवाब साक्ष्य का पर्याप्त अवसर देते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन एवं थाना प्रभारी व अन्य साक्षियों के कथन एवं परीक्षण उपरान्त समुचित आदेश पारित किया गया है।

दुकान में चोरों ने की सेंधमारी, दुकान की सीट तोड़कर 15 हजार किये पार 


अनूपपुर/राजनगर

कोयलांचल क्षेत्र राजनगर में चोरों के हौसले काफी बुलंद हैं इस क्षेत्र में लगातार चोरी बढ़ती जा रही है जिससे लोगो मे भय का वातावरण निर्मित है चोरों के आतंक को पुलिस लगाम नही लगा पा रही हैं चोर दुकानों के अलावा घरों में हाथ साफ कर रहे हैं पुलिस कानून के हाथ के हाथ लंबे होने के कारण भी चोरों तक नही पहुँच पा रहे हैं। दिनांक 2 दिसंबर 2021 को लक्षमण कुमार शुक्ला आत्मज श्री अयोध्या प्रसाद शुक्ला निवासी वार्ड नं. 08 सी.एच.पी. रोड राजनगर कालरी जिला अनूपपुर ने थाना रामनगर पहुँचकर थाने में आवेदन देकर लिखित शिकायत किया कि राजनगर कालरी भगत सिंह चौक गर्ल्स स्कूल रोड में शुक्ला इलेक्ट्रिकल के नाम अपनी दुकान संचालित करता हूँ। मैं कल दिनांक 1 दिसंबर 2021को रात्रि के लगभग 08.30 बजे अपनी दुकान बंद कर के घर चला गया था. आज प्रातः लगभग 9.30 बजे मै दुकान आया तो देखा कि काउन्टर के दोनों दराज खुले हुये है एवं उसमें रखा हुआ रुपया गायब है। अंदर जाने पर पता चला कि ऊपर से सीट तोड़कर अज्ञात चोरों के द्वारा के द्वारा दुकान में प्रवेश किये हैं और दोनों दराजों में रख हुआ रुपया चोरी कर कर ले गए है तथा दुकान पर रखे सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिये है, दोनों दराजों में मिला कर 15 हजार रूपये नगद रख हुआ था जो कि व्यापारी को देने के लिये रखा था कल व्यापारी न आने के कारण रुपये घर ले जाना भूल गया था। अब देखना यह है कि कब तक चोरों को पुलिस पकड़ पाती हैं।


MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget