लूट के आरोपियों को पुलिस ने 48 घंटे में गिरफ्तार किया


अनूपपुर/भालूमाड़ा

5 जुलाई को रात लगभग 8:00 बजे कोतमा न्यायालय में बाबू धर्मेंद्र सिंह चौहान अपने घर चचाई के लिए निकले थे तभी रास्ते में बारिश होने के कारण वह नेशनल हाईवे तिरालिस बदरा के पास बंसी टोला यात्री प्रतीक्षालय में रुक गए जहां पर पहले से दो युवक बैठे थे और जब धर्मेंद्र सिंह चौहान अपना रेन कोट पहनने लगे तभी दोनों युवकों ने उन्हें धक्का मारकर उनकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए जिनकी शिकायत पर भालूमाडॉ पुलिस ने 48 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए मोटरसाइकिल जप्त करने में सफलता पाई।

      भालूमाडॉ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 5 जुलाई को रात लगभग 8:30 बजे शिकायतकर्ता धर्मेंद्र सिंह चौहान पिता स्वर्गीय श्याम सिंह उम्र 46 वर्ष निवासी चचाई थाना चचाई जो कि वर्तमान समय पर कोतमा न्यायालय में बाबू हैं थाने आकर मौखिक शिकायत दर्ज कराए की वे अपनी मोटरसाइकिल ग्लैमर से अपने घर चचाई जा रहे थे तभी तेज बारिश होने के कारण बंसी टोला यात्री प्रतिक्षालय में रुक गए जहां पर पहले से 2 लोग बैठे हुए थे और जैसे ही पानी कम हुआ और धर्मेंद्र सिंह चौहान जाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल में बैठकर रेन कोट पहनने लगे उसी समय दोनों लोगों ने उन्हें धक्का मार कर गिरा दिया और उनकी मोटरसाइकिल जबरन लूट कर  फरार हो गए।

      जिस पर भालूमाडॉ पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए अनूपपुर पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी कोतमा के दिशा निर्देशन में तत्काल टीम गठित की गई और आरोपियों की पतासाजी के लिए टीम को लगाया गया जिसमें पुलिस ने आरोपी प्रभात गुप्ता पिता छोटेलाल गुप्ता उम्र 18 वर्ष निवासी केवट मोहल्ला बदरा दूसरा आरोपी गजेंद्र कुमार त्यागी पिता रामदास उम्र 18 वर्ष निवासी चुआ टोला बदरा थाना भालूमाडॉ को दिनांक 6 जुलाई को गिरफ्तार करते हुए आरोपियों के पास से लूट की मोटरसाइकिल ग्लैमर क्रमांक एमपी 65 ME 1340 जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 80 हजार रुपए को जप्त किया गया।

    7 जुलाई को दोनों आरोपियों को कोतमा न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय द्वारा उन्हें जेल भेज दिया गया। जबरन लूट की इस घटना को भालूमाड़ा पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपियों व मोटरसाइकिल को जप्त करने में सफलता पाई जिसमें भालूमाडॉ थाना प्रभारी हरिशंकर शुक्ला उप निरीक्षक त्रिलोक सिंह आरक्षक अभिषेक सिंह चौहान आरक्षक चालक करमजीत सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

जनपद कार्यालय में बने शौचालय लगाया ताला, स्वच्छ भारत को ढेंगा दिखा रहा


 

अनूपपुर/जैतहरी

अनूपपुर जिले के जैतहरी जनपद कार्यालय में बने शौचालय बीते दो सालों से ताला लगाकर बंद कर दिया गया है जानकारी के अनुसार कार्यालय के लिए शौचालय तो बनाया गया मगर ठेकेदार का भुगतान न होने के कारण ठेकेदार ने शौचालय में ताला जड़ दिया। शौचालय में ठेकेदार का ताला लगा हुआ है। कर्मचारियों के यूरिनल के लिए बाहर जाना पड़ता है। आफिस में महिला कर्मी भी है ऐसे में उनके लिए समस्या बनी हुई है। मगर अधिकारियों को इससे कोई लेना देना नही है कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी खुले में ही यूरिनल करने के लिए मजबूर हैं। 2 वर्षो से अधिकारी कुंभकर्णी नीद में मस्त हैं ये मामला मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन को चिढ़ाता हुआ नजर आ रहा हैं।

7 जुलाई को महा टीकाकरण अभियान में  400 लोगों ने कराया टीकाकरण


अनूपपुर/भालूमाड़ा

जिला स्वास्थ्य विभाग एवं जिला टीकाकरण अधिकारी के निर्देशन में कोतमा ब्लाक के अंतर्गत पसान नगर पालिका क्षेत्र के जमुना कॉलरी में एवं भालूमाडॉ में 7 जुलाई को लगभग 400 लोगों ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए अपना टीकाकरण कराएं।

      नगर में चल रहे टीकाकरण अभियान में अब दिन प्रतिदिन लोगों में टीकाकरण कराने का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है और यही कारण है कि अब टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीन की अपेक्षा दोगुने लोग टीकाकरण के लिए आते हैं।

       हालत तो ऐसी है कि पसान अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जमुना एवं कोतमा कॉलरी हाई स्कूल भालूमाडॉ में सुबह से ही टीकाकरण कराने के लिए अपना नाम दर्ज करने के लिए लोग सुबह 6:00 बजे से ही लाइन में लग जाते हैं।

      अनेक लोग तो ऐसे भी हैं कि टीकाकरण केंद्र में बनाए गए गोलों में लोग अपने जूते चप्पल निशानदेही के लिए पत्थर कागज में नाम लिखकर रख देते हैं और जैसे ही सुबह टीकाकरण के लिए वॉलिंटियर्स नगर पालिका के कर्मचारी पहुंचते हैं लोगों का हुजूम इकट्ठा हो जाता है लोगों को लाख समझाने के बाद भी वे लोग सुनने को तैयार नहीं होते उन्हें लगता है कि सबसे पहले मेरी बारी आ जाए मेरा नंबर लग जाए कहीं ऐसा न हो कि वैक्सीन खत्म हो जाए और हमें फिर वापस जाना पड़े।

       हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे जिले में टीकाकरण केंद्रों में अनुमान के मुताबिक वैक्सीन भेजी जाती है लेकिन केंद्रों में वैक्सीन की अपेक्षा टीकाकरण कराने वालों की भीड़ अत्यधिक हो रही है जिस कारण से अनेक लोगों को वापस जाना पड़ रहा है जिससे लोगों में नाराजगी होती है और वह नाराजगी केवल केंद्रों में रजिस्ट्रेशन टीकाकरण का कार्य कराने वाले लोगों पर उनका गुस्सा उतरता है उन्हें यह नहीं पता होता कि विभाग द्वारा कितनी वैक्सीन भेजी गई है और किन-किन को लगानी है उन्हें तो यह लगता है कि वैक्सीन नहीं लगाई जाती।

      5 जुलाई को महा टीकाकरण अभियान में सेकंड डोज के लिए टीकाकरण का सत्र लगा था जिसमें पसान के जमुना एवं भालूमाडॉ में अनुमान से बहुत कम वैक्सीन भेजी गई थी जिस कारण से 5 जुलाई को दोनों ही केंद्रों में भारी अव्यवस्था का सामना आम लोगों के साथ-साथ टीकाकरण के कार्य में लगे वॉलिंटियर्स स्टाफ को झेलना पड़ा जिसके बाद प्रशासन से पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की मांग की गई थी जिस पर ध्यान देते हुए प्रशासन ने 7 जुलाई को पसान में लगभग 400 वैक्सीन उपलब्ध कराई जिसमें लगभग 210 लोगों को जमुना में पहला डोज एवं 2nd डोज का टीकाकरण किया गया वहीं कोतमा कॉलरी भालूमाडॉ में कुल 200 डोज प्राप्त हुए थे जिसमें फर्स्ट डोज 59 एवं सेकंड डोज 141 लोगों को लगाया गया।

7 जुलाई को टीकाकरण के निरीक्षण के लिए जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एस बी चौधरी कोतमा कालरी भालूमाडॉ टीकाकरण केंद्र पहुंचकर हो रहे टीकाकरण का निरीक्षण किए साथ ही उन्होंने टीकाकरण में लगे स्टाफ से जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश व सुझाव दिए वही टीकाकरण कार्य में लगे वॉलिंटियर ने टीकाकरण अधिकारी से आग्रह किए कि पसान में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए क्योकि आए दिन लोग टीकाकरण के लिए वापस हो रहे हैं जिस पर जिला टीकाकरण अधिकारी ने आश्वासन दिए कि पूरे जिले में वैक्सीन की मात्रा आने पर सभी को वितरित की जाती है यदि वैक्सीन की मात्रा अधिक आएगी तो  अतिरिक्त वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget