नेशनल लोक अदालत 10 जुलाई को, मीटिंग एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित


अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम

माननीय कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक 10 जुलाई 2021 को देश के सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है तदानुसार अनूपपुर जिले में भी मुख्य न्यायाधिपति एवं मुख्य संरक्षक म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन के मार्गदर्शन में दिनांक 10 जुलाई 2021 (शनिवार) को जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर नेशनल लोक अदालत का अयोजन किया जा रहा है। नेशनल लोक अदालत में आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा, प्रीलिटिगेशन के प्रकरण, चैक बाउन्स प्रकरण, उपभोक्ता फोरम, कुटुम्ब न्यायालय, राजस्व न्यायालय तथा भू-अर्जन प्रकरण, राजस्व प्रकरण, नगर निगम/नगर पालिका/नगरपचायत आगनबाडी, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, सहकारिता/बैंक, विद्युत विभाग मोबाईल कंपनियों आदि के प्रकरणों का अधिक से अधिक संख्या में निराकरण समझौता के आधार पर किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा पक्षकार ऐसे मामलों को नेशनल लोक अदालत में रखवाकर राजीनामा के माध्यम से शीघ्र निराकरण करवा सकते है, उन्होने बताया किलोक अदालत में समझातों का निष्पादन होने से दोनों पक्षों को लाभ होता है व भविष्य की वैमनश्यता भी समाप्त हो जाती है तथा बिना खर्च फौजदारी एवं दीवानी मामलों का निपटारा दोनो पक्ष आपसी समझौते के आधार पर करा सकते हैं उन्होनें आम जनता को लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाने व अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों से लोक अदालत की महती सफलता के लिए सहयोग करने का आह्वान किया है। इच्छुक पक्षकार या अधिवक्तागण प्रकरण का निराकरण नेशनल लोक अदालत से कराना चाहते हैं तो वे संबंधित न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

सिविल न्यायालय राजेन्द्रग्राम के समस्त अधिवक्तागणों एवं समस्त कर्मचारियों का परिचय लेते हुए उभय पक्ष को लोक अदालत से होने वाले लाभ के बारे में समझाईश दी गई और दिनांक 10 जुलाई को आयोजित नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने का आह्वान किया गया है। अविनाश शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सुशील कुमार अग्रवाल व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1, रामेश्वर चंद्रवंशी अधिवक्ता संघ अध्यक्ष एवं न्यायालय के समस्त अधिवक्तागण उपस्थित रहें।

एक्सपायरी डेट की चॉकलेट बेच रहे है, खाद्य विभाग नहीं दे रहा है ध्यान, हुई शिकायत


अनूपपुर/जमुना

जिले के जमुना कालरी के बाजार में इन दिनों एक्सपायरी डेट की टॉफी और बिस्किट बेची जा रही है जिस पर आज जमुना कॉलरी के निवासी नितेश पोद्दार ने जमुना  स्थिति एक किराने की दुकान से डेयरी मिल्क टॉफी खरीदी खोलने पर उसके अंदर फफूंद लगी दिखाई दी जिस पर उन्होंने मीडिया से शिकायत की अब सवाल यह उठता है एक्सपायरी डेट की टॉफी और बिस्किट किराना दुकान वाले कितने दिनों से बेच रहे हैं इसको खाने के बाद ग्राहकों को किसी प्रकार की बीमारी हो जाती है उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा जिस पर अनूपपुर खाद्य विभाग को इन किराना दुकानों पर सख्ती से कार्यवाही करने की आवश्यकता है।

बेटी लापता, किसान ने ढूंढने वाले को जमीन बेचकर 50 हजार देने की घोषणा की 


सतना

सतना जिले के मैहर थाना के अंतर्गत आने वाले न्यू अरकंडी से 28 जून से घर से लापता हुई शादीशुदा महिला का अब तक पता नहीं चलने से उसके मजदूर और किसान पिता लगातार परेशान हो रहे हैं। पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए फरियादियों ने अब खुद भी महिला को ढूंढने की कोशिश तेज कर दी है। पूरे मामले में 30 जून को पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज की गई लेकिन पांच जुलाई तक भी महिला का पता नहीं चला तो परेशान होकर लापता महिला के बूढ़े किसान पिता ने अपनी लड़की का पता बताने वाले को अपनी जमीन बेचकर 50 हजार रुपये दिए जाने का एलान कर दिया है।

शिकायतकर्ता व लापता महिला 30 वर्षीय पूजा पटेल के पति गजेंद्र पटेल ने नईदुनिया से चर्चा कर बताया कि वह मज़दूर है। उसके दो छोटे बच्चे एक पांच साल और दूसरा आठ साल का है। उनके ससुर कल्लू प्रसाद पटेल ने अपनी जमीन बेचकर 50 हजार रुपये ढूंढने वाले को इनाम देने का एलान किया है

उन्होंने बताया कि लगातार पुलिस से मदद और फोन कॉल डिटेल के जरिए उनकी पत्नी को ढूंढने की मांग पुलिस से की गई लेकिन एक सप्ताह बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी है। महिला के लापता हो जाने का कारण पूरा परिवार परेशान हो रहा है।

सीसीटीवी कैमरे में दिखी महिला : इस मामले में मैहर थाना प्रभारी विद्याधर पांडेय का कहना है कि फरियादी की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। हमने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी है जिसमें महिला अकेले फोन पर बात करते हुए खुद कहीं जाती दिखाई दी है। महिला को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं महिला के स्वजनों ने अपहरण की भी आशंका जताई है

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget