सरपंच पर भी  भारी सचिव करा रहा आम रास्ता बंद, कलेक्टर से हुई शिकायत

पूर्व में भी सचिव के विरुद्ध भ्रष्टाचार को लेकर हुई थी शिकायत अब तक नहीं हुई किसी भी तरह की कार्यवाही मामला ग्राम पंचायत बरगवां का


अनूपपुर 

जैतहरी जनपद की बरगवां ग्राम पंचायत हमेशा से ही सुर्खियों में रहती है। निर्माण कार्यों में धांधली के आरोप लगते ही रहे हैं। वही इस बार ताजा मामले में सरपंच ने ही सचिव की शिकायत कलेक्टर अनूपपुर सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को की है जिसमें उन्होंने लिखा है कि सचिव के द्वारा आम निस्तार के रास्ते को अवरुद्ध करते हुए निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सरपंच की शिकायत के बाद भी अब तक ना तो इस मामले की जांच की और ना ही किसी प्रकार की कार्यवाही। सचिव के विरुद्ध 15 जून को भी 1 सैकड़ा से ज्यादा ग्रामीणों आर्थिक अनियमितता के आरोप लगाए थे जिसकी जांच भी अब तक प्रारंभ नहीं हो पाई है।

*यह है मामला*

ग्राम पंचायत की सरपंच रूनिया बैगा ने कलेक्टर अनूपपुर से शिकायत की है कि सचिव छक्के लाल राठौर के द्वारा गांधीनगर वार्ड क्रमांक 9 में पुराने पंचायत भवन के पास  फर्शीकरण करा दिया गया, यह स्थान आम लोगों के आवागमन के लिए पूर्व से ही प्रचलित मार्ग है। अब इसी स्थल पर सचिव के द्वारा सामुदायिक भवन के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सामुदायिक भवन बन जाने के पश्चात मार्ग अवरुद्ध होगा जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही है।मेरे द्वारा मना करने के बाद भी सचिव अपनी मनमानी पर उतारू है। इससे पूर्व भी वर्ष 1997 में तहसीलदार अनूपपुर के द्वारा इस मार्ग पर किसी भी तरह के निर्माण नहीं करने के निर्देश दिए गए थे।

*शिकायतों की जांच अब तक नहीं*

इससे पूर्व ब्राह्मणों के द्वारा 15 जून को सचिव के विरुद्ध 6 बिंदुओं की शिकायत की गई थी जिसमें सचिव पर आर्थिक अनियमितता के आरोप लगाते हुए निर्माण कार्यों की जांच कराए जाने की मांग की गई थी।ग्रामीणों ने अपनी शिकायत में यह भी लिखा था कि सचिव स्पष्ट रूप से कहता है कि मुझे क्षेत्रवासियों और व्यापारियों की आपत्ति से कोई सरोकार नहीं है मैं निर्माण कार्य करा लूंगा। ग्रामीणों ने भी इस स्थान का उल्लेख करते हुए लिखा था कि यदि इस स्थल पर भवन का निर्माण हो गया तो उन्हें आवागमन के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं मिल पाएगा।

*इनका कहना है*

मैं कल ही जाकर इस स्थल का निरीक्षण करता हूं। तत्काल ही कार्य बंद कराने के निर्देश सचिव को दिए जा रहे हैं।

सतीश तिवारी

*सीईओ जनपद पंचायत जैतहरी*

तहसीलदार के आदेश के बाद भी यदि निर्माण कार्य कराया जा रहा है तो मौके पर राजस्व अधिकारियों को भेजकर परीक्षण कराया जाएगा दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

*कमलेश पुरी एसडीएम अनूपपुर*

भ्रष्टाचार का गढ़ बना ग्राम पंचायत, पंचो ने लगाई कलेक्टर से लगाई  गुहार


*सरपंच सचिव जुगलबंदी शासन के पैसे का कर रहे दुरुपयोग ग्रेवल रोड के ऊपर बना दी दूसरी ग्रेवल रोड*

अनूपपुर/जमुना बदरा 

अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत सकोला में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर पंचायत के पंचों ने सामूहिक रूप से अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीणा व जनपद पंचायत सीईओ वीरेन्द्र मणि मिश्रा के पास लिखित शिकायत कर जांच की मांग कर रहे हैं। शिकायत में बताया गया कि ग्राम पंचायत सकोला के सरपंच चोखे सिंह सचिव शारदा पांडे हिटलर शाही रवैया ग्राम पंचायत पर बना रखे हैं ग्राम पंचायत में किसी भी विकास कार्य पर पंचों की सहमति व राय नहीं लिया जाता है। और शासन के पैसे का दुरुपयोग कर अपनी मनमर्जी के हिसाब से गुणवत्ता विहीन कार्य कराया जा रहा है।

ग्रेवल रोड के ऊपर ग्रेवल रोड - सकोला ग्राम पंचायत में सकोला से धुम्मा तक ग्रेवल रोड के ऊपर दोबारा ग्रेवल रोड बनाकर शासन के लगभग 14 लाख रुपए राशि का दोहन कर दिया गया जबकि स्थानीय लोग का कहना है कि 15 ट्रैक्टर मुरूम डालने से रोड बराबर हो जाता। और स्थानीय किसानों को आने जाने में किसी भी दिक्कत का सामना ना करना पड़ता 

मिट्टी व मशीनरी प्रयोग से ग्रेवल रोड निर्माण - सकोला ग्राम पंचायत में के पंच अयोध्या प्रसाद यादव बताया कि ग्रेवल रोड पर मिट्टी व मशीनरी के माध्यम के द्वारा निर्माण कराया गया है जबकि पहले बना ग्रेवल रोड ग्रामीणों के लिए सहूलियत था परंतु मिट्टी डालने के कारण ग्रेवल रोड पर रोजाना किसानों के बैलगाड़ी ट्रैक्टर फस रहे है। आज सकोला ग्राम पंचायत के सैकड़ों किसान इसी ग्रेवल रोड के माध्यम से अपने खेत पहुंचते हैं मिट्टी के प्रयोग के कारण ग्रेवल रोड पर किसानों के बैलगाड़ी हुआ ट्रैक्टर रोजाना फंसने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

पूर्व निर्मित पुल तोड़ बनाया नया पुलिया - ग्रेवल रोड पर  पूर्व में ही ढोले नुमा पुलिया का निर्माण ग्राम पंचायत के द्वारा कराया गया था परंतु वर्तमान सरपंच सचिव मिलीभगत के द्वारा पुराने पुलिया को तोड़कर नया पुलिया का निर्माण ग्रेवल रोड पर कर दिया गया पंचों ने बताया कि पुल सही सलामत था परंतु शासन 6 लाख रूपए का दुरुपयोग करने के लिए दोबारा उसी पुल को तोड़कर दूसरे पुल का निर्माण करा दिया गया। 

गौरतलब है कि जिस तरह शासन के पैसे का सकोला ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव के द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है जिसमें पंचों ने जिले के उच्च अधिकारियों से जांच की मांग कर रहे हैं शासन प्रशासन को तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच करना अति आवश्यक है।

*इनका कहना है*

वर्तमान समय में जितने भी निर्माण कार्य हो रहे हैं वह पूर्व सचिव के द्वारा पहले से प्रस्तावित है। इस विषय में मुझे जानकारी नहीं है। 

*शारदा पांडे सचिव सकोला*

जल्द ही मामले की जांच कराकर दोषियों पर जल्द ही कार्यवाही की जाएगी 

*वीरेंद्र मणि मिश्रा सीईओ जनपद अनूपपुर*

स्वक्षता अभियान मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति में मंदिर परिसर, झील की सफाई


अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम

देश को एक नई दिशा और दशा प्रदान करने के लिए शुरू किए गए स्वच्छता अभियान को गति देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा 21 जून से 31 जुलाई तक अनेक कार्यक्रम का अभियान चलाकर जिला तथा मंडलों  को दिए गए दायित्वों का निर्वहन करते हुए आज भारतीय जनता पार्टी राजेन्द्रग्राम के मंडल अध्यक्ष प्रमोद मरावी की उपस्थिति में राजेंद्रग्राम हनुमान मंदिर परिषर के आसपास एवं झील की सफाई अभियान चलाकर किया गया उक्त सफाई अभियान पूर्व जनपद सदस्य एवं कार्यक्रम के मंडल प्रभारी धर्मेंद्र जायसवाल जी के मार्गदर्शन में किया गया जिसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चतुर्वेदी आज के कार्यक्रम प्रभारी गजेंद्र रजक मंडल महामंत्री सौरभ श्याम कोमल धुर्वे बल्लू हनुमान मंदिर पुजारी हरिदास महाराज जी रमेश महाराज आशीष  सेन की उपस्थिति में स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई जिससे प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने आसपास की साफ सफाई और सुंदर सुशील बनाने के लिए संकल्प लिया गया उक्त कार्यक्रम के माध्यम से प्रमोद मरावी द्वारा आम जनमानस से अपील करते हुए कहा की अपने आसपास सफाई रखे एवं ग्रामीणों को जागरुक करें की गंदगी न फैलाए इससे बीमारियां फैलती है आप अपने गांव को स्वच्छ रखेंगे तभी एक स्वच्छ और सुंदर भारत का सपना साकार होगा आइये  हम सब मिलकर संकल्प लें की इस पुनीत कार्य मे हिस्सा लेकर अपने ग्राम को स्वच्छ और सुंदर बनाऐ।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget