पेट्रोल टैंकर से 10 लाख का 10 किलो गांजा बरामद, 03 आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर
मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खितौला थाना और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त नाकाबंदी कर एक ईंधन टैंकर से 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। शहडोल मार्ग से जबलपुर की ओर आ रहे इस नीले रंग के डीजल पेट्रोल टैंकर को पान उमरिया रोड पर बिजली ऑफिस के सामने घेराबंदी कर रोका गया। तलाशी के दौरान टैंकर के केबिन में बैठे व्यक्तियों के पास से नशीले पदार्थ के पैकेट मिले।
पुलिस ने मौके से टैंकर चालक सहित कुल 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में ग्राम रौसरा जिला रीवा निवासी 39 वर्षीय देवराज यादव, जयसिंह नगर जिला शहडोल निवासी 34 वर्षीय महेंद्र कुमार पटेल और जिला सतना के रघुनाथपुर निवासी 34 वर्षीय बिनोद कुमार शामिल हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे यह खेप बाहरी क्षेत्र से लाकर खपाने की तैयारी में थे। इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और 700 रूपये नगद भी मिले हैं।
कार्यवाही के दौरान जप्त किए गए 20 किलोग्राम गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रूपये आंकी गई है। पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ ही परिवहन में प्रयुक्त टैंकर क्रमांक एमपी 18 एच 5408 को भी राजसात कर लिया है। आरोपी महेंद्र पटेल के पास से बोरी में 13 पैकेट और बिनोद कुमार के बैग से 7 पैकेट गांजा बरामद हुआ है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीए एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शु कर दी गई है।
