समाचार 01 फ़ोटो 01

रिहायशी क्षेत्र में संचालित राइस मिल से फैल रहा प्रदूषण, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की जांच व कार्रवाई की मांग

*स्वास्थ्य पर मंडरा रहा है गंभीर खतरा*

अनूपपुर

जिले के कोतमा जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत छोहरी में संचालित आदिवासी राइस मिल से फैल रहे धूल-डस्ट और प्रदूषण को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने कलेक्टर अनूपपुर को लिखित शिकायत सौंपकर आरोप लगाया है कि राइस मिल का संचालन नियमों और पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी करते हुए रिहायशी क्षेत्र में किया जा रहा है, जिससे गांव के लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है और स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार राइस मिल से निकलने वाली धूल और भूसी खुले में उड़ती रहती है, जिससे पूरे मोहल्ले में प्रदूषण फैल जाता है। मिल के संचालन के दौरान उड़ने वाली धूल घरों के अंदर तक पहुंच जाती है, जिससे लोगों को स्वच्छ हवा तक नसीब नहीं हो रही है। विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी, एलर्जी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मिल के संचालन के समय वातावरण में धूल का गुबार छा जाता है और कई बार मोहल्ले में अंधेरा जैसा माहौल बन जाता है, जिससे लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है।

इस संबंध में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत करने वालों में मान सिंह (पूर्व सरपंच), राम सिंह (पूर्व पंच), सोनू कुमार, इंद्रेश कुमार, जीवन दास (पंच), सूदन, भोगी लाल, धनीराम, शंकर दास (पूर्व पंच), विक्रम दास, अशोक कुमार, लल्लू सिंह (पंच), थानू, नारायण सिंह एवं राज कुमार शामिल हैं। इन ग्रामीणों ने प्रशासन को अवगत कराया कि राइस मिल का संचालन बिना पर्याप्त सुरक्षा उपायों और नियमों के पालन के किया जा रहा है, जिससे गांव का वातावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि राइस मिल संचालन के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है और प्रदूषण नियंत्रण के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या रिहायशी क्षेत्र में इस प्रकार का औद्योगिक कार्य बिना पर्यावरणीय मानकों और अनुमति के किया जाना उचित है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि राइस मिल का संचालन नियमों के विरुद्ध पाया जाता है तो उसे तत्काल बंद कराया जाए।

इनका कहना है।

ग्राम पंचायत छोहरी में बिना नियमों का पालन किया सरपंच केदार सिंह द्वारा आदिवासी राइस मिल का संचालन किया जा रहा है तो आप उनका नंबर हमें दीजिए हम उनसे बात करके सारे नियमों का पालन करवाते हैं फिर भी अगर नहीं करते हैं तो हम उन पर नियम अनुसार कार्यवाही करेंगे 

*श्रेयस पांडे संभागीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी शहडोल*

समाचार 02 फ़ोटो 02

रिहायशी क्षेत्र में सड़क किनारे फेंक रहे हैं अस्पताल का बायो वेस्ट, इंसानो व जानवरो की लिए बना खतरा

शहडोल 

जिले के बुढार नगर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो ना सिर्फ इंसानियत को शर्मसार करती है बल्कि हमारे स्वास्थ्य तंत्र की गंभीर लापरवाही को भी उजागर करती है। हनुमान मंदिर के ठीक बगल में सड़क किनारे खुलेआम फेंका गया मेडिकल बायो वेस्ट अब बेजुबान गोवंश के लिए मौत का सामान बनता जा रहा है। इंजेक्शन, नीडल और दवाइयों के खतरनाक कचरे को चारे की तरह खा रहे मवेशी… और रिहायशी इलाके में मंडराता संक्रमण का खतरा, खुले में फेंका गया ये मेडिकल कचरा ना सिर्फ पर्यावरण के लिए खतरा है बल्कि इंसानों और बेजुबान पशुओं की जान से खिलवाड़ भी है।

जिले के बुढार ब्लॉक अंतर्गत गोपालपुर मार्ग में स्थित हनुमान मंदिर के ठीक बगल में एक बेहद चिंताजनक और लापरवाही भरा मामला सामने आया है, जहां हॉस्पिटल संचालकों द्वारा मेडिकल बायो वेस्ट को खुलेआम सड़क किनारे फेंक दिया गया है। फेंके गए कचरे में उपयोग किए गए इंजेक्शन, सुइयां (नीडल), दवाइयों की शीशियां एवं अन्य खतरनाक मेडिकल अपशिष्ट शामिल हैं, जो सीधे तौर पर लोगों और मवेशियों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं।

स्थानीय निवासी नरेंद्र तिवारी ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वे आज सुबह अपने साथियों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी उनकी नजर हनुमान मंदिर के पास सड़क किनारे पड़े मेडिकल कचरे के ढेर पर पड़ी। हैरानी की बात यह रही कि आसपास कई गोवंश इस कचरे के बीच विचरण कर रहे थे और उसे चारे की तरह ग्रहण कर रहे थे, जो उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

रिहायशी इलाके में इस प्रकार बायो वेस्ट फेंके जाने से संक्रमण फैलने का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। ज्ञात हो कि बुढार नगर में कई निजी क्लिनिक संचालित हैं, जहां से निकलने वाले मेडिकल अपशिष्टों का उचित निस्तारण न कर उन्हें खुले में फेंक दिया जाता है, जिससे पर्यावरण और जनस्वास्थ्य दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

लोगो ने इस गंभीर लापरवाही पर कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रशासन से मांग की है कि मेडिकल वेस्ट खुले में फेंकने वाले जिम्मेदार क्लीनिक संचालकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

समाचार 03 फ़ोटो 03

तीन हाथियों ने रात में तोड़ा एक घर, बाल बाल बचा ग्रामीण का परिवार, दहशत है ग्रामीण, सतर्क रहने की अपील

अनूपपुर

विगत 57 दिनों से तीन हाथियों का समूह अनूपपुर जिले के अनूपपुर एवं जैतहरी इलाके में निरंतर विचरण करते दिन के समय जंगल में ठहरकर शाम रात होते ही जंगलों से निकल कर ग्रामीण जनों के घरों में तोड़फोड़ कर खेत एवं बांडियों में लगे विभिन्न तरह की फसलों को अपना आहार बना रहे है। हाथियों के निरंतर विचरण एवं नुकसान के कारण एक दर्जन से अधिक ग्राम के ग्रामीण भयभीत एवं परेशान हैं। हाथियों को जिले से बाहर किए जाने के वन विभाग एवं ग्रामीणों का निरंतर प्रयास विफल हो रहा है। रविवार एवं सोमवार की रात तीनों हाथियों का समूह अचानक एक गांव में पहुंचकर एक ग्रामीण के घर में तोड़फोड़ करने लगे जिससे ग्रामीण का परिवार किसी कदर घर से निकल कर भाग कर अपनी जान बचा सके। सोमवार की सुबह तीनों हाथी जैतहरी के धनगवां के जंगल में ठहरे हुए हैं।

जैतहरी एवं अनूपपुर क्षेत्र के दर्जनों गांव में दिनों के समय जंगल में ठहर कर साम रात होते ही विचरण करते हुए ग्रामीणो के घरों में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया, हाथियों के हमले से दो बृद्धो की मौत हो गई, वही सैकड़ो ग्रामीणों के खेतों में लगी विभिन्न तरह की फसलों एवं अन्य संपत्तियों का नुकसान पहुंचाया है, विगत तीन दिनों से तीनों हाथी एक बार फिर एक साथ होकर जैतहरी के धनगवां बीट के जंगल में शनिवार एवं रविवार के दिन एवं रात बिताने बाद रविवार एवं सोमवार की मध्य रात्रि थाना तहसील एवं वन परिक्षेत्र जैतहरी अंतर्गत धनगवा बीट के जंगल बघमढिया एवं आमापानी में व्यतीत करने के बाद देर रात ग्राम पंचायत कुकुरगोंड़ा के वार्ड क्रमांक 1 बेल्हाटोला में कच्चे मकान में तीन बजे रात अचानक पहुंचकर घर की दीवार तोड़ते हुए घर के अंदर रखे सामान को खाने लगे, इस दौरान परिवार के दो पुरुष दो महिला एक-एक पुत्र पुत्री अचानक घर तोड़ते एवं हाथी के पहुंचने से बेहद डर एवं दहशत रहे, जो किसी कदर घर से निकल कर जंगल एवं गांव की ओर भाग कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर अपनी जान बचा सके। हाथी के आने की सूचना पर एकत्रित ग्रामीणों ने मशाल एवं हल्ला कर हाथियों को अपने इलाके से रात भर भगाते रहे, इस दौरान तीनों हाथियों ने सात ग्रामीणों के खेतों में लगी चना,मटरी,अलसी एवं अन्य तरह के फसलों को खा कर चल कर नुकसान पहुंचाते सोमवार की सुबह कुकुरगोंडा के बेल्हाटोला गांव से लगे धनगवां बीट के डोकरी पटौरा बघमडिया के जंगल में जाकर ठहर गए कई गांव की ग्रामीणों द्वारा हाथियों के गांव एवं मोहल्ला टोला में पहुंचने पर भगाए जाने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है लेकिन तीनों हाथी अनूपपुर जिले को छोड़कर अन्य स्थान पर जाने को तैयार नहीं है।

समाचार 04 फ़ोटो 04

बिना सूचना दिए काटी दी बिजली, अंधेरे में रात बिताने को मजबूर पीड़ित परिवार 

शहडोल

शहडोल का बिजली विभाग हमेशा अपनी लापरवाही को लेकर चर्चा में रहता है। यहां के कर्मचारी बिना उपभोक्ता को सूचना दिए घर में जाकर बिजली काटने का काम कर रहे है। ऐसा ही एक मामला तहसील जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत नवाटोला अंतर्गत ग्राम चंदौरा का सामने आया है। ग्राम चंदौरा के पीड़ित मेलाराम साहू के घर में मीटर रीडर ने जाकर बिना सूचना देकर एक सप्ताह पूर्व बिजली काट दी गई। इससे साहू परिवार अब अंधेरे में रात बिता रहा है। मामले की जानकारी से विभागीय अधिकारी को अवगत कराया गया, लेकिन वे कुछ सुनने को तैयार नहीं हैं।

पीड़ित मेलाराम साहू ने बताया कि 12 फरवरी को बिजली विभाग के मीटर रीडर राजेंद्र मरावी उनके घर आए। उनसे पूछने पर मीटर रीडर का कहना था कि 1200 रुपये दीजिए, नहीं तो हम बिजली काट देंगे। पैसे नहीं देने पर बिजली काट दी गई। इतना ही नहीं मीटर रीडर के पास कोई पहचान पत्र तक नहीं था। ऐसे में विभाग निजी कर्मचारियों को उपभोक्ता के घर में भेजकर दबंगाई दिखवा कर राशि वसूलने जैसे कार्य करवा रहे हैं। यदि गांव के लोग समय पर राशि नहीं देते है तो खुद को अधिकारी समझकर बिजली काट देते है। जबकि नियमानुसार बिजली काटने के पूर्व विभाग को नोटिस या सूचना देकर उपभोक्ता को अवगत करना चाहिए होता है। यहां पर ऐसा नहीं किया गया, बल्कि सीधे मीटर रीडर ने डरा धमकाते हुए कहा है कि जो करना है कर लो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा और खंभे से वायरिंग काट दी गई। इसके बाद से पूरा परिवार अंधेरे में रात बिता रहा है।

इनका कहना।

114 यूनिट का 8000 रुपये बिजली होता है, उसे पहले जमा करवाइए। उसके बाद बिजली जोड़ दी जाएगी। यदि राशि जमा नहीं करोओंगे तो बिजली नहीं जोड़ेंगे।

*वरूण सिंह, जेई, जयसिंह नगर, शहडोल*

समाचार 05 फ़ोटो 05

दुर्गा माता मंदिर की पार्किंग भूमि पर कब्जा भक्तों ने दी आंदोलन की चेतावनी

समाचार

जिला मुख्यालय में स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर (विराटेश्वरी धाम ) के सामने नजूल भूमि पर कथित अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। मंदिर से- जुड़े श्रृद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि सार्वजनिक पार्किंग के लिए सुरक्षित भूमि पर अतिक्रमण कर दुकानों का निर्माण कर दिया गया है, जिससे आने वाले श्रृद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। 

जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर के सामने स्थित रिक्त नजूल भूमि को पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग हेतु चिन्हित किया गया था। इस भूमि पर नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा बाउंड्रीवाल का निर्माण भी कराया गया था, ताकि पार्किंग स्थल व्यवस्थित रह सके। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के उक्त बाउंड्रीवाल को तोड़कर तीन दुकानों का निर्माण कर शटर लगा दिए गए हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि इन दुकानों को लाखों रुपये में बेचने की तैयारी की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दुकानों के शटर पार्किंग स्थल की ओर खुलेंगे तो श्रद्धालुओं के वाहन खड़े करने में दिक्कत होगी। दुकानदारों द्वारा दुकान के सामने वाहन खड़ा करने से रोका जा सकता है। जिससे आए दिन विवाद की स्थिति भी बन सकती है। इस संबंध में प्रशासन को आवेदन प्रस्तुत कर मांग की गई हैं।

समाचार 06 फ़ोटो 06

पीएम आवास निर्माण में शिथिलता बरतने वाले हितग्राहियों को जारी होगी शोकॉज नोटिस

अनूपपुर

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य की जिला पंचायत सभागार में समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री आवास तथा जनमन आवास के हितग्राहियो के भूमि,बैंक, नामिनी,संबंधी प्रकरणों का निराकरण कराकर आवास निर्माण में प्रगति लाने के निर्देश दिए है। 

समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी के के सोनी, परियोजना अधिकारी आवास डॉ उमेश द्विवेदी, सहायक परियोजना अधिकारी शिकायत शोभा मर्सकोले आवास के विकासखण्ड समन्वयगण तथा पीसीओ उपस्थित थे। बैठक मे जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि जो आवास हितग्राही आवास राशि की किस्त लेने के बाद भी आवास निर्माण नहीं कर रहे हैं ऐसे  हितग्राहियो से राशि वापस लेने संबंधी कार्रवाई की जाए। उन्होंने आवास निर्माण कार्य मे धीमी प्रगति,शिथिलता तथा लापरवाही बरतने वाले आवास हितग्राहियो को शोकॉज नोटिस जारी कर उसकी तामिली कराकर जिला पंचायत को अवगत कराने संबंधी निर्देश विकासखण्ड आवास समन्वयको को दिए हैं। जिला पंचायत सीईओ ने आवास निर्माण कार्य में प्रगति लाने के लिए पंचायत समन्वय अधिकारियों को हितग्राहियों से सतत संपर्क कर आवास निर्माण कार्य में प्रगति परिलक्षित करने के निर्देश दिए हैं।

समाचार 07 फ़ोटो 07

पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ,मौके पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

उमरिया

जिले के छपडौर आश्रम के पीछे एक तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा दिखाई दिया है, जिसके बाद मौके पर हड़कम्प मच गया, देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। तेंदुए को पेड़ पर बैठे देख लोगों में दहशत और उत्सुकता दोनों का माहौल बना है। घटना की सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का पार्क अमला तत्काल मौके पर पहुंच गया। वन अमले द्वारा ग्रामीणों को तेंदुए से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी जा रही है, साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुआ संभवतः भीड़ और शोरगुल के कारण पेड़ पर चढ़ गया है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो।वन विभाग का कहना है कि सुरक्षा के दृष्टिगत निर्देशों का पालन करें।

समाचार 08

दीवाल के गिरने से घायल वृद्ध की मौत

अनूपपुर

11 एवं 12 फरवरी की मध्य रात्रि जिला मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूरपर स्थित ग्राम पंचायत बरबसपुर के कपिलधारा कॉलोनी के पीछे रहने वाले 70 वर्षीय रामविशाल पिता स्व. जगना भैना जो कच्चे मकान के अंदर जमीन में सो रहे थे, घर को देर रात अचानक एक दांत वाला नर हाथी खाने की तलाश में घर के अंदर रखे धान की बोरियों की सुगंध आने पर दीवार तोड़ने से दीवाल का मालवा घर के अंदर गिरने से समृद्ध रामविशाल दब गया रहा, जिसे गंभीर चोट आने पर जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया जा रहा जिसकी सुबह वृद्ध की घर पर मौत हो गई घटना की जानकारी मृतक के पुत्र नवल सिंह भैना द्वारा कोतवाली थाना अनूपपुर दिए जाने पर पुलिस के द्वारा पंचनामा एवं शव परीक्षण की कार्रवाई की गई।

समाचार 09

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदको की समस्याएं

फोटो 1 2

उमरिया

साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने जिले के दूर दराज से आए 50 लोगों की समस्याओ को सुना तथा समस्याओ के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित विभाग की ओर प्रेषित किया। जनसुनवाई में राममित्र साहू ग्राम कछरवार ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, शिवम चतुर्वेदी ग्राम महरोई ने ईडब्ल्यूएस बनवाने, सरोज सिंह धनंगी ने स्पांसरशिप योजना का लाभ दिलाने, रामनाथ सिंह ग्राम नेउसा ने सरपंच सचिव व्दारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच कराने, मनोज बैगा ग्राम किरनताल ने बिजली कनेक्शन दिलाने, गुरूचरण कोल ग्राम भंगहा ने सीमांकन कराने, धर्म सिंह ग्राम मरदरी ने पिता की मौत के पश्चात ग्राम पंचायत धमोखर से पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र दिलाने, शोभा कोल प्राचार्य शासकीय उमावि धमोखर ने माह अगस्त एवं नवंबर 2025 से फरवरी 2026 तक वेतन दिलाने,राजेन्द्र कुमार ग्राम कछरवार ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने संबंधी आवेदन दिया।

समाचार 10

3 आरोपियों पर 9 हजार का ईनाम घोषित

उमरिया

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी ने थाना इंदवार के अपराध क्रमांक 209/2020 धारा 294,323,506,307, 34 भादावि एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के आरोपी रोहित उर्फ शनि उपाध्याय पिता आदिचरण उपाध्याय उम्र 27 साल निवासी वार्ड क्रमांक 12 लल्लूपुरा प्रयागराज उप्र, अभिषेक उपाध्याय निवासी प्रयागराज तथा आशीष ठाकुर निवासी जबलपुर मप्र पर 3-3 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है। ईनाम वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक उमरिया का अंतिम निर्णय होगा। 

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget