प्रति,


माननीय सांसद महोदया


लोक सभा क्षेत्र शहडोल


भारत सरकार (दिल्ली)


विषय- 

रेल्वे स्टेशन छुलहा में ट्रेनों के स्टॉपेज को पूर्ववत कराये जाने हेतु लोकसभा क्षेत्र के सांसद हिमाद्री सिंह


महोदया,


विषयांतर्गत के संबंध में लेख कर सादर निवेदन है, कि :-


1. यहकि, रेल्वे स्टेशन छुलहा ग्राम सेन्दुरी, छुलहा, मौहरी, अमगवाँ व बेला, पिपरिया पंचायत के करीबी व सुगम यातायात हेतु करीबी रेल्वे स्टेशन है, जहाँ से उक्त ग्रामों की जनता, छात्र-छात्रा, मजदूर व किसान आदि अपनी सुगम, सरल व सहज यात्रा हेतु ट्रेनों की सुविधा का लाभ लेते रहे हैं। उक्त गाँव बड़े ग्राम पंचायत हैं जहाँ पर लगभग 25000 के जनसंख्या है।


2. यहकि, उक्त क्षेत्र कृषि प्रधान आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है जहाँ सुविधाओं की बहुत आवश्यकतायें हैं, किंतु कोराना कॉल के समय से ट्रेनों के बदले परिचालन व स्टॉपेज के कारण प्राप्त सुविधाओं से भी यहाँ की जनता वंचित हो गई है। पहले छुलहा रेल्वे स्टेशन में बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस, रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस, भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस व बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज थी जो बाधित है व यहाँ की जनता उक्त सेवाओं से वंचित होकर असुविधा का शिकार व आर्थिक क्षति का शिकार है।


3. यहकि, यहाँ के छात्र-छात्रा, फौजी जवान, नौकरी पेशा व्यक्ति, किसान व आम आदमी आवश्यक कार्य हेतु लम्बी यात्रा जो शिक्षा के लिये, स्वास्थ्य के लिये व बाजार व अन्य सेवाओं के लिये उक्त ट्रेनों के सस्ते सुगम यात्रा व सेवा से वंचित हैं। जन हित में उक्त ट्रनों का स्टॉपेज छुलहा रेल्वे स्टेशन में पूर्ववत बहाल कराने व सुविधा का लाभ दिलाया जाना अति आवश्यक है। वहीं छुलहा-मौहरी रेल्वे लाईन में मानव रहित फाटक बंद कर दी गई है उस पर अण्डर ब्रिज आवश्यक है, जिससे किसानों के 100 एकड़ से भी अधिक भूमि पर कृषि कार्य जो बाधित पुनः सुचारू रूप से हो सके।


4. यहकि, ग्रामीण जन भारी मात्रा में उपस्थित होकर स्टेशन मास्टर को उक्त वावत ज्ञापन सौंप चुके हैं किंतु कोई कार्यवाही अब तक नहीं हो सका है।


अस्तु माननीया, सादर विनम्र निवेदन है, कि उक्त ट्रेनों का स्टॉपेज छुलहा रेल्वे स्टेशन में सुनिश्चित कराने वावत जनहित में कृपा हो।


भवदीय


सरपंच व ग्रामीण


जनवार पंचायत पुलहर ज.पं. जैतहरी जि. अनूपपुर (म.प्र.)


सरपंच ग्राम पंतायत सेंदुरी


ज.पं. जैन जि. अनूपपुर (म.प्र)

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget