नल जल योजना के नाम पर तोड़ा नव निर्मित पीसीसी रोड़, मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

नल जल योजना के नाम पर तोड़ा नव निर्मित पीसीसी रोड़, मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन


अनूपपुर।

जिले के जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पयारी क्रमांक एक में प्रधानमंत्री नल जल योजना के तहत ठेकेदार द्वारा गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है  बिना किसी डिस्मेंटल ऑर्डर के ठेकेदार ने गांव के नव निर्मित पीसीसी आंतरिक मार्ग को तोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री नल जल योजना का कार्य वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। इसके बावजूद कार्य पूर्ण किए बिना ही पुनः नया स्टीमेट तैयार कर कार्य शुरू किया जा रहा है, जो भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। ग्रामीणों का कहना है कि जब पुराना कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है, तो नए स्टीमेट के माध्यम से नया कार्य कैसे प्रारंभ कर दिया गया।

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय निवासी भूपेंद्र महरा सहित अन्य ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर ठेकेदार के कार्य में हस्तक्षेप किया और कार्य को रुकवाया। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा कि बिना डिस्मेंटल ऑर्डर के सड़क तोड़ना नियमों के खिलाफ है और इससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा अधूरी नल जल योजना को शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि गांववासियों को पेयजल सुविधा का लाभ मिल सके।

*मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन*

भाजपा सरकार द्वारा "महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना" का नाम बदलना सबसे महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी कानून से महात्मा गांधी के नाम और मूल्यों को मिटाने का सुनियोजित राजनीतिक साजिश किया गया है। जिला मुख्यालय अनूपपुर के इंदिरा तिराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का नाम बदले जाने के विरोध धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जहां पर मोदी सरकार के विरोध में जमकर नारेबजी हुई। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा "महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना" का नाम बदलना सबसे महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी कानून से महात्मा गांधी के नाम और मूल्यों को मिटाने का सुनियोजित राजनीतिक साजिश है। इस योजना में राज्यों पर हिस्सेदारी का बोझ डालकर केन्द्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। यह बदलाव केन्द्र सरकार द्वारा जनता के "काम के कानूनी अधिकार" को ही समाप्त करता है। आज अनूपपुर जिले के सभी कांग्रेस जन द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी/मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भाजपा सरकार द्वारा श्रमिकों के अधिकारों और संघीय उत्तरदायित्वों को समाप्त करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को खत्म करने की साजिश के विरूद्ध जिला मुख्यालय के इस इन्दिरा चौक मे धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन में सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget