केशवाही में भालू ने किया हमला महिला की हुई मौत, एक भालू पहुँचा अनूपपुर, दहशत का माहौल

केशवाही में भालू ने किया हमला महिला की हुई मौत, एक भालू पहुँचा अनूपपुर, दहशत का माहौल


शहडोल

जिले के केशवाही में खूंखार भालू ने मवेशी चराने गई महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान ग्राम गुंडा टोला निवासी गुड्डी यादव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुड्डी यादव रोजाना की तरह मवेशी चराने जंगल की ओर गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक हमला कर दिया और उसे खींचते हुए जंगल के भीतर ले गया। ग्रामीणों ने शोर मचाया, लेकिन कोई पास नहीं जा सका। कुछ ही देर में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई, मगर भालू करीब दो घंटे तक शव के पास मंडराता रहा। दहशत का आलम यह था कि कोई भी ग्रामीण उसके नज़दीक नहीं जा सका। इस दौरान केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी और थाना प्रभारी जिया उल हक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने मशालों और फटाखों की आवाज़ से भालू को भगाकर रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वन विभाग ने मृतका के परिजनों को 10,000 रुपए की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की है। अधिकारियों ने बताया कि विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद 8 लाख की मुआवजा राशि दी जाएगी।

*एक भालू पहुँचा खांडा*

अनूपपुर तहसील थाना एवं वन परिक्षेत्र के खांड़ा गांव में शुक्रवार की सुबह विचरण करते हुए एक वन्यप्राणी भालू प्रवेश कर गया जिसकी सूचना मिलने पर अनूपपुर वनविभाग का मैदानी अमला भालू के विचरण क्षेत्र में पहुंचकर निरंतर निगरानी करते हुए भालू को ग्रामीण क्षेत्र से जंगल की ओर भेजने की कोशिश कर रहा है यह भालू शुक्रवार की सुबह कोदैली,रामपुर गांव की सीमा के मध्य कठना नदी के किनारे से खांडा गांव में चंद्रभूषण मिश्रा के खेत एवं खेत से लगे मुख्य मार्ग के किनारे तेलरी तालाब के समीप पहुंचकर झाड़ियो में कुछ देर छिपकर बैठा रहा, झाड़ियो से निकलकर पटाखा फोडने पर कठना नदी की ओर जाकर फिर वापस खांडा गांव के ठाकुरबाबा,अमरहाई तालाब एवं अस्पताल, हाईस्कूल के मध्य विचरण कर रहा है भालू के विचरण की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई जिसे वनविभाग के द्वारा भालू से दूर रखा गया है।

दोनो मामलों में ग्रामीणों में दहशत है। पिछले कुछ दिनों से आसपास के जंगलों में भालू बार-बार दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से गश्ती बढ़ाने और भालू को पकड़ने के ठोस इंतज़ाम करने की मांग की है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget