पुलिस ने 16 नग नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दो फरार

पुलिस ने 16 नग नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दो फरार


शहडोल

धनपुरी थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और मुस्तैदी का परिचय देते हुए अवैध नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने शुक्रवार को अभियान चलाकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 16 नग नशीली कफ सिरप ONEREX की बोतलें, एक मोबाइल फोन और नकद राशि सहित कुल 3,224 रुपये की अवैध सामग्री बरामद की गई।

पुलिस को सूचना मिली कि शुभम तिवारी नामक युवक धनपुरी कॉलोनी के पीछे झाड़ियों में नशीली कफ सिरप बेचने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी शुभम तिवारी पिता उमाशंकर तिवारी निवासी वार्ड क्रमांक 13 धनपुरी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह अपने साथी लालम उर्फ खलील के साथ मिलकर लंबे समय से अवैध नशीली दवाओं की बिक्री कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 371/25 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट तथा 5/13 म.प्र. ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। मामले से जुड़े दो अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी शुभम तिवारी एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में भी कई प्रकरण दर्ज हैं। धनपुरी पुलिस ने नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई एक मिसाल के रूप में पेश की है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget