दुर्गा पूजा के चंदे को लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष व प्राचार्य के बीच हुआ विवाद

दुर्गा पूजा के चंदे को लेकर भाजपा  ग्रामीण मंडल अध्यक्ष व प्राचार्य के बीच हुआ विवाद

*जान से मारने की धमकी का मामला डीजीपी तक पहुंचा, मचा हड़कंप*


समाचार

कोतमा में दुर्गा पूजा के चंदे को लेकर भाजपा कोतमा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष और एक प्राचार्य के बीच विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। प्राचार्य को जान से मारने की धमकी देने का मामला अब डीजीपी तक पहुंच गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा कोतमा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश कर्मा ने सीएम राइस स्कूल पचखुरा के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह चौहान से दुर्गा पूजा के ₹11000 रुपए चंदे की मांग की थी। बताया जाता है कि इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस बढ़ गई और मामला धमकी तक जा पहुंचा। प्राचार्य ने इस घटना की शिकायत उच्च अधिकारियों सहित पुलिस प्रशासन से की है। मामला बढ़ने पर अब यह शिकायत राज्य के गृह मंत्री और डीजीपी तक पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक, विवाद के बाद प्राचार्य ने कहा कि मंडल अध्यक्ष द्वारा उन्हें सामाजिक रूप से बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी गई। 

घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा और प्रशासनिक हलकों में इस विवाद की चर्चाएं जोरों पर हैं। बताया जा रहा है कि इस पूरे प्रकरण की जानकारी भाजपा प्रदेश नेतृत्व को भी दी गई है। इस विवाद को लेकर पूर्व मंत्री और वर्तमान कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह के आवास पर बैठक हुई, जिसमें कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राकेश सिंह ने पूरे मामले की रिपोर्ट डीजीपी को भेजते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

इधर, पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। कोतमा थाने में प्रारंभिक पूछताछ की जा रही है और दोनों पक्षों से बयान लिए जा रहे हैं। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि राजेश वर्मा मंडल अध्यक्ष ग्रामीण के द्वारा लगातार अपराधी प्रवृत्तियों से जुड़ा रहा है रेत चोरी का मामला हो या कोई अन्य आपराधिक मामले हो ज्ञात रहे की पूर्व में निगवानी ग्रामीण निवासी कांग्रेस के नेता राजेश तिवारी के हत्याकांड में भी उनके परिजनों का भी संदिग्ध नाम जुड़ा हुआ था जो आज तक रहस्य में बना हुआ है।दुर्गा पूजा के चंदे को लेकर पहले भी कई बार मतभेद सामने आ चुके हैं, लेकिन इस बार मामला गंभीर हो गया है। वर्तमान में प्रशासनिक स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को शांतिपूर्ण व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी है।

इनका कहना।

बयान के लिए थाने में आवेदक को बुलाया गया था, किंतु आज पंचपुरा गांव में एक महिला की हत्या हो गई है, जिस कारण मैं यहां व्यस्त हूं, इसलिए जांच विलंब हुआ है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

*रत्नांकर शुक्ल, थाना प्रभारी, कोतमा*

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget