हिन्दी सम्मेलन में मन के उदगार कृति का होगा विमोचन, हिन्दी प्रेमियों व पत्रकारों को होगा सम्मान
मुरैना
प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में आयोजित 13 व 14 सितंबर 25 को दिल्ली हिन्दी सम्मेलन व राष्ट्रभाषा अभिव्यक्ति सभा में डॉ लाल सिंह किरार अम्बाह मुरैना मध्यप्रदेश की कृति 'मन के उदगार' का विमोचन होगा।
कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि इस आयोजन में प्रेरणा राष्ट्रभाषा गौरव सम्मान 2025 प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार कैन दिल्ली, डॉ.संगीता तिवारी मुंबई, डॉ.ओम ऋषि भारद्वाज एटा उत्तर प्रदेश, डॉ. निधि बोथरा जैन इस्लामपुर पश्चिम बंगाल, डॉ. सोमनाथ शुक्ल प्रयागराज, नीरज चौधरी इटारसी, गोवर्धन थपलियाल दिल्ली, सरस्वती मल्लिक मधुबनी बिहार, रामअवतार स्वामी टोंक राजस्थान, नित्यानंद उपाध्याय लालुक लखीमपुर असम, पी यादव ' ओज' झारसुगुड़ा, डॉ. गोविन्द पाण्डेय प्रेम जबलपुर, डॉ. रामप्रवेश पंडित पलामू झारखण्ड, मेघा अग्रवाल नागपुर, डॉ. अर्ज़िनबी यु. शेख अकोला, राजश्री यादव आगरा, विनीता श्रीवास्तव जबलपुर, बिनोद कुमार पाण्डेय सिवान बिहार, जी. एल .जैन जबलपुर, आचार्य विजय तिवारी ' किसलय' जबलपुर, डॉ. श्रीदेवी एस. तमिलनाडु, कालिंदी बृजेश त्रिपाठी कुशीनगर उत्तर प्रदेश, राकेश आनंदकर अजमेर, कृष्ण कुमार द्विवेदी नागपुर, रामगोपाल फरक्या खड़ावदा मन्दसौर मध्यप्रदेश, महेश प्रसाद साह छपरा, डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी देवरिया उत्तर प्रदेश, डॉ. श्रीमती महिमा दुबे खरगोन मध्यप्रदेश, डॉ. यशोधरा यादव 'यशो ' आगरा उत्तर प्रदेश, कवि डॉ. देवीदास बामणे 'संघर्ष' रायगढ़ महाराष्ट्र, डॉ. रामचन्द्र स्वामी बीकानेर राजस्थान, संतोष नेमा ' संतोष' जबलपुर मध्यप्रदेश, डॉ. मीना कुमारी परिहार 'मान्या' पटना बिहार, श्रीमती ममता साहू कांकेर छत्तीसगढ़,आनंदकृष्णन एडचेरीवरिष्ठ कवि , अनुवादक एवं शिक्षक कासरगोड़ जिला केरल व पत्रकारिता सम्मान से राम लखन गुप्त वरिष्ठ पत्रकार चाकघाट मध्यप्रदेश, डॉ. जनार्दन सिंह संपादक भोजपुरी राज्य सन्देश लखनऊ, राजवीर शर्मा वरिष्ठ पत्रकार अम्बाह मुरैना (म.प्र.) को प्रदान किया जाएगा।
दिल्ली हिंदी सम्मेलन व राष्ट्रभाषा अभिव्यक्ति सभा में शामिल सभी साहित्यकारों, कवियों, कवयित्रियों व पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने में प्रदीप मिश्र अजनबी, सीमा शर्मा मंजरी, संतोष कुमार पांडेय वरिष्ठ पत्रकार, डॉ सोमनाथ शुक्ल आदि सतत प्रेरणादायक कार्य कर रहे हैं।