सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के आयोजन में भाजपा की बैठक हुई संपन्न
शहडोल
भारतीय जनता पार्टी की ऊर्जावान जिला अध्यक्ष अमिता चपरा के निर्देशन व गोहपारू मंडल के अध्यक्ष राजीव शर्मा की अध्यक्षता में आने वाले 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक के कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा की बैठक मंडल गोहपारू में संपन्न हुई, जिसमें जिले से वक्ता के रूप में पधारे जिले के पूर्व जिला महामंत्री मनोज सिंह आर्मो, मंडल गोहपारू से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व वर्तमान जनपद सदस्य दुर्गा प्रसाद तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाला प्रसाद मिश्रा, गजेंद्र चतुर्वेदी, अनंतकांत गौतम, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के मंडल के संयोजक रामनारायण मिश्रा, सहसंयोजक अजय चतुर्वेदी, दीपक तिवारी की गरिमामई उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। बैठक में सेवा पखवाड़ा को प्रदेश वा जिला स्तर से प्राप्त हुए निर्देश पत्रक के आधार पर पूरी भव्यता के साथ मनाए जाने का अनुरोध मंडल संयोजक रामनारायण मिश्रा ने की। उक्त बैठक में मंडल उपाध्यक्ष राज बहादुर मिश्र, फूलबाई सिंह, अतुल मिश्रा, छोटू यादव, महामंत्री नारेंद्र मिश्रा, सुरेश सिंह कंवर, मंडल मंत्री पूनम मौर्य, जनपद सदस्य कला सिंह, सुधीर सिंह सहित सभी मंडल पदाधिकारी व बूथों के अध्यक्ष उक्त बैठक में रहे शामिल रहे, कुशल मंच का संचालन मंडल महामंत्री नारेन्द्र मिश्रा के द्वारा किया गया।