छंटाक भर लोगो से कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा व वोट चोर गद्दी छोड़ो” अभियान, जमकर हुई गुटबाजी
*कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू फेल होकर चारो खाने हुए चित्त, इसी गुटबाजी व जनाधार से जीतेंगे 2028 का चुनाव*
अनूपपुर
कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा एवं “वोट चोर गद्दी छोड़ो” अभियान के तहत उमंग सिंघार के अनूपपुर जिला प्रवास के दौरान कार्यक्रम में भीड़ बिल्कुल भी दिखाई नही दी, मध्यप्रदेश के कांग्रेस के बड़े नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष है, उनके आने पर 5 हजार लोगों की भीड़ कुछ भी नही थी, मगर पूरे जिले से केवल कुल 500 लोगो की भीड़ जुट पाई, जिससे यह कयास लगाए जा सकते है कि कांग्रेस का पार्टी के अंदर सदस्य व पदाधिकारियों में ही पकड़ नही है तो आम जनता के बीच कांग्रेस का कितना जनाधार दिखेगा। ऐसे ही रहा तो वर्ष 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव कैसे जीत पाएगी। टुटपुँजिया नेताओ के दम पर कांग्रेस 2028 के चुनाव में उतरेगी। अभी कांगेस ने जिले को नया जिलाध्यक्ष दिया है उनके नेतृत्व में यह पहली बड़ी सभा थी, इसी में जिलाध्यक्ष गुड्डू सिंह चौहान पूरी तरह फेल होकर चारो खाने चित्त नजर आ रहे हैं। कांग्रेस में चारो तरफ गुटबाजी दिख रही है। कांग्रेस के नेता कई खेमो में बट गए हैं। ऐसे में कांग्रेस की नैया अब भगवान ही पार लगा सकती है। पुतला दहन करके पार्टी में जान व जनता का जनाधार नही बढ़ाया जा सकता हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि यह गुटबाजी नए जिलाध्यक्ष गुड्डू सिंह चौहान को किस तालाब में डुबोती है, आने वाला कल ही बताएगा।
जिला कांग्रेस में गुटबाजी एक बार फिर सड़क पर खुलकर सामने आ गई। हाल ही में अनूपपुर प्रवास पर आए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के कार्यक्रम के दौरान यह फूट साफ दिखाई दी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान द्वारा बिना समन्वय समिति की बैठक के मात्र विधायक पुष्पराजगढ़ फुन्देलाल सिंह से चर्चा कर कार्यक्रम की रुपरेखा तय कर ली गई, जिससे कांग्रेस संगठन की किरकिरी हुई। इसी बीच जिला मुख्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश सिंह, पूर्व विधायक सुनील सराफ और वरिष्ठ नेता गुटबाजी कर कार्यक्रम से बगावत करते नजर आए, इनके नेतृत्व में अलग से स्वागत किया गया। वहीं कार्यकर्ताओं का मानना है कि सत्ता से बाहर होते ही कांग्रेस में “बड़ा नेता” बनने की होड़ ने संगठन को कमजोर किया है, जिसका परिणाम रहा कि कांग्रेस अपनी जीती हुई सीटें भी गंवा बैठी।
*नर्मदा महोत्सव से शुरू हुआ पतन*
जिले में कांग्रेस का पतन वर्ष 2020-21 में अमरकंटक में आयोजित नर्मदा महोत्सव से शुरू हुआ था। मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में आदिवासी नेता व विधायक बिसाहूलाल सिंह की उपेक्षा कर उन्हें अपमान का सामना करना पड़ा। अपमान से आहत बिसाहूलाल सिंह ने पार्टी से किनारा कर भाजपा का दामन थाम लिया और कांग्रेस को करारी शिकस्त दी। इसके बावजूद, संगठन ने पार्टी तोड़ने वाले विधायक को जिला अध्यक्ष बना दिया, जिसने स्थिति को और बिगाड़ दिया।पुष्पराजगढ़ विधायक के जिलाध्यक्ष रहते हुए संगठन पूरी तरह कमजोर हुआ। उन्होंने जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी छोड़ केवल विधायक के दायित्वों तक खुद को सीमित रखा, जिससे कार्यकर्ता निराश और मायूस होते चले गए और कांग्रेस का जनाधार घटता गया। इसका सीधा लाभ भाजपा को मिला।
गुटबाजी की जड़ें गहरी
जिला कांग्रेस में दशकों से चली आ रही गुटबाजी खत्म करने के लिए प्रदेश नेतृत्व ने प्रशासनिक सेवाओं से राजनीति में आए रमेश सिंह को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। उन्होंने जिला पंचायत चुनाव में भाजपा को मात देते हुए अध्यक्ष पद कांग्रेस को दिलाया, परंतु संगठन के अन्य नेताओं का सहयोग उन्हें भी नहीं मिला। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कई नेताओं को निष्कासित किया गया, लेकिन बाद में उन्हीं नेताओं को दोबारा प्रमुख जिम्मेदारियां सौंप दी गईं।
आज स्थिति यह है कि एक ओर जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान और विधायक फुंदेलाल सिंह का गुट सक्रिय है, तो दूसरी ओर पूर्व अध्यक्ष रमेश सिंह और पूर्व विधायक सुनील सराफ का गुट अपना असर बनाए हुए है। लगातार जारी इस गुटबाजी ने संगठन को जमीनी स्तर पर कमजोर कर दिया है।अब देखना यह होगा कि आपसी मतभेद और शक्ति प्रदर्शन में उलझी कांग्रेस जनता के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर पाती है या फिर चारदीवारी तक सिमटकर रह जाएगी।